भागवतजी – Shabd Shakti News

विदिशा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक शुरू ,भागवतजी ने किया मार्गदर्शन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मध्य क्षेत्र प्रांत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की समन्वय बैठक आज से विदिशा में शुरू हो गई। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पहले सत्र को संबोधित करते हुए स्वयंसेवकों को दलित और आदिवासियों के लिए ज्यादा काम करने पर जोर दिया है। विदिशा के टीलाखेड़ी स्थित केशव नगर में आयोजित इस बैठक में संघ प्रमुख सहित कई दिग्गज शामिल हो रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पूर्व हो रही इस बैठक में अनुषांगिक संगठनों की गतिविधियों की समीक्षा भी होगी।

तीन दिनों तक चलने वाली बैठक के पहले सत्र की शुरुआत संघ प्रमुख मोहन भागवत के उद्बोधन के साथ हुई। उन्होंने संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों के समन्वय करने की बात कहीं है। साथ ही जनता के बीच संपर्क बढ़ाने के निर्देश भी दिए। संघ प्रमुख का मुख्य जोर दलित और आदिवासियों को लेकर था। उन्होंने स्वयंसेवकों को दलित और आदिवासियों के बीच जाकर ज्यादा से ज्यादा काम करने के लिए भी कहा है।

पहले सत्र के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष हुकुमचंद सांवला ने बताया कि संघ प्रमुख ने कार्यकर्ताओं से सवालों के जवाब भी दिए। इस बैठक में मध्य क्षेत्र के मध्य भारत प्रांत, मालवा प्रांत, महाकौशल प्रांत, और छतीसगढ़ शामिल हैं। संघ की इस बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस साल दोनों प्रदेश मे होने वाले विधानसभा के चुनाव से भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है।

आरएसएस प्रमुख पिछले सप्ताह उज्जैन में भी संघ की बैठक में शामिल हुए थे। इस बैठक के अंतिम दिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने मोहन भागवत के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की थी। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद भाजपा में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते है।

संघप्रमुख के फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट से देशतोड़ने वाली गतिविधियां चलाने का खुलासा, संघ ने किया आगाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन जी भागवत के नाम से फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट बनाकर देश तोड़ने वाली गतिविधियां संचालित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

इसका खुलासा खुद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया है। एक वक्तव्य में सरसंघचालक मोहन भागवत के निज सचिव गिरीशजी ने कहा कि आजकल मोहनजी भागवत के नाम से फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट बनाकर हिंदुओं को जाति के नाम पर बांटने की साजिश चल रही हैं। उन्होंने इसके प्रति देशवासियों विशेषकर संघ स्वंसेवकों को सावधान रहने की बात कही गयी है। उन्होंने कहा कि सरसंघचालक भागवतजी द्वारा कभी भी किसी भी प्रकार के सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। वे केवल ईमेल का ही उपयोग करते हैं।

गिरीशजी ने अपने वक्तव्य में कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि इस जानकारी को सभी कार्यकर्ता अपने सभी ग्रुप में वायरल करें, जिससे सोशल मीडिया में संघ और परमपूजनीय सरसंघचालक जी के जाली एकाउंट से चल रहे दुष्प्रचार का सच सामने आए और हिंदुओं को जाति के नाम पे बांटने की साज़िश का पर्दाफाश हो।

यहां बताना उपयुक्त होगा कि आजकल देश में तमाम नामचीन लोगों के नाम से सोशल मीडिया फेसबुक आदि पर फर्जी एकाउंट बनाकर देशतोड़क गतिविधियां संचालित करने का षडयंत्र बड़े पेमाने पर जारी है।