भाजपा का हमला – Shabd Shakti News

भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला कहा कांग्रेस दफ्तर के बाहर रावर्ट वाड्रा और राहुल के रूप में लगे हैं दो अपराधियों के पोस्टर .
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की आज प्रर्वतन निदेशालय के सामने पेशी हुई है. इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस पार्टी पर हमला तेज कर दिया . बुधवार को बीजेपी नेता संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता में कहा कि आज कांग्रेस दफ्तर के बाहर दो अपराधियों के पोस्टर लगे हैं, ये दो अपराधी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा हैं.

संबित पात्रा ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा ने लंदन में अवैध तरीके से संपत्तियां खरीदीं, उनकी वहां पर करीब 8-9 संपत्तियां हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जमानत पर बाहर हैं, तो वहीं वाड्रा PMLA केस में फंसे हैं. पात्रा बोले कि भ्रष्टाचार कांग्रेस पार्टी के एजेंडे में है.

संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि वाड्रा की जो 8-9 संपत्तियां लंदन में हैं, उनमें से एक 2009 में पेट्रोलियम डील के लिए कमीशन में मिली थी. इसके शेयर जिनटेक्स कंपनी से स्काइलाइट कंपनी में शेयर किए गए थे.

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मालचा मार्ग में भी वाड्रा की एक संपत्ति है, जिसके बारे में कम ही लोगों को पता है. उन्होंने कहा कि ये प्रॉपर्टी जगदीश शर्मा के नाम पर है, जो वाड्रा के करीबी हैं. बाद में इस संपत्ति को MGR-MGF को दिया गया, जो अगस्ता वेस्टलैंड मामले में आरोपी हैं.

संबित पात्रा ने कहा कि 2019 की जंग भ्रष्टाचारियों के समूह और पारदर्शी शासन के बीच में होने वाली है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि एक रोड पति अचानक करोड़पति कैसे बन गया, कंपनी खोलने के दौरान रॉबर्ट वाड्रा के पास 1 लाख रुपये भी नहीं थे, लेकिन अब वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. पोस्टर हटाने से पाप कम नहीं होते हैं.