भाजपा महिला मोर्चा – Shabd Shakti News

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का फूंका पुतला
ग्वालियर 18/01/2026/कांग्रेस के भांडेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में रविवार को भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी और फूल सिंह बरैया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने रेप जैसे गंभीर अपराध को जाति और धार्मिक मान्यताओं से जोड़ते हुए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समाज का उल्लेख कर महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी बयान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विरोध दर्ज कराया गया।

उन्होंने कांग्रेस विधायक के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस विधायक का यह अभद्र बयान नारी की अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाला है और यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के बारे में कैसी सोच रखती है। नारी देवी है, राजनीतिक औज़ार नहीं। धिक्कार है ऐसी कांग्रेस पर।”

उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर नहीं है जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक बयान दे रहे हों। कभी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा महिलाओं को लेकर टिप्पणी की जाती है, कभी कमलनाथ द्वारा ‘आइटम’ जैसे शब्दों का प्रयोग होता है और कभी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिए जाते हैं। इसके बावजूद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की ओर से कोई कार्रवाई न होना, उनकी मौन सहमति को दर्शाता है।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे ने कहा कि महिलाओं और SC-ST समाज के प्रति इस तरह की दूषित, विकृत और कुंठित मानसिकता केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पूरी कांग्रेस पार्टी की सोच को उजागर करती है। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा महिला सम्मान की बातें करना और अपनी ही पार्टी के नेताओं के ऐसे बयानों पर चुप रहना, अब मौन नहीं बल्कि समर्थन है।

पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी,

श्रीमती खुशबु गुप्ता, करुणा सक्सेना, किरण लता भदौरिया, श्रीमती मंजू सिकरवार, श्रीमती सुमन शर्मा, श्री राकेश माहौर, महामंत्री श्री विनय जैन, श्री राजू पलेया, रामेश्वर भादौरिया, सुरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, सत्येंद्र शर्मा, महेंद्र सोलंकी, रमेश सेन, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, अरविन्द रघुवंशी, राघवेन्द्र कुशवाह, जंडेल गुर्जर, सतपाल जादौन, अमर कुटे, कौशलेंद्र राजावत, प्रमोद परमार, लवी खण्डेलवाल, अरुण बाजपेयी, रमाकांत महेते, शैलेन्द्री ठाकुर, मीना चौहान, अनुराधा शर्मा, प्रमोद, सतपाल, कौशलेंद्र, प्रीति थोराट, रामदास मिश्रा, उपेंद्र बैस, किरण भादौरिया, जितेंद्र घुरैया, बी.पी.सिंह, रमा जादौन, ज्योति शर्मा निशिकांत विकास साहू, उदय अग्रवाल, राज भौंडे, हिमांशु चौहान, स्वाति अग्रवाल, तृप्ति भटनागर, कविता सोनी, गिरजा गर्ग, अनूप, भूषण नारले , मधु गुप्ता, प्रदीप गर्ग, गिरिराज व्यास, वंदना प्रेमी, प्रिया तोमर, निशा शर्मा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

भाजपा महिला मोर्चा ने आंतरी , उटीला मंडल में चलाया सदस्यता अभियान
ग्वालियर। भाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण महिला मोर्चा द्वारा आंतरी मंडल में खेड़ापति मंदिर पर और सुपवली में  सदस्यता अभियान का  लगाकर महिलाओं को पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

प्रदेश महिला मोर्चा से ग्रामीण सदस्यता प्रभारी नीरु सिंह ज्ञानी  ने बताया कि हमारे भारतीय जनता पार्टी सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी पार्टी है।देश के यशस्वी  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है।इसलिए गर्व से  समाज के हर वर्ग की महिलाएं जुड़ रही है। यही सदस्यता अभियान का मूल उद्देश्य है।इस मौके पर मोर्चे की अध्यक्ष मधु भार्गव ने कहा कि हमारी वैचारिक यात्रा गौरवशाली है। सदस्यता अभियान में जब हम नए सदस्यों को बनाये तो उन्हें जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी की यात्रा के बारे में अवश्य बताएं। वहीं  इस अवसर पर  अशोक जैन ने भी  कहा विकास और लोगों के जीवन मे खुशियां भारतीय जनता पार्टी ही लायी इसलिए सदस्यता अभियान को पर्व के रूप में मनाएँ ।इस अवसर पर सरदार सिंह परिहार ,सुमन राजावत पुष्पा राजावत कुसुम राजोरिया, मनोरमा बघेल, कमलेश कुशवाहा, सावित्री बघेल, पूजा परिहार भाजपा जिला ग्रामीण बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक पंडित आदर्श दीक्षित एवं  कई महिलाएं एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।