भारतीय योग संस्थान – Shabd Shakti News

भारतीय योग संस्थान प्रशिक्षकों हेतु लगाएगा पांच दिवसीय दक्षता शिविर
ग्वालियर 04 जनवरी 2026 /भारतीय योग संस्थान* मध्य प्रदेश प्रांत ,ग्रेटर ग्वालियर के  कोर कमेटी की आज प्रांतीय प्रधान श्री लक्ष्मण सिंह परिहार  की अध्यक्षता में  बैठकआयोजित की गई इसमें निर्णय लिया गया कि 21 जनवरी से 25 जनवरी  तक संस्थान के प्रशिक्षकों के लिए पांच दिवसीय दक्षता शिविर लगाया जाएगा एवं 26 जनवरी 2026 की प्रात: 8.00 बजे सिंध विहार, कम्यूनिटी हाल में ग्रेटर ग्वालियर के सभी कार्यकर्ता एवं साधक गणतंत्र दिवस एवं बसंत उत्सव धूमधाम से मनाएंगे l इस शीत ऋतु में प्रात: काल योग साधना केंद्रों को नियमित रूप से संचालित करने पर भी चर्चा की गयी l

बैठक में समस्त प्रांतीय अधिकारीयों के साथ समस्त जिला प्रधान, जिला मंत्री भी बैठक में सम्मिलित हुए l

आज की बैठक में  प्रांतीय अधिकारियों में श्री महेश अग्रवाल, श्री बालकृष्ण अग्रवाल, श्री रमेश अगीचा, श्री एस के गुप्ता एवं जिलाधिकारियों में श्री अनंत कुमार सरकार, श्री आनंद शुक्ला, श्री दिनेश शर्मा, श्री सुशील गुप्ता, श्री अरविंद बाजपेई, श्री विजय साद, श्री पवन गुप्ता श्रीमती रेखा गुप्ता, श्री के न राठौर, श्री राजेंद्र धनौलिया, श्री शीतल जैन आदि उपस्थित रहे।

ध्यान दिवस पर साधकों ने किया ध्यान का अभ्यास
भारतीय योग संस्थान द्वारा विश्व ध्यान दिवस मनाया गया

ग्वालियर 21 दिसंबर 2025,/भारतीय योग संस्थान के सैकड़ों साधकों ने विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर ध्यान का अभ्यास किया, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, संस्थान के प्रांतीय प्रधान एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री लक्ष्मण सिंह परिहार एवं प्रांतीय अधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर किया, सरस्वती वंदना के बाद, प्रांतीय प्रधान परिहार जी ने अपने उद्बोधन में विश्व ध्यान दिवस की आवश्यकता एवं इसको विश्व के 198 देशों की समर्थन प्राप्त करने में भारत सरकार के प्रयासों की सराहना की, उन्होंने कहा कि ध्यान के नित्य अभ्यास से मनुष्य के अंदर ऊर्जा विकसित होकर उनकी कार्य कुशलता बढ़ती है, व्यवहार में परिवर्तन आता है, वाणी संयम ,एवं क्रोध नियंत्रित होता है साथ ही ध्यान के द्वारा आध्यात्मिक विकास होता है l उन्होंने कहा ग्वालियर में संस्थान के 90 निःशुल्क केन्द्रों के माध्यम से आसनों, प्राणायाम के साथ प्रतिदिन साधकों को सहज ध्यान का अभ्यास कराया जाता है l प्रांतीय मंत्री बाल किशन अग्रवाल ने प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए, साधकों को ध्यान की अंतरंग साधना में उतारने के लिए तैयार किया, प्रांतीय उपप्रधान महेश अग्रवाल ने सहज ध्यान के अभ्यास से साधकों को अंतरंग साधना में डुबो दिया, कार्यक्रम का संचालन वीना कुशवाहा ने किया l अंत में प्रांतीय सलाहकार एस के गुप्ता ने सभी का आभार किया, कार्यक्रम में समस्त जिलों के प्रधान पवन गुप्ता, दिनेश शर्मा, अनन्त सरकार,अरविंद बाजपेयी, के एन राठौर, राजेन्द्र धनौलिया ,प्रांतीय कोषाध्यक्ष रमेश एवं 300 साधक,सम्मिलित हुए l