” ‘भारत को नेपाल-बांग्लादेश नहीं बनने देंगे’ – Shabd Shakti News

हाथ में ‘हिट’ स्प्रे लेकर कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शनकारियों का विरोध कहा” ‘भारत को नेपाल-बांग्लादेश नहीं बनने देंगे’
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान उस समय अलग माहौल देखने को मिला, जब एक व्यक्ति हाथ में ‘हिट’ स्प्रे लेकर प्रदर्शन स्थल के बाहर पहुंच गया. उसने कॉकरोच की तस्वीर पर स्प्रे छिड़कते हुए सीजेपी और उसके समर्थकों पर निशाना साधा. व्यक्ति ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर संगठन के करोड़ों समर्थक होने की बात कही जाती है, लेकिन प्रदर्शन स्थल पर बहुत कम लोग दिखाई दे रहे हैं. उसने सवाल उठाते हुए कहा कि “दो करोड़ फॉलोवर होने का दावा करने वाले लोग आखिर कहां हैं?

” ‘भारत को नेपाल-बांग्लादेश नहीं बनने देंगे’

विरोध कर रहे व्यक्ति ने आरोप लगाया कि यह आंदोलन देश को गलत दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहा है. उसने कहा कि वह भारत को नेपाल या बांग्लादेश जैसी स्थिति में नहीं जाने देना चाहता. उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने भी प्रदर्शन को “फ्लॉप” और “पहले से तय कार्यक्रम” बताया. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनका किसी राजनीतिक दल, भाजपा या अन्य किसी पार्टी से कोई संबंध नहीं है.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके शनिवार को ‘जय भीम’ के नारों के बीच जंतर-मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए. कॉकरोच जनता पार्टी प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नीट-यूजी पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर यह प्रदर्शन कर रही है.

आमने-सामने आए दोनों पक्ष

स्थिति उस समय और गर्म हो गई जब प्रदर्शन का विरोध कर रहे लोगों के सामने सीजेपी के समर्थक भी पहुंच गए. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के दावों और उद्देश्यों पर सवाल उठाए. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी.

प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर लगाए आरोप

सीजेपी समर्थकों का कहना है कि उनका आंदोलन छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर है. प्रदर्शनकारियों के अनुसार, वे इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि सरकार बच्चों और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए.

जंतर-मंतर पर शुरू हुआ सीजेपी का प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्यों ने शनिवार को जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके कर रहे हैं. इससे पहले सीजेपी ने दावा किया था कि उसे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मिल गई है. प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है. मध्य दिल्ली, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, प्रमुख रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डों और दिल्ली से जुड़े सीमा प्रवेश बिंदुओं पर अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाए गए हैं. सूत्रों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की लगभग 40 कंपनियां तैनात की गई हैं. संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. संवेदनशील इलाकों में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है.