भारत पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबला – Shabd Shakti News

हाई टेंशन मुकाबले से पहले पाकिस्तानी स्पिनर के विचित्र बॉलिंग एक्शन पर मचा बवाल,भारतीय बल्लेबाजों ने यदि मान ली अश्विन की सलाह तो मैच में होगा विवाद
कोलम्बो 14 फरवरी 2026/आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से अपने बहुप्रतीक्षित मुक़ाबले से पहले पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक़ के विचित्र बॉलिंग एक्शन को लेकर बवाल मचा हुआ है यह आज उस वक़्त और  बढ़ गया जब पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से अपने  मुक़ाबले से पहले प्रेस से बात करते हुए स्पिनर उस्मान तारिक़ को  भारत के खिलाफ ‘ट्रंप कार्ड’ बताया इसके बाद भारत के समर्थकों ने उस्मान तारिक़ के  बॉलिंग एक्शन को बहुत आपत्तिजनक बताया है कुछ ने ये भी सवाल किया कि उस्मान जिस तरह बॉल फेंकने से पहले थोड़ा ठहरते हैं, क्या वह नियमों के मुताबिक़ ठीक है.उधर भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने तो भारतीय खिलाड़ियों को ऐसा सुझाव दे दिया है कि मैच के दौरान भारत के बल्लेबाजों ने यदि वैसा कर दिया तो इस हाई टेंशन मुकाबले में  बवाल भड़क सकता है।

आर अश्विन ने  कहा है कि उस्मान तारिक़ की बॉलिंग के दौरान उनके एक्शन को लेकर बल्लेबाजों को कोई संदेह होता है तो उन्हें क्रीज़ से हटने का पूरा अधिकार है.

उन्होंने कहा, ”अगर उस्मान बॉल फेंकने से पहले रुक जाते हैं तो बल्लेबाज़ क्रीज़ से हट सकते हैं और कह सकते हैं कि मुझे लगा कि वो रुक रहे हैं. ये एक दिलचस्प मामला होगा और अपांयर के लिए मुश्किल खड़ी कर देगा. इससे गेंदबाज़ पर भी मानसिक दबाव होगा.”

अश्विन ने कहा है कि अगर वो बल्लेबाज़ी कर रहे होते तो यही रणनीति अपनाते.

उन्होंंने कहा, ”मैं अगर बल्लेबाज़ी कर रहा होता तो नियमों के मुताबिक़ यही करता. मैं इतना कहता कि बॉलर कब फेंकेगा और हट जाता.’ एक क्रिकेट प्रेमी ने लिखा है कि, “फुटबॉल में भी खिलाड़ियों को अब पेनल्टी-रन अप के दौरान पॉज़ की मंज़ूरी नहीं है. ये कैसे ओके है? एक्शन ठीक है. लेकिन पॉज़? वो भी तब जब बॉल डिलीवर की जानी है. ये नहीं चल सकता.”

पाकिस्तान और अमेरिका के बीच टी-20 वर्ल्ड कैप मैच में उस्मान तारिक़ के एक्शन ने सबका ध्यान खींचा. वे बॉलिंग फेंकने से ठीक पहले कुछ देर को रुक जाते हैं इसके बाद सोशल मीडिया में उनके एक्शन की चर्चा होने लगी. और अब पाकिस्तानी कप्तान ने उस्मान तारिक़ को  भारत के खिलाफ ‘ट्रंप कार्ड’ बताकर गुस्सा और भड़का दिया है