भारत पाक मुकाबला – Shabd Shakti News

दिल थाम लीजिये रविवार को आमने सामने होंगे भारत पाकिस्तान
भारत पाकिस्तान आमने सामने हों तो  धड़कने तेज हो जाती हैं ऐसे में  रोमांच न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। फिर यह मुकाबला चाहे क्रिकेट का हो या हॉकी का। रविवार को यह दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी जब एशिया कप हॉकी के इस मुकाबले में आमने-सामने होंगे तो रोमांच अपने चरम पर होगा।

पाकिस्तान जहां चार माह पहले लंदन में मिली हार का हिसाब लेना चाहेगा वहीं भारतीय टीम चिर प्रतिद्वंद्वी को एक और पटखनी देने उतरेगी। जून में हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में पांचवें से आठवें स्थान के मुकाबले में भारत ने पाक को 6-1 से धोया था। उस हार से पाकिस्तान की अगले साल भुवनेश्वर में होने वाले हॉकी विश्व कप में जगह बनाने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।

लगातार दो जीत से उत्साहित मनप्रीत की अगुआई वाली भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम ने पूल ‘ए’ में बांग्लादेश और जापान पर धमाकेदार जीत दर्ज की। शुरुआती मैच में जापान को 5-1 से हराने के बाद भारत ने बांग्लादेश को 7-0 से धोया था।

दूसरी और पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7-0 से हराने के बाद जापान से 2-2 से ड्रॉ खेला था। भारत पूल में छह अंक लेकर शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान चार अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।

भारत दो जीत के साथ सुपर चार चरण में पहुंच चुका है लेकिन टीम सारे मैच जीतकर पूल चरण में अपराजेय रहना चाहेगी। पहले दो मैचों में भारत ने शानदार कलात्मक खेल दिखाया और कई मौके बनाए। भारत ने कुछ अच्छे फील्ड गोल किए लेकिन पेनाल्टी कॉर्नर चिंता का सबब बना हुआ है। बांग्लादेश के खिलाफ भारत को 13 पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन दो पर ही गोल हो सका

कोच रोलैंट ओल्टमैंस को हटाने के एक महीने बाद पदभार संभालने वाले मारिन के लिए यह मैच अभी तक की सबसे बड़ी चुनौती होगी। इतिहास साक्षी है कि भारत और पाकिस्तान के मैच सिर्फ रोमांचक ही नहीं बल्कि तनाव से भी भरे रहते हैं। भारतीय टीम को मैच में अपने जज्बात पर काबू रखना होगा। एकाग्रता भंग होने का उसे खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

विश्व रैंकिंग में 14वें स्थान पर काबिज पाकिस्तान ने चार विश्व खिताब और तीन एशिया कप जीते हैं लेकिन उसे आखिरी जीत 1989 में मिली थी। पाकिस्तान के लिए यह लगभग करो या मरो का मुकाबला है क्योंकि हारने से उसकी सुपर चार में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।