भारत – Shabd Shakti News

प्रकृति का आश्चर्यजनक खेल हजारों मील दूर फटे ज्वालामुखी की राख ने घेरा भारत का आकाश
उत्तरी इथोपिया में हजारों सालों के बाद एक ज्वालामुखी के सक्रिय होने के बाद राख का गुबार कई देशों को पार करते हुए अब भारत तक पहुंच चुका है। देर रात करीब 11 बजे राख दिल्ली तक पहुंच गया। दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में आसमान में यह बादल की तरह यह राख फैल गया है।

करीब 10 हजार साल बाद फटे हैली गुब्बी ज्वालामुखी से निकला राख पिछले 24 घंटे में लाल सागर और मिडिल ईस्ट के आसमान में छा गया है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर तेजी बढ़ा। मौसम विभाग इस पर नजर रख रहा है। राख की मोटी बरत, सल्फर डाइऑक्साइड और पत्थर के कण राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, पंजाब आदि राज्यों में फैल गए हैं।

क्या राख से दिल्ली का AQI और बढ़ जाएगा?

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के डायरेक्टर जनरल एम मोहापात्रा ने एचटी को बताया कि दिल्ली के प्रदूशन स्तर पर ज्वालामुखी की राख का बहुत अधिक असर की संभावना कम है क्योंकि यह बहुत अधिक ऊंचाई पर है। एयर क्वालिटी पर उन्होंने कहा, ‘यह साफ नहीं है कि क्या यह एयर क्वालिटी पर असर डालेगा। लेकिन ज्यादा असर की संभावना कम है क्योंकि राख बहुत ऊंचाई पर है।’

खबर लिखे जाने के समय उन्होंने बताया कि राख गुजरात के करीब तक पहुंच चुका है और अगले कुछ घंटों में इसका प्रभाव दिल्ली, एनसीआर और उत्तर भारत के पड़ोसी राज्यों तक होगा। मोहापात्रा ने कहा कि इसका असर मुख्यतौर पर विमान संचालन में होगा।

चूंकि राख बहुत अधिक ऊंचाई पर है इसलिए जमीन पर इसका असर सीमित होगा। उन्होंने कहा, ‘आसमान धुंधला और बादलों से भरा दिखेगा। इसका असर कुछ घंटों तक रहेगा, क्योंकि यह आगे की ओर बढ़ रहा है।’ उन्होंने कहा कि इन शहरों में तापमान में कुछ वृद्धि हो सकती है क्योंकि राख बादलों की तरह आसमान को ढंक देता है

इंडिया मेट स्काई एक्स हैंडल चलाने वाले मौसम एक्सपर्ट एश्वर्य तिवारी ने कहा, ‘ज्वालामुखी की राख 100-120 किलोमीटर की स्पीड से उत्तर भारत की ओर बढ़ी है। यह करीब 15,000 से 45,000 फीट की ऊंचाई पर है।’ उन्होंने कहा कि इसमें मुख्यतः ‘ज्वालामुखी की राख, सल्फर डाइऑक्साइड और कांच या चट्टान के कुछ छोटे कण होते हैं, जो आसमान को अधिक अंधेरा दिखाते हैं और हवाई यातायात पर असर डालते हैं।’ दिल्ली और आसपास के शहरों में सोमवार को वायु गुणवत्ता और ज्यादा खराब हो गई। एनसीआर में अधिकतर स्थानों पर एक्यूआई 400 के आसपास है।

उड़ानों पर असर

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय वायु क्षेत्र के भीतर और आसपास विमानों के संचालन पर इसका असर दिखना शुरू हो गया है, और जैसे-जैसे राख का गुबार नजदीक आएगा, और अधिक व्यवधान की संभावना है। एयरलाइंस ने दोपहर बाद राख की दिशा को देखते हुए उड़ानें रद्द करना शुरू कर दिया। इंडिगो ने छह उड़ानें ग्राउंड कर दीं। मामले से अवगत एक व्यक्ति ने बताया, “इनमें से एक उड़ान मुंबई से शुरू होने वाली थी, बाकी रद्द की गई उड़ानें दक्षिण भारत से प्रस्थान करने वाली थीं।”

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की प्रीति और नुपुर ने जीते दो गोल्ड
नई दिल्ली 20 नवंबर 2025/ग्रेटर नोएडा में हो रही वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय बॉक्सर प्रीति पवार ने 54 किलोग्राम इवेंट और नूपुर श्योराण ने 80+ किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है.

प्रीति पवार ने इटली की सिरिन चराबी पर 5-0 की एकतरफ़ा जीत हासिल की. जबकि नूपुर श्योराण ने उज़्बेकिस्तान की ओल्टिनोय सोतिम्बोएवा को हराया.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, युवा मुक्केबाज़ प्रीति ने कहा कि यह जीत उनके लिए ख़ास है क्योंकि इससे उनकी अंतरराष्ट्रीय मंच पर वापसी हुई है.

प्रीति ने कहा, “मैंने दोबारा वापसी की है और मैं पहले से ज़्यादा मजबूत हो गई हूं. आगे भी मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी.”

उन्होंने कहा, “अगले साल एशियाई खेल और कॉमनवेल्थ गेम्स हैं, और 2026 में फिर एशियाई खेल होंगे.”

प्रीति इस प्रतियोगिता में गुरुवार को गोल्ड मेडल जीतने वाली दूसरी और नूपुर श्योराण तीसरी भारतीय खिलाड़ी हैं.

इससे पहले मीनाक्षी हुड्डा ने 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड जीता था. प्रीति और मीनाक्षी दोनों ही हरियाणा की हैं.

ओलंपिक डॉट कॉम के अनुसार, 23 अक्तूबर, 2003 को हरियाणा के भिवानी में जन्मीं प्रीति पवार ने 14 साल की उम्र में बॉक्सिंग शुरू की थी.

उनके चाचा, विनोद एक पूर्व राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता थे और उन्होंने उन्हें बॉक्सिंग से रूबरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

विनोद ने प्रीति को अपनी देख-रेख में ले लिया और उन्हें कोचिंग देना शुरू कर दिया.

प्रीति के पिता हरियाणा पुलिस में अधिकारी हैं.

भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा आतंकी मसूद को करो ब्लैकलिस्टेड
पुलवामा आतंकी हमले के बाद आतंक के खिलाफ जंग में भारत के साथ अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस भी आ गए हैं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने बुधवार को प्रस्ताव दिया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को ब्लैकलिस्ट करेंहालांकि, इस कदम का चीन द्वारा विरोध किए जाने की संभावना है, जिसने पहले सुरक्षा परिषद की इस्लामिक स्टेट और अलकायदा प्रतिबंध समिति को 2016 और 2017 में JeM नेता मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने से रोक दिया था. चीन की ओर से नए प्रस्ताव पर फिलहाल कोई बयान नहीं है.

संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद प्रतिबंध समिति से अज़हर की वैश्विक यात्रा पर प्रतिबंध और संपत्ति को जब्त करने के लिए कहा है. रायटर्स द्वारा देखे गए प्रस्ताव के अनुसार, समिति ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 13 मार्च तक का समय दिया है.

बता दें, भारत 2009 में ही संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रस्ताव पेश कर चुका है. इसके बाद भारत ने 2016 और 2017 में मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव दिया. हर बार चीन अड़ंगा लगा देता है. बीते दिनों फ्रांस ने मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी सूची में शामिल करवाने के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव भेजने का फैसला किया था. इस मामले में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों के कूटनीतिक सलाहकार से बातचीत भी की थी

फ्रांस के साथ ही अमेरिका ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन करने का ऐलान किया था. अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अंबेसडर जॉन बोल्टन ने अजित डोभाल से बातचीत में कहा था कि हम इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे. बुधवार को यूएन के सामने प्रस्ताव पेश हो गया. अब सबकी नजर चीन के रुख पर है. हालांकि, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात करके आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग मांगा है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ भारतीय वायु सेना के हमले काफ़ी ख़ौफनाक थे
भारतीय वायुसेना के विमानों ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया. इस इलाक़े में मौजूद लोगों ने  अंतरराष्ट्रीय समाचार संस्थान बीबीसी को बताया आँखों देखा हाल. शब्दशक्तिन्यूस अपने पाठकों के लिए बीबीसी से साभार यहां प्रस्तुत कर रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ भारतीय वायु सेना के हमले काफ़ी ख़ौफनाक थे, जिससे सोए लोगों की नींद टूट गई.

जाबा टॉप बालाकोट निवासी मोहम्मद आदिल ने बीबीसी को बताया कि धमाके इतने तेज़ थे कि जैसे कोई ज़लज़ला आ गया हो.

उन्होंने कहा, “सुबह तीन बजे का टाइम था, आई. ऐसा लगा ज़लज़ला आया हो. हम रातभर नहीं सोए. पांच-दस मिनट बाद हमें पता चला कि धमाका हुआ है.”

आदिल ने बताया कि पांच धमाके एक ही समय हुए और कई ज़ख़्मी हो गए. फिर कुछ देर बाद आवाज़ आनी बंद हो गई.

रत सरकार के विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया है कि इस हमले में विशेष तौर पर केवल जैश के शिविर को निशाना बनाया गया और विशेष ध्यान रखा गया कि आम लोग इसकी चपेट में ना आएँ.

ये कैंप घने जंगलों में एक पहाड़ी पर था जो आम आबादी वाले इलाक़े से दूर है.

बालाकोट के एक दूसरे प्रत्यक्षदर्शी वाजिद शाह ने बीबीसी बताया कि उन्होंने भी धमाके की आवाज़ सुनी.

उन्होंने कहा, “ऐसा लगा जैसे कि कोई राइफ़ल से फ़ायर कर रहा हो. तीन बार धमाके की आवाज़ सुनाई दी, फिर ख़ामोशी छा गई.”

यूएन में भारत की बड़ी सफलता मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के लिए भारी वोटों से जीत दर्ज
संयु्क्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के सदस्य के रूप में भारी वोटों से जीत दर्ज फ़की है। संयुक्त राष्ट्र की 193 सदस्यीय महासभा में अगले तीन साल के लिए मानवाधिकार परिषद के नए सदस्यों का चुनाव किया गया है।

यूएन में भारत के स्थाई राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट कर इस उपलब्धि की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत को शानदार जीत मिली है। सभी उम्मीदवारों में भारत को सबसे ज्यादा मत मिले।

Voting for a Happy Outcome.

Thanks to the support of all our friends @UN , India wins seat to Human Rights Council with highest votes among all candidates.