भूमिपूजन – Shabd Shakti News

तोमर ने किया उप नगर ग्वालियर में 2.88 करोड के विकास कार्यों का भूमिपूजन
कहा विकास के मानचित्र पर ग्वालियर ने बनाई विकसित शहर की पहचान

ग्वालियर 12 जून 2026 । ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार को उप नगर ग्वालियर के वार्ड 13 तानसेन नगर में 2.88 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, विद्युत वितरण कंपनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद गण उपस्थित रहे।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि आज का दिन हमारे हमारे लिए एक ऐतिहासिक और अत्यंत शुभ दिन है। आज हम सब मिलकर अपने क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर रहे हैं। यह भूमिपूजन सिर्फ ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं है, बल्कि यह हमारे क्षेत्र के सुनहरे भविष्य और विकास की एक नई नींव है। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र की जनता को लंबे समय से सड़क तथा जल निकासी जैसी छोटी-छोटी समस्याओं से जूझना पड़ रहा था, लेकिन आज इन समस्याओं का समाधान हो रहा है। मुझे आप सबके बीच आकर यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि आज आपका यह सेवक उन सभी समस्याओं को दूर करने का संकल्प पूरा कर रहा है। हमारा लक्ष्य है कि उप नगर ग्वालियर को विकास की दृष्टि से एक आदर्श और विकसित क्षेत्र बनाया जाए। उन्होंने कहा विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यह सेवक आज आपको आश्वस्त करना चाहता है कि यह निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर और पूरी मजबूती के साथ पूरे किये जाएंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री ने सहयोग के लिए सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि विकास की इस यात्रा में आप सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। निर्माण कार्य के दौरान थोड़ी असुविधा हो सकती है, लेकिन एक बेहतर कल के लिए हमें थोड़ा धैर्य रखना होगा। यह आपकी संपत्ति है, इसलिए इसकी देखभाल करना और निर्माण कार्यों पर निगरानी रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। आपका यह सेवक इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए संकल्पित सभी जन-प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और विशेष रूप से आप सभी क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा करता है कि हम सब मिलकर ग्वालियर के विकास के इस नए अध्याय के साक्षी बनें।

इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

ऊर्जा मंत्री शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 13 के तानसेन नगर सी-ब्लॉक स्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में 2.88 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें खिडकी मौहल्ला रामद्वारा अखाडा एवं रेती फाटक सामुदायिक भवनों में पुट्टी तथा रेलिंग मरम्मत कार्य, ए.व्ही.एम स्कूल के पास यूरिनल निर्माण एवं दीवाल पर प्लास्टर पुटटी कलर कार्य, तानसेन नगर ए-ब्लॉक, सी- ब्लॉक एवं संजय पाण्डेय के पास कुंओं की मरम्मत कार्य, तानसेन नगर में वृक्षारोपण एवं पौधों को सुरक्षित रखने हेतु ट्री गार्ड निर्माण कार्य, कोटावाला मोहल्ला होरीपुरा अशोक सेंगर वाली गली ज्ञानी माहेश्वरी तक एवं प्रेमचन्द्र उमरैया वाली गली में सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, रेती फाटक, खारा कुआ, गोसपुरा नं. 2 तानसेन नगर में सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली मरम्मत कार्य, तानसेन नगर सर्विस रोड शारदा फर्नीचर से श्रीराम डेयरी तक सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य, गोसपुरा नं. 2. खारा कुंआ दिनेश कुशवाह वाली गली, मानमंदिर के पीछे वाली गली एवं कोटावाला मोहल्ला अन्नू परिहार वाली गली में सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, खारा कुंआ के जर्जर शौचालय के स्थान पर नवीन सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, तानसेन नगर टंकी वाला पार्क के सामने यादव जी के मकान से मनोहर विला तक सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य, खिडकी में मोहल्ला जर्जर शौचालय के स्थान पर नवीन सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, तानसेन नगर डॉ प्रसाद से पाल डेयरी तक सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य, कोटावाला मौहल्ला धर्मकांत शुक्ला के मकान से राजेन्द्र बौहरे एवं कृष्ण गौर से पार्लर तक सीमेंट कांक्रीट रोड, नाली एवं कोटा स्टोन कार्य, नाना साहब के बाडे में सार्वजनिक स्थान पर नवीन टीन शेड एवं स्टोन फर्श निर्माण कार्य, खिडकी मौहल्ला केदार सिंह मायाचन्द्र धर्मशाला के ़पीछे एवं प्रेमनाथ मंदिर लिखार वाली गली में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य, गोपीनाथ मंदिर के पास कोटावाला मोहल्ला दयाराम कोष्टा के घर से माता मंदिर तक सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, रेतीफाटक पंचायत भवन वाली गली में सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, तानसेन नगर रमटापुरा पुलिया से मां शारदा फनीचर तक डामरीकरण रोड निर्माण कार्य, रमटापुरा पुलिया से भारतीय विद्या मंदिर तक सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, मुक्तिधाम चार शहर का नाका, सिविल हॉस्पीटल हजीरा, तानसेन नगर बिजली घर, बिरला प्रसूतिगृह किलागेट चौराहा आदि स्थानो पर सीमेंट बेंच रखवाने का कार्य, मायाचंद धर्मशाला के पीछे से खिडकी मोहल्ला नंद किशोर कोटावाला मौहल्ला डॉ.प्रभात कौशल तक नाली मरम्मत कार्य, कोटावाला मौहल्ला डॉ.प्रभात कौशल एवं सामुदायिक शौचालय वाली गली में सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, किलागेट चौराहा से महाकालेश्वर मंदिर तक तथा किलागेट चौराहा से माया चंद्र धर्मशाला तक नाली निर्माण कार्य, तानसेन नगर एल.आई.सी. पुलिया से शारदा औफर्नीचर एवं हजीरा चौराहा से जाट धर्मशाला तक नालियां निर्माण कार्य तथा कोटावाला मोहल्ला ओमप्रकाश के घर के पास प्लास्टर, पेंट, पुटटी कार्य शामिल हैं।

ऋषि गालव विश्वविद्यालय भूमिपूजन में बोले मुख्यमंत्री डॉ यादव विश्वविद्यालय शिक्षा के केन्द्र होने के साथ राष्ट्र निर्माण के स्थल भी होते हैं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन, आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य श्री सुरेश सोनी एवं मध्य प्रांत संघ चालक श्री अशोक पाण्डे की उपस्थिति में हुआ समारोह का आयोजन

ग्वालियर 04 मई 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर प्राचीन काल से ही वीरता, विद्वता और कला का शिखर रही है। ग्वालियर के लिये आज गौरवान्वित करने वाला दिन है। ऋषि गालव विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ ग्वालियर नया इतिहास गढ़ने जा रहा है। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय शिक्षा का केन्द्र होने के साथ ही राष्ट्र निर्माण के स्थल भी होते हैं। ऋषि गालव के नाम पर बनने वाला यह विश्वविद्यालय भी हमारी आने वाली पीढ़ियों को संस्कार, संस्कृति और कौशल से सुसज्जित कर राष्ट्र निर्माण का अग्रदूत बनाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर के बेलागांव में ऋषि गालव विश्वविद्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य श्री सुरेश सोनी, उच्च शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार, जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक श्री अशोक पाण्डे मंचासीन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यभारत शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र बांदिल ने की।

आरंभ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य अतिथिगणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ऋषि गालव विश्वविद्यालय के निर्माण के लिये भारतीय सनातन परंपरा के अनुसार भूमिपूजन किया। विदित हो इस विश्वविद्यालय का निर्माण मध्यभारत शिक्षा समिति द्वारा ग्वालियर जिले के बेला गांव के अंतर्गत लगभग 55 बीघा भूमि पर 110 करोड़ रुपए की लागत से कराया जा रहा है। अगले वर्ष गुरुपूर्णिमा 18 जुलाई 2027 से यहां शैक्षणिक सत्र शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। सम्पूर्ण विश्वविद्यालय तीन वर्ष में बनकर तैयार होगा।

मनुष्य के साथ परिवेष का विकास ही वास्तविक विकास है-  सुरेश सोनी

मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य श्री सुरेश सोनी ने कहा कि सड़क, भवन व अन्य अधोसंरचनाओं का निर्माण एवं आविष्कार केवल परिवेश का विकास है। वास्तविक विकास वह होता है जिसमें मनुष्य के साथ परिवेश का भी विकास हो। मनुष्य अधिक संवेदनशील, विचारवान व व्यापक दृष्टिकोंण वाले हों। इसी पुनीत उद्देश्य को लेकर मध्यभारत शिक्षा समिति द्वारा ऋषि गालव विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा रोजगारपरक शिक्षा के साथ-साथ मनुष्य के चरित्र निर्माण पर भी जोर दिया जायेगा। साथ ही भरोसा जताया कि यहाँ पढ़कर निकले विद्यार्थी नालंदा व तक्षशिला विश्वविद्यालय की तरह विश्वभर में भारतीय ज्ञान का परचम लहरायेंगे। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति भी इसी भावना के साथ बनाई गई है कि ज्ञान, चरित्र व संस्कार के साथ युवा अपने पैरों पर खड़े हों। साथ ही दूसरों को भी रोजगार व नौकरी देने वाले बनें। मुख्य वक्ता श्री सोनी ने उपकरण एवं गैजेट्स इत्यादि पर अत्यधिक निर्भरता पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि चेतन व अचेतन के समन्वय से हम आगे बढ़ेंगे तो अच्छा परिवार, अच्छा समाज व अच्छा देश तैयार कर सकेंगे। साथ ही पर्यावरण जैसी समस्याओं के समाधान का मार्ग भी हम निकाल सकेंगे। उन्होंने कहा हमारी दृष्टि ऐसी होना चाहिए जो आधुनिकता व मूल परंपरा के साथ समन्वय बनाकर विकास का मार्ग प्रशस्त करती हो। श्री सोनी ने कहा कि एआई का उपयोग तो करें पर अपने बौद्धिक कौशल को कम न होने दें।

केवल सैन्य शक्ति की बदौलत देश महान नहीं बनते –  अशोक पाण्डे

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मध्यभारत प्रांत के संघचालक श्री अशोक पाण्डे ने कहा कोई भी देश केवल सैन्य शक्ति की बदौलत महान नहीं बन सकता। महान बनने के लिए शिक्षा व संस्कारों की जरूरत होती है। ऋषि गालव विश्वविद्यालय की स्थापना इसी भाव के साथ की जा रही है। शिक्षा का मुख्य उद्देश्य श्रेष्ठतम जीवन मूल्यों की स्थापना है – उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार उच्च शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि श्रेष्ठतम जीवन मूल्यों को स्थापित करना शिक्षा का मुख्य उद्देश्य होता है। भारतीय परंपरा में शिक्षा का दायित्व समाज पर होता था। प्राचीनकाल के विश्वविद्यालय श्रेष्ठ नागरिक का निर्माण करते थे। यही वजह है कि विश्वभर से लोग भारतीय संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। खुशी की बात है इसी गौरवशाली परंपरा के अनुरूप ग्वालियर की धरती पर ऋषि गालव विश्वविद्यालय की स्थापना होने जा रही है। हमें भरोसा है कि सबको शिक्षा व अच्छी शिक्षा देने का काम यह विश्वविद्यालय करेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में बनी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मध्यप्रदेश में भी लागू किया गया है।

चरित्र निर्माण के साथ रोजगारपरक शिक्षा पर रहेगा विश्वविद्यालय का फोकस – डॉ. बांदिल

मध्य भारत शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र बांदिल ने कहा कि ऋषि गालव विश्वविद्यालय का मुख्य फोकस चरित्र निर्माण के साथ रोजगारपरक शिक्षा पर रहेगा। ऐसे प्रयास होंगे कि यहां पर शिक्षा ग्रहण करके निकले विद्यार्थी देश व समाज का निर्माण करने के साथ-साथ सम्पूर्ण विश्व में भारत का नाम रोशन करें। उन्होंने जानकारी दी कि अगले साल गुरुपूर्णिमा 18 जुलाई 2027 से विश्वविद्यालय की कक्षायें शुरू हो जायेंगीं और यह विश्वविद्यालय तीन वर्षों में बनकर तैयार हो जायेगा। डॉ. बांदिल ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय में वर्तमान में चल रहे रोजगार संबंधी पाठ्यक्रम तो होंगे ही, साथ में भारतीय ज्ञान पंरपरा, भारतीय जीवन दर्शन, धर्म एवं धरोहर संबंधी पाठ्यक्रम भी समयानुकूल बनाकर चलाए जाएंगे। पाठ्यक्रम कोई भी हो उसके साथ-साथ छात्र-छात्राओं के चारित्रिक विकास पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जाएगा। विश्वविद्यालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, कम्प्यूटर लैब और अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। इसमें दो बड़े हॉस्टल भी बनाये जायेंगे।

कार्यक्रम के अंत में मध्यभारत शिक्षा समिति के सचिव श्री राजेन्द्र वैद्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति अर्चना शर्मा ने किया। आरंभ में अतिथियों को मध्य भारत शिक्षा समिति द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में इनकी भी रही मौजूदगी ऋषि गालव विश्वविद्यालय के भूमि पूजन समारोह में राज्य वित्त आयोग की अध्यक्ष श्री जयभान सिंह पवैया, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव, पूर्व मंत्री श्री अनूप मिश्रा व लाल सिंह आर्य, पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष श्री केशव सिंह बघेल, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मधुसूदन सिंह भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत, संत कृपाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं मध्यभारत शिक्षा समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।