भोपाल लोकसभा – Shabd Shakti News

दिग्विजय के रोड शो में पुलिस कर्मियों को अफसरों ने पहनाए भगवा स्कार्फ, DIG ने किया इंकार
भोपाल. कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का बुधवार कोभोपाल मेंनिकाला गया रोड शो विवादों में घिर गया। न्यूज एजेंसी ने दावा किया कि इसमें सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जिनके गले में भगवा स्कार्फ डला था। दावा यह भी किया गया कि एक महिला पुलिसकर्मी ने स्वीकार किया कि उन्हें यह स्कार्फ अफसरों ने पहनने को दिए। हालांकि, बाद में डीआईजी ने इसका खंडन किया।

डिआईजी ने कहाहमने और कार्यक्रम के आयोजकों ने वॉलंटियर्स लगाए थे। इन्होंने क्या पहना था, इस बारे में हमें कुछ नहीं कहना। हालांकि, किसी पुलिसवाले ने किसी रंग विशेष का स्कार्फ नहीं पहना था।

एक दिन पहले कम्प्यूटर बाबा ने किया था यज्ञ

दिग्विजय भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी हैं। उनकी जीत के लिए मंगलवार कोकम्प्यूटर बाबा और प्रदेशभर से आए साधु-संतों ने हवन-पूजन किया था। बुधवार कोराजधानी की सड़कों पर कंप्यूटर बाबा और दिग्विजय की अगुआई में भगवा ध्वज फहराते रोड शो निकाला गया। राजधानी के पुराने व्यावसायिक क्षेत्र में निकले करीब एक किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान ‘नर्मदा मैया की जय’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगे। दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मैदान में हैं। बुधवार शाम साध्वी का भी रोड शो है। भोपाल लोकसभा सीट पर 12 मई को मतदान है।

भगवा ब्रिगेड के लिए नाक का सवाल बनी भोपाल सीट संघ के अ.भा अधिकारी अरुण कुमार ने संभाली कमान
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने मुख्य एजेंडे में लोकसभा चुनावों में भोपाल सीट पर जीत दर्ज करना शामिल किया है | जिसके लिए संघ ने राज्य की राजधानी में अपने सभी स्वयंसेवकों को सक्रिय कर दिया है। संघ ने केंद्र से विशेष रूप से भोपाल सीट के लिए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के लिए एक पदाधिकारी भी भेजा है। RSS के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार प्रज्ञा के सभी चुनाव संबंधी मामलों की देखरेख करेंगे। यह पहली बार है जब आरएसएस ने अपने किसी राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी को चुनाव में ड्यूटी पर तैनात किया है। प्रज्ञा ने शुक्रवार को कुमार से भी मुलाकात की और चुनाव पर चर्चा की। कुमार ने प्रज्ञा को लोगों को विचारधारा का प्रचार करने का तरीका भी बताया। कुमार राष्ट्रवादी विचारधारा वाले लोगों से मिलकर भोपाल में प्रज्ञा के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करने में मदद करेंगे। कुमार आरएसएस की रणनीति भी तय करने जा रहे हैं और प्रज्ञा के चुनावों के लिए आरएसएस नेताओं को जिम्मेदारियां सौंप रहे हैं।

उधर खजुराहो से भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संयोजक रहे हैं। उनका विद्यार्थी परिषद में अच्छा खासा नेटवर्क है। साथ ही मप्र भाजयुमो में ज्यादातर पदाधिकारी वीडी समर्थक हैं, जो अभाविप से जुड़े रहे हैं। प्रज्ञा ठाकुर भी अभाविप में रही हैं। यही वजह है कि भोपाल और खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में अभाविप और भाजयुमो के पदाधिकारी अपेक्षाकृत ज्यादा समय दे रहे हैं। मोर्चा अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने खजुराहो में ढेरा डाल लिया है। दोनों प्रत्याशी पहली बार चुनाव मैदान में है। उल्लेखनीय है कि वीडी शर्मा मूलत: मुरैना के रहने वाले हैं और प्रज्ञा ठाकुर भिंड से हैं।

असंतुष्ठों को मनाने में कामयाब रहे वीडी

उल्लेखनीय है की भाजपा हाईकमान ने जब खजुराहो से वीडी शर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने का ऐलान किया था, तब स्थानीय नेता वीडी के विरोध में उतरे थे। कटनी एवं छतरपुर के कुछ नेताओं ने इस्तीफे की पेशकश भी की थी। लेकिन नामांकन दाखिल करने के बाद वीडी ने सबसे पहले असंतुष्ठों को मनाने का काम किया। जिसमें वे सफल रहे हैं। जो भाजपा नेता वीडी का विरोध कर रहे थे, वे वीडी के चुनाव प्रचार में सबसे आगे हैं।

भोपाल सीट पर भाजपा के इस हैरान कर देने वाले कदम के क्या हैं निहितार्थ
भोपाल। देश भर में भोपाल लोकसभा सीट चुनावी चर्चा का केंद्र बन गई है। मंगलवार को बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। हालांकि, उन पर विवादित बयान देने के कारण राजधानी में मामला भी दर्ज हो गया है। लेकिन बीजेपी के जिस कदम से सबको हैरान कर दिया वह है मौजूदा सांसद आलोक संजर का भी डमी उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल करना।

दरअसल, साध्वी प्रज्ञा के साथ वर्तमान सांसद आलोक संजर ने भी अपना नामाकन दाखिल किया है। उनके पर्चा भरने से भोपाल की सियासत गरमा गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस बात के कायस लगाए जा रहे हैं कि अंतिम समय में बीजेपी संजर को उम्मीदवार बना सकती है। इसकी पीछे कई तर्क दिए जा रहे हैं। लिकेन असल एक वजह साध्वी पर हाल ही में हुई एफआईआर बताई जा रही है। जिसके कारण उनका नामांकन निरस्त भी किया जा सकता है। बीजेपी इस समय किसी भी तरह का रिस्क लेना नहीं चाहती। इसलिए प्लान बी के तहत पार्टी ने संजर का नामांकन डमी उम्मीदवार के तौर पर करवाया है। अगर चुनाव आयोग अपना फैसला साध्वी के खिलाफ सुनाता है और उनका नामांकन निरस्त करता है तो बीजेपी के पास संजर के तौर पर उम्मीदवार रहेगा। जो कांग्रेस के दिग्विजय सिंह का मुकाबला कर सके। बता दें, संजर का टिकट कटने के बाद से भोपाल में स्थानीय लोगों में उनके प्रति सहानुभूति की लहर चल रही है। अगर ऐसे में संजर को पार्टी मौका देती है तो उनकी जीतने की प्रबल संभावना बन सकती है। वहीं, साध्वी से बीजेपी के कार्यकर्ता भी काफी खफा हैं, वह उनके मुताबिक काम नहीं कर रही हैं। जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। वहीं, उच्च स्तर पर भी साध्वी के बयानों को लेकर पार्टी की हाल ही में किरकिरी भी हो चुकी है।

निर्वाचन आयोग ने दिए साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ FIR के आदेश
शहीद करकरे के बाद अब बाबरी मामले में की गई बयानबाजी पर भोपाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की मुश्किलें बढ़ गई हैं| बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में दिए गए बयान को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बयान मानते हुए कलेक्टर ने डीआईजी को साध्वी के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं|  निर्वाचन आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया था, साध्वी ने बावरी मस्जिद मामले में दिए बयान के बाद जो पक्ष दिया, उसे जिला निर्वाचन अधिकारी सुदामा खाड़े ने खारिज कर दिया और मामला दर्ज करने के आदेश दिया| ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने दक्षिण पश्चिम अधिकारी को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं|

दरअसल, साध्वी ने एक टीवी चैनल पर कहा था कि बाबरी मस्जिद गिराए जाने पर उन्हें गर्व है| बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने का अफसोस नहीं है, ढांचा गिराने पर तो हम गर्व करते हैं| हमारे प्रभु रामजी के मंदिर पर अपशिष्ट पदार्थ थे, उनको हमने हटा दिया| उन्होंने बाबरी मस्जिद तोड़ने में मदद की और अब वह राम मंदिर बनाने में मदद करेंगी।

बता दें कि इससे पहले प्रज्ञा ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमले में शहीद पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के बारे में विवादित बयान दिया था, जिस पर देश भर में हंगामा हुआ और बीजेपी और प्रत्याशी दोनों इस बयान पर घिरे और काफी किरकिरी के बाद उन्होंने माफी मांग ली थी| लेकिन उनके बयानों का दौर जारी रहा और अगले ही दिन उन्होंने बावरी विध्वंस को लेकर टिप्पणी कर दी, जिस पर चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया था|

प्रज्ञा ठाकुर के लिए पार्टी ने तय की बोलने की सीमा
भोपाल। मुंबई हमले में शहीद पुलिस अफसर हेमंत करकरे पर विवादित बयान देेकर देशभर में भाजपा की किरकिरी करा चुकीं प्रज्ञा ठाकुर पर पार्टी ने लगाम कस दिया है। वे अब चुनाव तक आतंकवाद के मुद्दे पर नहीं बालेंगी, लेकिन धर्म-आध्यात्म के नाम पर पार्टी ने उन्हें बोलने की खुली छूट दे दी है। कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को आतंकवाद के मुददे पर भाजपा के अन्य नेता घेरेंंगे। विवादित बयान के बाद भाजपा एवं संघ नेताओं के बीच गहन मंथन के बाद यह फैसला लिया है।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में शहीद हेमंक करकरे को लेकर जो बयान दिया था, उसकी देशभर में आलोचना हेा रही है। खुद भाजपा ने भी प्रज्ञा के बयान से किनारा करते हुए उनका निजी बयान बताया। पिछले दो दिन के भीतर भाजपा में प्रज्ञा को लेकर लंबी बैठक हुई है। इसके बाद यह तय हुआ कि प्रज्ञा चुनावी सभाओं में विपक्ष के नेताओं पर राजनीतिक आरोप लगाएंगी। सभाओं में राजनीति से जुड़े बिंदु उन्हें लिखकर दिए जाएंगे या फिर पहले ही बता दिया जाएगा कि क्या बोलना है। हालांकि धर्म के लिए प्रज्ञा ठाकुर कुछ भी बोलने के लिए स्वतंत्र होंगी, लेकिन इसमें भी ध्यान रखना होगा कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचे। आतंकवाद, शहीदों से जुड़े मुद्दों पर प्रज्ञा कुछ भी नहीं बोलेंगी। इसके लिए पार्टी लाइन तय करेगी। शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने प्रवक्ता, पेनालिस्ट समेत अन्य पार्टी नेताओं को भी इस संबंध में विस्तार से समझाया। जिसमें तय किया गया कि दिग्विजय सिंह को आतंकवाद, उनके विवादित बयानों को लेकर पार्टी नेता बयान जारी करेंगे।

प्रशासन ने नहीं दी भाजपा को सभा की अनुमति

भारतीय जनता पार्टी को घोषित प्रत्याशी प्रज्ञा भारती के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में रोडशो के लिए भोपाल जिला प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बाद भाजपा ने आरोप लगाया है।

अंततः भाजपा ने दिग्विजय के सामने घोषित किया साध्वी प्रज्ञा का नाम
भोपाल|  लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है| मध्य प्रदेश की चार सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है| भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है| वहीं गुना से केपी यादव, सागर से राजबहादुर सिंह और विदिशा से रमाकांत भार्गव को टिकट दिया गया है| लम्बे मंथन के बाद शेष सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों का ऐलान किया हैं| वहीं इंदौर को अभी भी होल्ड रखा है|

देश भर में सबसे चर्चित हुई भोपाल सीट से भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है| एक दिन पहले ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली| शिवराज सिंह चौहान और उमा भारती की न के बाद तेजी से उनका नाम सामने आया था और बुधवार को सुबह ही उन्होंने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी| इसके बाद से ही उनका नाम तय माना जा रहा था| आखिरकार पार्टी उनके नाम पर मुहर लगा दी| भोपाल सीट पर दिग्विजय सिंह का मुकाबला कट्टर हिंदूवादी छवि वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से होगा|

सिंधिया के करीबी रहे यादव ही देंगे टक्कर

गुना सीट से बीजेपी ने केपी यादव को प्रत्याशी बनाया है, जिनका मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता और वर्तमान सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से होगा| बीजेपी ने मुंगावली उपचुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए केपी यादव को चार माह पहले विधानसभा चुनाव में मुंगावली से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वो हार गए| हालांकि उनकी हार का अंतर् कम था| कभी सिंधिया के सांसद प्रतिनिधि रहे केपी यादाव को बीजेपी ने सिंधिया के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए मैदान में उतारा है|

उमा को रोकने शिवराज ने फैंका पांसा अब भोपाल से लड़ना चाहते हैं चुनाव, शीर्ष नेतृत्व असमंजस में
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की लोकसभा सीट से कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के मुकाबले प्रत्याशी कौन होगा लंबी मशक्कत के बाद भी भाजपा नाम तय नहीं कर सकी है। समाचार लिखे जाने तक भोपाल से लेकर दिल्ली तक इसपर माथापच्ची जारी है। पार्टी से जुड़े हमारे सूत्र बता रहे हैं कि  प्रत्याशी चयन को लेकर पल – प्रतिपल स्थितियां बदल रही हैं ताजा अपडेट यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का नाम आगे आ गया है। सूत्रों के अनुसार शिवराज नहीं चाहते कि भोपाल से उमाभारती जैसा उनका परम्परागत प्रतिद्वंदी पैर जमाए, वे यह भी नहीं चाहते कि उनके इस गढ़ में कोई भी ऐसा चेहरा न उभर सके जो उनके लिए आगे जाकर चुनौती बन जाए। यही वजह है कि शिवराज ने पार्टी हाईकमान से भोपाल से चुनाव लड़ने संबंधी अपने मन की बात कह दी है। अब देखना यह होगा कि क्या पार्टी शीर्ष नेतृत्व किसी भी विधायक को चुनाव में न उतारे जाने की बात पर कायम रहता है या फिर शिवराज को चुनाव में उतरने के लिए इस निर्णय को बदलता है। लेकिन इतना तय है कि पार्टी हाईकमान यदि अपने ही निर्णय को बदलता है तो कुछ अन्य लोकसभा सीटों पर बगावत और गुस्सा सामने आ सकता है । शिवराज के अलावा भोपाल से उमा भारती, साध्वी प्रज्ञा , बी डी शर्मा सहित लोकल के कई नेता दौड़ में हैं। ऐसा लगता है अब पार्टी नेतृत्व किसी भी वक़्त मध्यप्रदेश की बची हुई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकता है।

…तो 16 साल बाद होगा मुकाबला

भोपाल से अब जबकि एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम तेजी से चर्चा में आया है | सूत्रों की मानें तो भोपाल से भाजपा शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी बना सकती है, यदि ऐसा होता है तो 16 साल बाद दोनों नेता एक दूसरे के सामने होंगे। शुक्रवार को उमा भारती के नाम की चर्चा मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक खूब सुर्ख़ियों में रही| भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने ऑफ़ द रिकॉर्ड बताया कि मध्य प्रदेश के बड़े नेता उमा भारती को मध्य प्रदेश की राजनीती में वापस नहीं आना देना चाहते, इसी वजह से उनका भोपाल आना मुश्किल हैं| बताया यह भी जा रहा है कि भोपाल, विदिशा सीट पर शिवराज बाहरी को पैर नहीं ज़माना देने चाहते हैं, इसीलिए वे दोनों ही सीट से चुनाव लड़ने को राजी है| अगर शिवराज भोपाल से चुनाव लड़े तो विदिशा से भी शिवराज की पसंद का ही नेता चुनाव लड़ेगा, इस बात की पूरी संभावना है|