मतदाता – Shabd Shakti News

सभी राजनैतिक दल प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिये अपने-अपने बीएलए नियुक्त करें
ग्वालियर 02 जनवरी 2026/ संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री ने राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने दलों की ओर से नए मतदान केन्द्रों सहित सभी मतदान केन्द्रों के लिये बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) अवश्य नियुक्त करें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि बीएलए संबंधित मतदान केन्द्र के क्षेत्र का ही निवासी हो। उन्होंने कहा कि बीएलए के माध्यम से सर्वे कराकर 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र एवं नवविवाहित महिलाओं के छूटे नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिये फॉर्म-6 भरवाने का काम कराएं। साथ ही मृत व स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटवाने के लिये फॉर्म-7 व फॉर्म-8 भरवाकर बीएलओ को उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बनवारिया ने बैठक में जानकारी दी कि एसआईआर के तहत डोर टू डोर सर्वे के दौरान बीएलओ द्वारा 68 हजार 540 नो-मैपिंग मतदाता तथा अनकलेक्टेबल 2 लाख 52 हजार 583 मतदाता (अनुपस्थित, शिफ्टेट, मृत एवं रिपीटेड) चिन्हित किए गए हैं। मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तिकरण के बाद जिले में मतदान केन्द्र 1679 से बढ़कर 1935 हो गए हैं।

बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा भी सुझाव दिए गए। साथ ही एसआईआर के काम में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया गया।

मतदाताओं का नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरणों का सत्यापन करने 4 नवंबर से घर घर दस्तक
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 4 नवम्बर से घर-घर पहुँचेंगे बीएलओ

मतदाता के नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरणों का करेंगे भौतिक सत्यापन

नागरिकों से सत्यापन अभियान में सहयोग की अपील

ग्वालियर 03 नवम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग भारत द्वारा ग्वालियर जिला सहित सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 4 नवम्बर 2025 से 4 दिसम्बर 2025 तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा। इस अवधि में प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं के निवास पर जाकर उनके नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरणों का भौतिक सत्यापन करेंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा सभी नागरिकों से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी एवं पूर्ण सहयोग का आग्रह किया गया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव झा ने मतदाताओं से अपील की है कि जब बीएलओ आपके घर आएँ, तो कृपया उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करें। बीएलओ के पास पहले से मतदाता सूची 2025 के विवरण के अनुसार आपके नाम, पता और इपिक नंबर सहित प्री-प्रिंटेड एन्यूमरेशन फॉर्म होगा। नागरिकों से अपेक्षा की गई है कि वे इस फॉर्म में भरी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक जाँचे तथा पुष्टि करें।

जिन परिवारों में कोई नया सदस्य एक जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने जा रहा है, उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए बीएलओ द्वारा फॉर्म-6 उपलब्ध कराया जाएगा। यदि किसी परिवार सदस्य का निधन हो गया हो या वह अन्यत्र स्थानांतरित हो गया हो. तो उसकी जानकारी भी बीएलओ को दें ताकि सूची से नाम विलोपित किया जा सके।

यह ध्यान देने योग्य बात है कि घर-घर सर्वेक्षण के दौरान बीएलओ कोई भी दस्तावेज़ एकत्र नहीं करेगा। दस्तावेज़ केवल तभी आवश्यक होंगे जब किसी प्रविष्टि का सत्यापन पूर्ववर्ती रिकॉर्ड से मेल न खाए। ऐसी स्थिति में संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्री अधिकारी अलग से सूचना देकर आवश्यक दस्तावेज माँगेगा। बीएलओ आयोग द्वारा अधिकृत पहचान-पत्र लेकर आएँगे, नागरिकगण उनसे पहचान-पत्र देखकर जानकारी साझा करें।

घर-घर सत्यापन के बाद 9 दिसम्बर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। नागरिकगण 9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक अपने नाम संबंधी दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि जब बीएलओ आपके घर पहुँचे, तो सटीक एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएँ। यह अभियान मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और समावेशिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। नागरिकों के सहयोग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सम्मिलित हो तथा कोई अपात्र प्रविष्टि मतदाता सूची में न रहे।

सही निकली कांग्रेस की शिकायत, दो विधानसभाओं की मतदाता सूची में दर्ज है मायासिंह का नाम
ग्वालियर। प्रदेश की नगरीय विकास और आवास मंत्री माया सिंह का नाम ग्वालियर जिले की दो विधानसभाओं ग्वालियर ग्रामीण और ग्वालियर पूर्व की मतदाता सूची में दर्ज है। ये बात कांग्रेस नेता मुन्नालाल गोयल की शिकायत पर हुई जांच के बाद प्रमाणित हुई है।  बड़ी बात ये है कि ये नाम 2006 से ही दोनों ही विधानसभाओं में दर्ज है।  इस दौरान ना तो मंत्री माया सिंह ने और ना ही डोर टू डोर सर्वे करने वाले कर्मचारियों ने हटवाया।  अब जांच के बाद किसी एक विधानसभा क्षेत्र की सूची में माया सिंह का नाम रहेगा।

निर्वाचन नामावलियों के अंतिम प्रकाशन के बाद कांग्रेस नेता मुन्नालाल गोयल ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अशोक कुमार वर्मा को शिकायती आवेदन दिया था।  आवेदन में कहा गया था कि मंत्री माया सिंह का नाम ग्वालियर जिले की दो विधानसभाओं में दर्ज है जो नियमानुसार गलत है।  इसके अलावा मुन्नालाल गोयल ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 81, 82 और 312 में फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े जाने की शिकायत की थी।  उन्होंने आरोप लगाए थे कि  मंत्री के दबाव में कार्यकर्ता फार्म-6  भरवाकर नाम जुड़वाँ रहे हैं।  शिकायत के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने डिप्टी कलेक्टर अश्विनी रावत को जांच के निर्देश दिए थे ।

डिप्टी कलेक्टर ने जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपी अपनी जांच रिपोर्ट में बताया कि मंत्री माया सिंह का नाम ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा की पोलिंग क्रमांक 221 सीरियल नंबर 708 पर  दर्ज है जिसमें उनकी पहचान पत्र क्रमांक  KVP2223659 लिखा  है और ग्वालियर पूर्व विधानसभा के पोलिंग क्रमांक 256 के सीरियल नंबर 625 पर भी दर्ज है जिसमें पहचान पत्र क्रमांक HBV0278192  लिखा है। जांच में ये भी सामने आया कि ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा की सूची में माया सिंह का नाम 2006 में जोड़ा गया और ग्वालियर पूर्व विधानसभा की सूची में 2010 में नाम जोड़ा गया लेकिन इस दौरान किसी ने दूसरी मतदाता सूची  से नाम नहीं हटवाया। शिकायत की जांच में ग्वालियर पूर्व विधानसभा के जिन मतदान क्रमांक 81, 82 और 312 में भारी संख्या में फर्जी और डबल नामों को जोड़ने की बात गलत साबित हुई।  रिपोर्ट के मुताबिक इन मतदान केंद्रों पर केवल 6 मतदाता ऐसे निकले जिनकी प्रविष्टियां दोहरी मिलीं।  लेकिन फर्जी मतदाता नहीं मिला। बताया जाता है कि कांग्रेस नेता ने जो शिकायत की थी उसमें 32  दोहरी प्रविष्टियों की बात कही थी।  जांच रिपोर्ट के तथ्यों के अनुसार मतदान केंद्र 81 और 82 में दीनारपुर मंडी क्षेत्र, नारायण विहार आदि क्षेत्र आते हैं जहाँ लगातार बसाहट बढ़ रही है इसलिए नए मतदाता जुड़े हैं।  वहीँ मतदान क्रमांक 312 में ओहदपुर, सिरोल, लोटस विला सहित कई टाउनशिप और मल्टी स्टोरीज बानी हैं जहाँ भी नए वोटर जुड़े हैं इसलिए मतदाताओं की संख्या इन तीनों मतदान केंद्रों में बढ़ी है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद अब मंत्री मया सिंह का नाम एक विधानसभा क्षेत्र की सूची से हटेगा इसके लिए या तो मंत्री माया सिंह या उनके परिजन को आवेदन देना होगा अथवा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार वर्मा रिपोर्ट देखकर स्वयं निर्णय लेंगे।  दोषियों पर कार्रवाई भी जिला निर्वाचन अधिकारी ही तय करेंगे। बहरहाल कांग्रेस की इस शिकायत के बाद उसका ये दावा सच साबित हुआ कि मतदाता सूचियों में दोहरी प्रविष्टियां अभी भी दर्ज है।  गौरतलब है कि कांग्रेस की शिकायत के बाद ही पिछले दिनों मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण हजारों की संख्या में नाम  हटाए गए थे।  इनमें कई नाम कई जगह दर्ज थे ,काई नाम मृतकों के थे और कई नाम ऐसे थे जो उस विधानसभा क्षत्र में अब निवास नहीं कर रहे थे।

MP में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन बढ़े 8 प्रतिशत मतदाता, अब कभी भी लग सकती है चुनाव आचार संहिता
भोपाल: नेपानगर में 104 साल की सबसे वयोवृद्ध मतदाता महोबाई के साथ मध्य प्रदेश में चुनाव आयोग ने पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है. मध्य प्रदेश में 2013 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में आठ फीसदी का इजाफा हुआ है. वहीं चुनाव में अनुमानति खर्च 152 करोड़ रुपये से बढ़कर 411 करोड़ रूपये हो गया है. मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने बताया, ‘‘आज मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5,03,94,086 (5.03 करोड़) है, जबकि वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव के वक्त प्रदेश में 4.66 करोड़ मतदाता थे. इस प्रकार प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में लगभग 8 फीसदी का इजाफा हुआ है.’’ सूची में थर्ड जेंडर की श्रेणी में 1410 मतदाताओं के नाम है. प्रदेश में मतदाता सूची में 2,63,14,957 पुरुष और 2,40,77,719 महिला मतदाता हैं. राव ने बताया कि सूची में सबसे अधिक 1,37,83,383 मतदाता 20-29 साल आयु समूह के हैं उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 4 अक्तूबर को 5.02 करोड़ मतदाताओं के नाम वाली सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था. चुनाव आयोग को पिछले साल मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद इसमें संशोधन, नाम जोड़ने और नाम घटाने के लगभग 96 लाख आवेदन हासिल हुए. इनमें से 35.71 लाख मतदाताओं के नाम हटाने के तथा 36.31 लाख मतदाताओं के नाम जोड़ने के आवेदन शामिल हैं.

गौरतलब है कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की 204 विधानसभाओं में 60 लाख फर्जी मतदाता होने के आरोप लगाए थे, चुनाव आयोग ने इस संबंध में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि डुप्लिकेट मतदाताओं के संबंध में सभी शिकायतों की जांच की गई है और आवश्यक परिवर्तन किए गए हैं. आयोग ने इस संबंध में आंकड़ा तो नहीं दिया लेकिन कहा जैसे भोपाल में नरेला निर्वाचन क्षेत्र से उन्होंने 827 डुप्लिकेट मतदाताओं को हटाया जबकि वहां कांग्रेस ने 11,000 फर्जी मतदाताओं पर आरोप लगाया था.