मध्यप्रदेश रतलाम में गाय का कटा हुआ सिर – Shabd Shakti News

मध्यप्रदेश रतलाम में गाय का कटा हुआ सिर मिलने के बाद तनाव प्रदर्शन
रतलाम 28 मई 2026/रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित सिविक सेंटर इलाके में गुरुवार को गाय के कटे सिर और अन्य अवशेष मिलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों और गोरक्षा से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने विरोध जताते हुए सड़क पर गाय के अवशेष रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे पूरे इलाके की यातायात व्यवस्था चरमरा गई।

प्रदर्शन के चलते मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। हालांकि प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि घटना के दो घंटे बाद तक नगर निगम का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा

दृश्य बेहद विचलित करने वाला था

गोरक्षा से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि उन्हें शुरुआत में केवल गो-अवशेष मिलने की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद दृश्य बेहद विचलित करने वाला था। कार्यकर्ताओं का दावा है कि यह केवल कुछ अवशेष नहीं थे, बल्कि गाय के शरीर का बड़ा हिस्सा था, जिसे पुलिस वाहन में रखा गया है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि रतलाम में इस तरह की यह दूसरी घटना है और हर बार प्रशासन केवल आश्वासन देकर मामले को शांत करने की कोशिश करता है। उनका कहना था कि जमीन पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक गाय के पूरे अवशेष बरामद नहीं किए जाएंगे और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।