ममता बनर्जी को बड़ा झटका – Shabd Shakti News

ममता को बड़ा झटका पार्टी के 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर एनडीए में शामिल होने की इच्छा जताई
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर एनडीए में शामिल होने की इच्छा जताई है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, काकोली दास्तांदार ने कहा कि उनके समेत 20 सांसदों ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को समर्थन देने का फैसला किया है.

बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र

इन सांसदों ने लोकसभा में अलग बैठने की व्यवस्था के लिए भी स्पीकर को पत्र लिखा है. शुभेंदु अधिकारी से मिलने वाले सांसदों में काकोली दस्तीदार, पार्थ भौमिक, जगदीश बसुनिया, देव, शताब्दी रॉय, रचना बनर्जी, कालिपदा सोरेन, अरूप चक्रवर्ती, असित मल, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रसुन बनर्जी, प्रतिमा मोंडल और बापा हलीदार शामिल हैं.

टीएमसी के बागी सांसदों ने भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और कई वरिष्ठ सांसद जहां विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की बैठक में शामिल हुए, वहीं ऐसी खबरें आईं कि करीब एक दर्जन असंतुष्ट तृणमूल कांग्रेस सांसद केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पश्चिम बंगाल चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव के मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित आवास पर इकट्ठे हुए. कई लोगों ने इस बैठक को इस बात का संकेत माना कि पार्टी के विधायकों में बगावत अब संसद तक पहुंच रही है, जिसमें राय भी शामिल हुए.

ममता को बड़ा झटका

काकोली दस्तीदार ने कहा कि वे पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों को स्वीकार करते हैं और मानते हैं कि उनका राजनीतिक भविष्य एनडीए के साथ अधिक सुरक्षित है. इससे पहले, पार्टी में टूट की अटकलों के बीच सुखेंदु रॉय और काकोली दस्तीदार के नेतृत्व में टीएमसी के 16 सांसदों ने सुवेंडू अधिकारी से मुलाकात की थी.