महंत नृत्य गोपाल दास तबीयत – Shabd Shakti News

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष _महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत फिर बिगड़ी, लखनऊ रेफर हुए
लखनऊ 21 जनवरी 2026/अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत फिर से अचानक बिगड़ गई है. उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल रेफर किया गया है. श्रीराम हॉस्पिटल की टीम ने चेकअप के बाद उन्हें लखनऊ रेफर किया है.

श्रीराम हॉस्पिटल के मुताबिक, महंत नृत्य गोपाल दास को यूरिन इंफेक्शन है. साथ ही उन्हें उल्टी होने और बुखार की भी समस्या है. हॉस्पिटल में जरूरी चेकअप के बाद उन्हें लखनऊ भेजा गया है. डॉक्टर्स की एक टीम भी एंबुलेंस के साथ लखनऊ के लिए रवाना हुई है.

श्रीराम हॉस्पिटल के प्रशासनिक अधिकारी वाईपी सिंह ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत खराब होने की सूचना प्राप्त हुई थी. इसके बाद डॉक्टर्स की टीम ने उनकी जांच की और उन्हें तत्काल लखनऊ ले जाने की सलाह दी गई.

इसके बाद मेडिकल टीम और एक एम्बुलेंस के साथ उन्हें मेदांता अस्पताल रवाना कर दिया गया है. अब वहां से मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कोई जानकारी दी जा सकती है.

महंत के उत्तराधिकारी कमल नयन दास ने बताया कि तबीयत खराब होने के बाद महंतजी को लखनऊ इलाज के लिए ले जाया गया है. मेदांता में जांच होने के बाद भर्ती कराए जाने को लेकर वहां के डॉक्टर ही निर्णय लेंगे.

पहले भी खराब हो चुकी है तबीयत: श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत पिछले कुछ वर्षों से खराब चल रही है. उन्हें पहले भी कई बार लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है. साल 2020 और सितंबर 2024 में भी उन्हें मेदांता लखनऊ में भर्ती कराया गया था.