महा आर्यमन सिंधिया घायल – Shabd Shakti News

वीडियो :महान आर्यमन सिंधिया का सीना कार की सनरूफ से टकराया:दर्द के चलते अस्पताल पहुंचे; ईसीजी-एक्सरे हुआ, 40 मिनट इलाज के बाद डिस्चार्ज
ग्वालियर 05 जनवरी 2026/मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया के शिवपुरी दौरे के दौरान घायल होने की खबर सामने आई है. सोमवार शाम उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के चलते शिवपुरी में लाया गया जहां मौजूद डॉक्टरों ने उनका इलाज किया और सीटी स्कैन सहित आवश्यक जांचें कीं.अस्पताल में डॉक्टरों ने कई जांचें कीं। करीब 40 मिनट तक निगरानी में रखा। हालत स्थिर रहने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

स्थिति की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और सिंधिया समर्थकों की भीड़ जमा हो गई वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात किया गया.

बताया गया है कि महाआर्यमन सिंधिया अपने दो दिवसीय शिवपुरी दौरे के दूसरे दिन कोलारस विधानसभा में आयोजित एक युवा सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान वे कॉलेज ग्राउंड में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता देखने गए. जहां वे एक कार के सनरूफ पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे. इसी दौरान कार चला रहे भाजपा नेता लवलेश जैन उर्फ ‘चीनू’ ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे महाआर्यमन सिंधिया का सीना सनरूफ से टकरा गया.

चोट लगने के बाद कुछ देर बाद शुरू हुआ दर्द

उस समय उन्हें कोई गंभीर परेशानी महसूस नहीं हुई लेकिन बाद में सीने में दर्द की शिकायत को लेकर उन्हें जिला अस्पताल शिवपुरी लाया गया उन्हें सीने में हुई तकलीफ के चलते उनके आगामी अशोकनगर जिले के दौरे रद्द कर दिए हैं. डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है और उनकी सभी जांच पड़ताल की जा रही. फिलहाल चिकित्सकों के मुताबिक उन्हें कोई गंभीर चोट होने की जानकारी सामने नहीं आई है.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया रविवार शाम दो दिवसीय दौरे पर शिवपुरी पहुंचे थे. रविवार को उनका भव्य रोड शो आयोजित किया गया था, जबकि सोमवार को वे कोलारस और पिछोर विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर थे. इसी दौरान यह घटना सामने आई.

आगामी दौरा रद्द, ग्वालियर वापस लौटे

शिवपुरी के बाद महा आर्यमन सिंधिया को अशोकनगर के चंदेरी जाना था लेकिन चोट लगने से दौरा अचानक रद्द हो गया. काफी संख्या में लोग उनके आने का इंतजार कर रहे थे. महाआर्यमन सिंधिया के दौरे के स्थगित होने की जानकारी देते हुए चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने बताया कि अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा.

विधायक रघुवंशी ने मंच से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि युवराज (महाआर्यमन) की अचानक तबीयत बिगड़ गई. मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने भी मीडिया को कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी दी विधायक रघुवंशी ने यह भी आश्वासन दिया कि महा आर्यमन सिंधिया जल्द ही क्षेत्र का दोबारा दौरा करेंगे