महिला विश्व कप क्रिकेट – Shabd Shakti News

प्रधानमंत्री विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम के साथ बुधवार को करेंगे ब्रेकफास्ट
नई दिल्ली 3 नवम्बर 2025 /क्रिकेट महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया के खिलाड़ी जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. खबर है कि पीएम मोदी 5 नवंबर को भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ ब्रेकफास्ट कर सकते हैं. टीम इंडिया ने 2 नवंबर को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया था. फाइनल मुकाबला नवी मुंबई में खेला गया था.

भारतीय टीम कल मुंबई से दिल्ली पहुंचेगी. खिलाड़ी चार्टर प्लेन में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे और कल दिल्ली में लैंड करेंगे. बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद भारत ऐसा केवल चौथा देश है, जिसने महिला ODI वर्ल्ड कप में अपना परचम लहराया है. विक्ट्री परेड को लेकर BCCI सचिव का कहना था कि अभी ऐसी कोई प्लानिंग नहीं की गई है.

बताया जा रहा है कि बीसीसीआई को इस संबंध में औपचारिक रूप से निमंत्रण पत्र मिल गया है कि प्रधानमंत्री टीम इंडिया से बुधवार को मुलाकात करेंगे.

PM मोदी ने दी थी बधाई

2 नवंबर को भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप जीता था. इस ऐतिहासिक जीत पर टीम इंडिया नेको बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत. फाइनल में खिलाड़ियों का प्रदर्शन कौशल और आत्मविश्वास से भरा था. टीम ने असाधारन तरीके से एकजुटता और दृढ़ता दिखाई. हमारे सभी खिलाड़ियों को बधाई. ये ऐतिहासिक जीत आने वाले चैंपियंस को प्रेरित करेगी.