मानव श्रृंखला – Shabd Shakti News

सावरकर सरोवर से लेकर वीरांगना समाधि स्थल तक बनेगी विशाल मानव श्रृंखला
ग्वालियर 13 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ग्वालियर में देशभक्ति और स्वच्छता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ‘स्वच्छ ग्वालियर अभियान टोली’ के तत्वावधान में 14 अगस्त को भव्य मानव श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। ‘स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के साथ’ के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस अभियान में शहर की शैक्षणिक, सामाजिक, व्यापारिक एवं प्रशासनिक संस्थाएं एकजुट होकर सहभागिता करेंगी।

आयोजन समिति के अनुसार मानव श्रृंखला 14 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बनाई जाएगी। अभियान का उद्देश्य ग्वालियर को स्वच्छ, सुंदर और जागरूक शहर बनाने के साथ नागरिकों में अपने शहर के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्यों का भाव जागृत करना है।

कटोरा ताल से शुरू होगा मानव श्रृंखला का शुभारंभ:

मानव श्रृंखला का शुभारंभ कटोरा ताल फ्लैग पॉइंट से होगा। इसके बाद अचलेश्वर चौराहा, अचलेश्वर मंदिर, इंदरगंज चौराहा, जयेंद्रगंज, नदीगेट, मोती तबेला और बैजाताल, फूलबाग चौपाटी होते हुए यह वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थल पर संपन्न होगी।

इन संस्थाओं की रहेगी सहभागिता:

आयोजन में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ चिकित्सा संवर्ग, चिकित्सा महाविद्यालय, एम.एल.बी. महाविद्यालय, सिंधिया कन्या विद्यालय, महिला पॉलिटेक्निक, जीवाजी राव हायर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, ए.एम.आई. शिशु मंदिर, प्रमुख कोचिंग संस्थान, मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स, दाल बाजार व्यापारी प्रकोष्ठ, संजय कॉम्प्लेक्स, राजीव प्लाजा, जयेंद्रगंज व्यापारी संघ, अचलेश्वर न्यास, सनातन धर्म मंदिर, जीवाजी क्लब, फूलबाग गुरुद्वारा समिति, स्मार्ट सिटी, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, रेडक्रॉस सोसाइटी सहित विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठन सक्रिय सहभागिता करेंगे।

सहभागिता की अपील:

स्वच्छ ग्वालियर अभियान टोली ने शहरवासियों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर स्वच्छता और देशभक्ति का संदेश दें तथा ग्वालियर को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का संकल्प लें