मारपीट – Shabd Shakti News

भाजपा मीडिया प्रभारी के पीएसओ समेत तीन लोगों पर फायरिंग
भाजपा नेता के पीएसओ संतोष पांडे।

ग्वालियर 27 मार्च 2026/मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार शाम भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के पीएसओ समेत तीन लोगों पर फायरिंग हुई। माता मंदिर पर गाना बजाने को लेकर पड़ोसी भड़क उठे और कहासुनी के बाद गोली चला दी। मामला मुरार थाना क्षेत्र के अल्पना टॉकीज के पास का है।

जानकारी के मुताबिक, संतोष कुमार पांडे आशीष अग्रवाल के निजी पीएसओ और पीए हैं। घटना में संतोष पांडे, उनके भाई आकाश पांडे और राजकुमार पांडे घायल हुए हैं। आकाश के चेहरे और आंख के पास चोट आई है, जबकि अन्य दोनों के हाथ में चोट लगी है। सभी घायलों का इलाज जारी है।8:35

शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर सताष पांडे के घर के सामने स्थित माता मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन चल रहा था और साउंड सिस्टम पर माता के भजन बज रहे थे। पास ही फायर ब्रिगेड का सब स्टेशन था, जहां कर्मचारी सुनील कुमार मौजूद था।

इसी दौरान पड़ोसी भूरा और उसका पिता पप्पी वहां पहुंचे। साउंड सिस्टम बंद कराने को लेकर सुनील से गाली-गलौज कर मारपीट की। सुनील अपने ऑफिस पहुंचकर साथी पवन को जानकारी देने लगा, तभी हमलावर वहां भी पहुंचकर धमकी देने लगे।

इसके बाद दोनों दोबारा मंदिर पहुंचे और वहां बैठी महिलाओं से अभद्रता करने लगे। इसी दौरान संतोष पांडे घर पहुंचे और उन्होंने विरोध किया। इस पर भूरा, उसका पिता और बहन रीना उनसे भिड़ गए।

कट्टे और बंदूक से चार फायर, तीन घायल

विवाद बढ़ने पर भूरा कट्टा लेकर आया, जबकि उसकी बहन रीना ने घर की बालकनी से बंदूक से गोली चलाई। दोनों ने कुल चार राउंड फायर किए। इस दौरान संतोष पांडे के हाथ में छर्रे लगे, आकाश पांडे के चेहरे और आंख के पास चोट आई, जबकि राजकुमार पांडे के हाथ में गोली लगी।8:40

स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पकड़ा

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पकड़कर उनका कट्टा छीन लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने भूरा, उसके पिता पप्पी रजक और एक महिला को हिरासत में लिया है।

इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात

एएसपी ग्वालियर जयराज कुबेर ने मीडिया को बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। घायल और आरोपी एक ही मोहल्ले में पास-पास रहते हैं, जिससे तनाव की स्थिति बनी हुई है। तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।