मार गिराए – Shabd Shakti News

देशवासियों को आर्मी ने दिया सेना दिवस का तोहफा 6 आतंकी और 7 पाकिस्तानी सैनिक टपकाए
भारतीय सेना दिवस के अवसर पर INDIAN ARMY ने भारत की जनता को गिफ्ट दिया है। जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन किए जाने पर PAKISTAN के 7 जवानों को मार गिराया वहीं एक अन्य कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से आ रहे 6 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। LOC से सटे पाक अधिकृत कश्मीर के कोटली सेक्टर में PAKISTAN AMRY ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी थी। जवाब में भारतीय सेना ने भी गोलियां बरसा दीं।

शुरुआत में यहां पाकिस्तान के चार जवानों के मारे जाने की खबर थी जिसमें तीन जवान घायल बताए जा रहे थे लेकिन थोड़ी देर बाद खबर आई कि इस कार्रवाई में तीन अन्य जवान भी मारे गए हैं। हालांकि अभी चार के मारे जाने की की पुष्टि हुई है। पाकिस्तान की सेना ने चार सैनिकों के मारे जाने की बात कही है। भारतीय सेना आज अपना 70वां आर्मी दिवस मना रही है। आर्मी डे पर नई दिल्ली में परेड का आयोजन किया गया। सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने इस दौरान परेड की सलामी ली।

उरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 6 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के उरी में भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकी घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए 6 फिदायीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. मारे गए आतंकी जैश ए मोहम्मद के बताए जा रहे हैं और उस ऑपरेशन को भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस की साझा टीम ने अंजाम दिया. आतंकियों के खिलाफ भारतीय सुरक्षबलों की यह कार्रवाई उरी के दुलंजा में हुई. यहां अंधेरे का फायदा उठाकर जैश के आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की. जिसका पता चलते ही भारतीय सुरक्षा बलों ने इन आतंकियों को घेर लिया. खुद को फंसा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी.

जवाब में जब भारतीय सुरक्षाबलों ने फायरिंग की तो तीन आंतकियों को मौके पर ही मार गिराया गया. जबकि एक आतंकी भागने में कामयाब रहा. इसके बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और चौथे आतंकी को भी मार गिराया. चार आतंकियों को मार गिराने के भी सुरक्षाबलों को अंदेशा था यहां और आतंकी छिपे हो सकते है. इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन जारी था. चारों आतंकियों के ढेर करने के बाद दो और आतंकी को यहां मार गिराया गया है.