मिथक – Shabd Shakti News

योगी की तर्ज पर मिथक तोड़ने शिवराज जाएंगे अशोकनगर, कांग्रेस बोली यदि ऐसा हुआ तो दान देंगे51 हजार
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बीते रोज मीडिया की चुनौती को स्वीकार करते हुए मिथक तोड़ने के लिए अशोकनगर रैली का ऐलान कर दिया परंतु अशोकनगर के कांग्रेसी नेता इसे भी एक कोरी घोषणा ही बता रहे हैं। कांग्रेस आईटी सेल के जिला संयोजक तरुण भट्ट ने ऐलान किया है कि जिस दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान अशोकनगर आएंगे, वो अपनी जेब से 51000 रुपए का दान जिला चिकित्सालय के लिए करेंगे।

दरसअल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नोएडा जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा के उस मिथक को तोड़ने पर योगी की प्रशंसा की थी, जिसके अनुसार नोएडा जाने वाला कोई भी मुख्यमंत्री लंबे समय तक अपने पद पर नहीं रह पाता। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जो व्यक्ति अंधविश्वास में यकीन करता है उसे सीएम नहीं होना चाहिए। इसके बाद मध्यप्रदेश के तमाम मीडिया   ने बताया कि इस तरह का अंधविश्वास मप्र में भी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान शायद इसी मि​थक के चलते अशोकनगर एवं इछावर नहीं गए हैं।  मीडिया की चुनौती के जवाब में सीएम ने ऐलान किया है कि वो जल्द ही अशोकनगर जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वो अंधविश्वासी नहीं हैं।

कांग्रेस आईटी सेल के जिला संयोजक तरुण भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल कर सीएम को चुनौती दी है। अपनी पोस्ट में जरिये तरुण कहते हैं कि अगर सीएम उनकी चुनौती को स्वीकार कर अशोकनगर आते हैं और उनके आरोप को झुठलाते हैं, तो वह कांग्रेस की तरफ से अशोकनगर जिला अस्पताल को 51 हजार रुपये दान करेंगे।

अशोकनगर से जुड़े मिथक को अंधविश्वास माना जाए अथवा संयोग, पर वास्तविकता यही है कि अपने मुख्यमंत्रीत्व काल के दौरान अशोकनगर शहर में आने वाले 10 मुख्यमंत्रियों को शहर के दौरे से लौटने के चंद दिनों या कुछ महीनों बाद ही अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। पूर्व मुख्यमंत्रियों में शुमार प्रकाश चंद सेठी, वीरेंद्र सकलेचा, अर्जुन सिंह, सुंदरलाल पटवा, दिग्विजय सिंह, उमाभारती यहां तक कि बिहार के सीएम लालू प्रसाद यादव का नाम इस लिस्ट में शामिल है।