मिसाइल एवं एडवांस्ड डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग ईकोसिस्टम डिफेंस प्लांट – Shabd Shakti News

शिवपुरी में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े मिसाइल एवं एडवांस्ड डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग ईकोसिस्टम डिफेंस प्लांट का शिलान्यास
2,500 करोड़ के निवेश से ग्वालियर–चंबल में विकसित होगा अत्याधुनिक डिफेंस कॉम्प्लेक्स, जिससे 5,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे

शिवपुरी/ग्वालियर/5 जुलाई, 2026/ केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में शिवपुरी जिले में अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस द्वारा स्थापित किए जा रहे दक्षिण एशिया के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े मिसाइल एवं एडवांस्ड डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग ईकोसिस्टम का शिलान्यास किया। लगभग ₹2,500 करोड़ के निवेश से विकसित होने वाली यह परियोजना भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ ग्वालियर-चंबल अंचल को देश के अग्रणी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करेगी। सिंधिया ने इसे राष्ट्रनिर्माण, राष्ट्रसेवा और राष्ट्रसुरक्षा के इतिहास में एक नया अध्याय और नया सवेरा बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि शिवपुरी की डिफेंस फैक्ट्री प्रदेश के औद्योगिक भविष्य की मजबूत नींव बनेगी। मध्यप्रदेश निवेश, उद्योग और रक्षा उत्पादन का अग्रणी केंद्र बन रहा है। युवाओं को रोजगार और उद्योगों को बेहतर वातावरण देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत संकल्प को मध्यप्रदेश नई ताकत देगा। शिवपुरी के विकास में धन और योजनाओं की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने 8 बड़ी घोषणाएं की

मुख्यमंत्री ने मंच से केंद्रीय मंत्री सिंधिया की सभी प्रमुख मांगें स्वीकार करते हुए 120 करोड़ रुपये की सड़क, मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं, कार्डियोलॉजी एवं सीटी स्कैन, 108 फीट से अधिक ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा, नई तहसील सहित 8 बड़ी विकास घोषणाएं कीं। संबोधन के दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि आज महाराज ने रोटी पर थोड़ा ज्यादा मक्खन लगा दिया। इस टिप्पणी पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।

युद्ध होगा तो शिवपुरी से जाएंगे हथियार : सिंधिया

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि आज शिवपुरी के इतिहास की नई इबारत लिखी जा रही है। जब देश की रक्षा के लिए युद्ध होगा, तब शिवपुरी में बने हथियार सीमाओं तक पहुंचेंगे। यहीं बनी मिसाइलें और गोला-बारूद दुश्मन के मंसूबों को ध्वस्त करेंगे। यह परियोजना हजारों युवाओं के लिए रोजगार और उद्योगों के नए अवसर लेकर आएगी। शिवपुरी अब देश के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। शिलान्यास से पहले मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, करण अडाणी और जीत अडाणी ने हाईटेक हथियारों, मिसाइलों और डिफेंस सिस्टम की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विशेषज्ञों ने प्रस्तावित प्लांट में बनने वाले रक्षा उत्पादों की तकनीकी जानकारी दी। वैदिक मंत्रोच्चार, भूमि पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ परियोजना का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र जैन ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मांग रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक निर्णय का भरोसा दिया।

*शिवपुरी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी 4 माँगें*

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष शिवपुरी के समग्र विकास से जुड़ी चार महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने शिवपुरी शहर के लिए गुना नाका से ग्वालियर नाका, दुर्गादास राठौड़ चौराहा, भदैया कुंड, झांसी रोड होते हुए करावल पुल तक लगभग 14 किलोमीटर लंबे ₹100 करोड़ लागत के सर्कुलर रोड को स्वीकृति देने का आग्रह किया। इसके साथ ही शिवपुरी में 108 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा की स्थापना, राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी विंग एवं कार्डियोलॉजी विभाग की स्थापना तथा शिवपुरी विधानसभा के खोड़ में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्वीकृति प्रदान करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से शिवपुरी के विकास को नई गति मिलेगी।