मुकेश चौधरी ब्रेन हेमरेज – Shabd Shakti News

भाजपा नेता पूर्व विधायक मुकेश चौधरी की दिल्ली में की गई ब्रेन सर्जरी
नई दिल्ली 26अक्टूबर 2026/ भिंड जिले के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें एयर एम्बुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ। दोपहर बाद उनकी सफल ब्रेन सर्जरी की गई है।उनकी हालत स्थिर बताई गई है

परिवार के नजदीकी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 10 बजे चौधरी मुकेश सिंह क्षेत्र में अपने समर्थकों और परिचितों से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान अड़ोखर से वापस लौटते समय उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

उन्हें तुरंत भिंड से ग्वालियर के बिरला अस्पताल ले जाया गया, जहां रातभर डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चला। जांच में ब्रेन हेमरेज की पुष्टि होने पर बेहतर इलाज के लिए रविवार सुबह करीब 10:30 बजे उन्हें एयर एम्बुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल भेजा गया।

दोपहर करीब 12 बजे उन्हें मेदांता में भर्ती कर लिया गया। इस समय उनके परिवार के सदस्य और करीबी लोग अस्पताल में मौजूद हैं। यह उल्लेखनीय है कि चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के छोटे भाई हैं।

दोनों भाई प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं, हालांकि अलग-अलग दलों से जुड़े हुए हैं। पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी की ग्वालियर-चंबल के साथ सागर और छतरपुर संभागों में भी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उन्हें एक जमीनी और लोकप्रिय नेता के रूप है।