मुख्यमंत्री डॉ यादव – Shabd Shakti News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 जुलाई को ग्वालियर आयेंगे,लहार से लाड़ली बहनाओं के खातों में पहुँचायेंगे धनराशि
ग्वालियर 11 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई को अल्प प्रवास (ट्रांजिट विजिट) पर ग्वालियर आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का इस दिन दोपहर लगभग 01 बजे वायुमार्ग द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पर आगमन होगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर विमानतल से थोड़ी देर बाद हैलीकॉप्टर द्वारा लहार जिला भिण्ड के लिये रवाना होंगे। मुख्यमंत्री लहार में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से लाड़ली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश भर की बहनाओं के खाते में जुलाई माह की किस्त पहुँचायेंगे। साथ ही इस अवसर पर विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।

लहार में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपरान्ह लगभग 4.15 बजे वापस ग्वालियर विमानतल पहुँचेंगे और यहां से थोड़ी देर बाद विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज आएंगे ग्वालियर
“संभाग स्तरीय उन्नत कृषक संवाद सम्मेलन” में होंगे शामिल

हाइटेक नर्सरी एवं फ्लोरीकल्चर गार्डन के 13 करोड़ लागत के प्रथम चरण के कार्य का करेंगे भूमिपूजन

ग्वालियर 06 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर प्रवास पर आएंगे. अपरान्ह लगभग 4:30 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का आगमन होगा.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ यादव ग्वालियर में“संभाग स्तरीय उन्नत कृषक संवाद सम्मेलन” में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यह आयोजन  सोमवार यानि आज अपरान्ह लगभग 4:45 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित होगा। ग्वालियर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री अन्य स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद सांयकाल लगभग 7:15 बजे विमानतल पहुँचकर वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव “संभाग स्तरीय उन्नत कृषक संवाद सम्मेलन” में  किसानों से संवाद करेंगे और प्राकृतिक खेती से संबंधित उनके अनुभव सुनेंगे। साथ ही ग्वालियर में हाइटेक नर्सरी एवं फ्लोरीकल्चर गार्डन का भूमिपूजन भी इसी कार्यक्रम के माध्यम से करेंगे। इस हाईटेक नर्सरी और फ्लोरीकल्चर गार्डन के प्रथम चरण के कार्य के लिये सरकार द्वारा 13 करोड़ रुपए की धनराशि मंजूर की गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा इस कार्यक्रम में समन्वित कृषि प्रणाली एवं बहुस्तरीय कृषि पद्धति इकाई का लोकार्पण भी किया जायेगा। इस अवसर पर उद्यानिकी विभाग की पीएमएफएमई योजना के तहत हितलाभ भी वितरित करेंगे। साथ ही सफलतापूर्वक उन्नत व प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों को भी मुख्यमंत्री द्वारा मंच से सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव वृक्षारोपण भी करेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव का बड़ा खुलासा समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं प्रदेश के 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक
भोपाल 23 जून 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में समान नागरिक संहितालागू (यूसीसी) करने के लिएसभी जिलों में जन परामर्श बैठकें हो चुकी हैं। सभी जिलों में कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। राज्य स्तरीय परामर्श 22 जून को भोपाल में हुआ। इसमें सभी आयोगों, विभागों, राजनैतिक दलों और धर्मगुरुओं से पृथक-पृथक बैठकें आयोजित कर मत लिया गया। लगभग 3.49 करोड़ एस.एम.एस यूसीसी के सुझाव आमंत्रित करने के लिए समग्र के हितग्राहियों को भेजें गए। नागरिकों के 9 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हो चुके हैं, 90% से भी अधिक नागरिक यूसीसी के पक्ष में हैं। अल्पसंख्यक समुदाय का भी बड़ी संख्या में समर्थन प्राप्त हुआ है। विधेयक के प्रारूप पर समिति द्वारा विधि विभाग के साथ साझा रूप से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में यह जानकारी दी।

गुरू पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत सभी स्कूलों में होंगी गतिविधियां

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में गुरू पूर्णिमा पखवाड़ा दिनांक 15 से 29 जुलाई तक मनाया जा रहा है। इस अवधि में सभी स्कूलों में अलग अलग शैक्षणिक, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं और गतिविधियां होंगी। इसमें जनप्रतिनिधि, पालक एवं विषय विशेषज्ञ शामिल होगें। इसमें विद्यार्थियों के विकास की कार्य योजना बनाई जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रत्येक दिवस की कार्य योजना बनाई है, इसमें भाषण, निबंध प्रतियोगिता, संस्कृत श्लोक प्रस्तुति, स्वास्थ्य जागरूकता, वृक्षारोपण, कैरियर मार्गदर्शन इत्यादि विषय शामिल किए गए हैं। इस अवधि में सांदीपनि विद्यालयों में एक दिवसीय गुरू पूर्णिमा उत्सव होगा। इसके अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शिनी, नवाचार इत्यादि के कार्यक्रम किए जाएगें। कार्यक्रम में अभिभावक, जनप्रतिनिधिगण और नागरिकों की सहभागिता होगी।

बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व की देश-विदेश में विशेष पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रसिद्ध वन्य जीव पर्यटन स्थल बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व को “इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे एंड अवार्ड्-2026” में “एडिटर्स चॉईस अवार्ड- बेस्ट वाईल्ड लाईफ डेस्टिनेशन” श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। गोवा में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदान किया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, देश-विदेश के पर्यटकों के बीच अपनी समृद्ध जैव-विविधता, बाघों की अच्छी संख्या, प्राकृतिक सौंदर्य और प्रभावी संरक्षण प्रबंधन के लिए विशेष पहचान रखता है। यह अवार्ड प्रदेश सरकार की जैव विविधता के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों का ही परिणाम है।

जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में पंचायत स्तर तक होंगी गतिविधियां

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 19 मार्च से प्रारंभजल गंगा संवर्धन अभियान का 25 से 30 जून 2026 की अवधि में समारोहपूर्वक समापन होगा। भारत सरकार के जल संचय जन भागीदारी अभियान में मध्यप्रदेश का तीसरा स्थान है। डिण्डौरी, खण्डवा तथा शहडोल देश के प्रथम 10 जिलों में तथा खण्डवा और इंदौर के नगरीय निकाय, देश के प्रथम 10 नगरीय निकायों में शामिल है। प्रदेश में अभियान में जल संरक्षण एवं संवर्धन में उल्लेखनीय कार्य हुए है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में समारोहपूर्वक समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाए। अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों की प्रदर्शनी, भाषण, ग्राम पंचायत में जनभागिता से किए गए कार्यों का प्रेजेंटेशन किया जाए और जल के सदुपयोग की शपथ भी दिलाई जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का किसान सम्मान निधि के लिए माना आभार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रदेश भ्रमण संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश की उपलब्धियों की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि 20 जून को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि अंतरित की गई। प्रदेश के 81 लाख से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में 1640 करोड़ रूपए प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का प्रदेश के किसानों की ओर से आभार माना।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 51 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान करने पर प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
भोपाल 23 मई 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने से युवाओं की उन्नति के लिए केंद्र सरकार की युवाओं के प्रति प्रतिबद्धता अभिव्यक्त होती है। निश्चित ही युवाओं की उन्नति से भारत विकास की ऊंची उड़ान भरेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा 19वें रोजगार मेले में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के चयनित 51 हजार से अधिक युवाओं को वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र पदान किए जाने पर सोशल मीडिया के माध्यम से उनका आभार माना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नियुक्त पत्र प्राप्त करने वाले सभी युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है।

कांग्रेस के बनियान प्रदर्शन पर बोले मुख्यमंत्री डॉ यादव कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी विचारधारा फिर उजागर हुई
भोपाल 20 फरवरी 2026/देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने  शर्ट उतार कर विरोध प्रदर्शन किया.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत मंडपम, नई दिल्ली में चल रहे ‘India AI Impact Summit 2026’ में देश की उपलब्धियों के बीच कांग्रेसियों द्वारा किया गया हंगामा, देश की प्रगति से उपजी बेचैनी का प्रतीक है. जब दुनिया, भारत की तकनीकी क्षमता को स्वीकार कर रही है, तब कांग्रेस अपने राजनीतिक लाभ के लिए राष्ट्रीय मंचों को विवाद का अखाड़ा बना रही है.

‘कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी विचारधारा एक बार फिर उजागर हुई है’

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की साख को चोट पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है. ये नया भारत है, जो अब पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है. विकास की यात्रा को अराजकता की राजनीति रोक नहीं सकती. कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी विचारधारा एक बार फिर उजागर हुई है.

जब मुख्यमंत्री बोले ये तो लेना ही होंगे
मुख्यमंत्री डॉ यादव की आमजन के साथ सुबह चाय पर चर्चा

उज्जैन 15 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को भगवान बृहस्पति मंदिर में दर्शन करने के बाद पास के तेलीवाड़ा चौराहे पर शहर की पुरानी चाय की दुकान पर स्थानीय लोगों के साथ ठंड के दौरान चाय पी और चर्चा की। उन्होंने दुकान संचालक से उनका हालचाल पूछा, चाय पीने के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने चाय के पैसे दिए, दुकानदार द्वारा संकोच के कारण पैसे नहीं लेने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ये तो लेना ही होंगे।