में भी चौकीदार – Shabd Shakti News

प्रधानमंत्री मोदी आज 5 बजे देश के एक करोड़ चौकीदारों से करेंगे सीधा संवाद
ग्वालियर 30 मार्च। 2014 के लोकसभा चुनावों के अपने अभियान में प्रधानमंत्री मोदी जी ने खुद को देश के “प्रथम सेवक” और “चैकीदार” के रूप में पेश किया थां प्रधानमंत्री मोदी जी ने 16 मार्च को “मैं भी चैकीदार अभियान” की शुरूआत की। चैकीदार शब्द को फिर से परिभाषित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा, “हर कोई जो गरीबी, भ्रष्टाचार, गंदगी, आतंकवाद और अन्य सामाजिक बुराइयों से लड़ रहा है, वह सभी चैकीदार हैं। भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत करने वाला हर कोई चैकीदार है। आज, हर भारतीय कह रहा है, मैं भी चैकीदार।  उक्त बात आज ग्वालियर में जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने संभागीय मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

इस अभियान को सोशल मीडिया पर व्यापक कवरेज प्राप्त हो रहा है, जहां लोग “मैं भी चैकीदार” का उपयोग करके अभियान का समर्थन कर रहे हैं। यह अभियान अब जन आंदोलन बन गया है, क्योंकि “मैं भी चैकीदार” हैशटैक को 30 लाख बार ट्वीट किया गया है और 1680 करोड़ इंप्रेशंस हुए हैं। शुरूआत होने के दिन ही यह हैशटैग विश्व स्तर पर टेंªड कर रहा था। नमो ऐप और सोशल मीडिया पर एक करोड़ से अधिक लोगों ने “मैं भी चैकीदार” का संकल्प लिया है। इस अभियान के वीडियों को विभिन्न प्लेटफार्म पर एक करोड़ से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

कुछ दिनों पहले ही, एक आॅडियो काॅन्फे्रसिंग के माध्यम से अभूतपूर्व तरीके से लगभग 25 लाख सुरक्षा गार्ड्स (चैकीदारों) से संवाद करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था कि विपक्षी पार्टी ने “चैकीदार चोर है”, अभियान चलाकर देश के सभी चैकीदारों का अपमान किया है, क्योंकि नामदार (वंशवादियों) का काम नफरत फैलाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था मैं आप सभी से माफी चाहता हूं, क्योंकि पिछले कुछ महीनों में कुछ लोगों ने अपने निहित स्वार्थों को साधन के लिए “चैकीदारों” के खिलाफ एक दुष्प्रचार अभियान चला रखा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन लोगों की भाषा ने आपको चोट पहुंचाई है।

इसलिए यह योजना बनाई गई है कि 31 मार्च को शाम 5 बजे, प्रधानमंत्री मोदी जी अब तक के सबसे बडे टाउनहाॅल कार्यक्रम के जरिए, देशभर के 500 स्थानों से लोगों से सीधा संवाद करेंगे। इस आयोजन का मुख्य स्थान नई दिल्ली होगा, जहां प्रधानमंत्री मोदी जी सभी साथी चैकीदारों” के साथ संवाद करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी 1 करोड़ से अधिक लोगों के साथ सीधे प्रसारण से जुडेंगे और 10 करोड़ से अधिक लोगों के साथ पारंपरिक और डिजीटल माध्यमों से अप्रत्यक्ष रूप से जुडेंगे।

वीडियो काॅन्फे्रंसिंग के माध्यम से मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी इन सभी लोगों से सीधा संवाद करेंगेः-

ऽ भाजपा नेताओं और एनडीए सहयोगियों के साथ।

ऽ डाॅक्टर, वकील,शिक्षक, एकाउंटेंट, आईटी प्रोफेशनल्स समेत सभी नवमतदाताओं के साथ।

ऽ किसान, पूर्व सैनिक, व्यापारी और व्यवसायियों के साथ।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  की वेबसाइट और मोबाइल ऐप से जुड़कर कोई भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकता है।

इस अवसर पर प्रेसवार्ता में लोकसभा संयोजक अभय चैधरी, महामंत्री कमल माखीजानी, जिला उपाध्यक्ष अशोक जादौन, संभागीय सहमीडिया प्रभारी पवनकुमार सेन उपस्थित थे।