मेला – Shabd Shakti News

मेले में होंगे ये सांस्कृतिक कार्यक्रम जानिए कैलेण्डर
ग्वालियर 29 दिसम्बर 2025/ श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले के सांस्कृतिक मंच इस बार एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों से गुलजार होगा। मेले के समृद्ध मंच से मस्ती, भक्ति, साहित्य, संस्कृति व लोकरंग की धारा बहेगी। वहीं भारतीय वायु सेना के बैण्ड द्वारा शौर्य से ओत-प्रोत प्रस्तुति दी जाएगी। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के सुविख्यात कवि काव्यपाठ करेंगे वहीं अखिल भारतीय मुशायरे में देश के नामचीन शायर अपने कलामों से नवाजेंगे। इस बार महिला कवि सम्मेलन भी आयोजित होने जा रहा है।

मथुरा की प्रसिद्ध कृष्ण और राधा रानी की होली खास आकर्षण होगी। मथुरा के कलाकारों द्वारा फूलों की होली खेली का मंचन किया जाएगा। मेले के समृद्ध सांस्कृतिक कैलेण्डर में हर दिन के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल किए गए हैं।

वेद व्रत वाजपेयी, डॉ. विष्णु सक्सेना व जॉनी बैरागी सहित अन्य ख्यातिनाम कवि आयेंगे कवि सम्मेलन में

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में हास्य व्यंग व राष्ट्रीय भावधारा के देश के सुविख्यात कवि श्री वेद व्रत वाजपेयी लखनऊ, श्रृंगार के ख्यातिनाम कवि डॉ. विष्णु सक्सेना हाथरस, हास्य व्यंग के सुविख्यात कवि श्री जॉनी बैरागी धार, श्रृंगार की कवियत्री डॉ. कीर्ति काले दिल्ली, हास्य व्यंग के कवि श्री दिनेश दिग्गज उज्जैन, हास्य कवि श्री दिनेश देशी घी शाजापुर, वीररस के कवि श्री गौरव चौहान हटावा, हास्य कवि श्री अमित शुक्ला रीवा, गीतकार डॉ. विनम्र सिंह प्रयागराज एवं डॉ. रामकिशोर उपाध्याय ग्वालियर काव्यधारा बहायेंगे।

यह है सांस्कृतिक कार्यक्रमों का कैलेण्डर

मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 9 जनवरी को भारतीय वायु सेना द्वारा प्रदर्शनी एवं बैंड की प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही 10, 11, 13 व 17 जनवरी को राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय द्वारा गायन, वादन, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुत किए जायेंगे। इसी क्रम में 18 जनवरी को स्थानीय महिला कवि सम्मेलन, 20 व 24 जनवरी को स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां, 25 जनवरी को भजन संध्या, 26 जनवरी को जिला प्रशासन द्वारा भारत पर्व का आयोजन, 27 जनवरी को जिला अधिकारियों द्वारा प्रस्तुति एवं 31 जनवरी को मथुरा के दल द्वारा फूलों की होली खेली जायेगी।

इसी क्रम में 01 फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन, 3 फरवरी को बुंदेलखंडी प्रस्तुति, 7 फरवरी को अखिल भारतीय मुशायरा, 8 फरवरी को वीमेंस थियेटर क्लब ग्वालियर द्वारा नाटक की प्रस्तुति, 10 फरवरी को दिल्ली के म्यूजिक बैंड की प्रस्तुति, 14 फरवरी को बॉलीवुड नाइट, 15 फरवरी को निषाद गुहा व रामायण कथा नाट्य मंचन, 17 फरवरी को अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, 21 फरवरी को डॉग शो, बाइक शो, बैंड व हॉश शो, 22 फरवरी को हरदौल नाटक, 24 व 25 फरवरी को स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं इसके बाद पाँच दिवसीय रासलीला, युवा महोत्सव एवं बाल महोत्सव का आयोजन होगा।

प्रशासन का फरमान जहां लगेंगे झूले वहां कुछ और नहीं
झूला सेक्टर में दुर्घटना न हो प्रशासन ने जारी किए तमाम निर्देश

मेले में झूले के लिये आवंटित जगह में अन्य गतिविधियां संचालित न हों

झूला लगाने में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर

ग्वालियर 23 नवम्बर 2025/ झूलों के लिये आवंटित भू-खण्ड में झूले लगाने के अलावा कोई अन्य गतिविधियां संचालित न की जाएं। झूले लगाने में तकनीकी अधिकारी द्वारा बताए गए सुरक्षा मानकों के अनुसार सभी सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करें। साथ ही झूले इस प्रकार लगाए जाएं, जिससे आपात स्थिति में एम्बूलेंस व फायर ब्रिगेड आसानी से पहुँच सकें। इस आशय के निर्देश झूला संचालकों को दिए गए। संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री द्वारा झूला सेक्टर के लिये गठित समिति में शामिल अधिकारियों ने रविवार को झूला संचालकों की बैठक ली। बता दें इस बार 25 दिसम्बर से 25 फरवरी तक श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला लगने जा रहा है।

रविवार को मेला कार्यालय के सभागार में झूला संचालकों से यह भी कहा गया कि वे अपने-अपने आवंटित भू-खण्ड में लगने वाले झूलों के डिजाइन व ड्राइंग सहित झूलों से संबंधित समस्त जानकारी 5 दिसम्बर तक मेला प्राधिकरण को आवश्यक रूप से उपलब्ध करा दें। झूला संचालकों को निर्देश दिए गए कि झूलों के लिये बिजली की नई केबल का उपयोग करें। साथ ही केबल खुले में न निकालकर कंड्यूट पाइप से ही निकालें। अर्थिंग निर्धारित स्थल पर ही होना चाहिए। इसके अलावा झूला संचालकों से यह भी कहा गया कि झूला संचालक अपने कार्य क्षेत्र में सुरक्षा कर्मियों का ड्रेस कोड भी निर्धारित करें।

झूला संचालकों से यह भी कहा गया कि वे अपने कार्य क्षेत्र में उत्तम व्यवस्था करें। झूला परिसर में पेयजल इत्यादि की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। साथ ही समय-समय पर भारी मशीनरी संभाग के तकनीकी अधिकारियों से झूलों की जांच कराने के लिये भी कहा गया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अनु बेनीवाल, मेला अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी झांसी रोड श्री अतुल सिंह, कार्यपालन यंत्री भारी मशीनरी संभाग जल संसाधन विभाग श्री भास्कर सक्सेना, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, विद्युत यांत्रिकी श्री सुमित कुमार जाटव व मेला सचिव श्री सुनील त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं झूला संचालक मौजूद थे।

मेला प्राधिकरण में नियुक्तियों को लेकर भोपाल में सरगर्मी तेज
जैसे जैसे चुनाव की बेला नजदीक आ रही शिवराज सरकार को निगम मण्डल आयोग और प्राधिकरणों में खाली पड़े पदों पर नियुक्तियों की याद  भी आ गयी लगती है। चर्चा है कि मध्यप्रदेश सरकार कई वर्षों से खाली पड़े ग्वालियर ब्यापार मेला प्राधिकरण में शीघ्र अध्यक्ष की नियुक्ति करने जा रही है।

यहां बताना उपयुक्त होगा कि ग्वालियर के ब्यापार मेले को पूरे देश में विशिष्ट स्थान प्राप्त है। यह मेला सिंधिया विरासत काल के समय से लगता आ रहा है और अब तक सौ वर्ष से भी अधिक का समय पूर्ण कर चुका है।

समय गुजरता गया लेकिन इस मेले का महत्व कभी कम नहीं हुआ। लेकिन वर्तमान की बात की जाय तो पिछले तीन चार वर्षों में यह मेला अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। बीते वर्ष तो आलम यह था कि यह मेला एक ग्रामीण हाट के स्वरूप को प्रदर्शित करता नजर आया ।

इतना सब होने के बावजूद मध्यप्रदेश शासन ने किसी काबिल जन प्रतिनिधि को इसकी कमान सोपने के बजाय नोकरशाही पर ज्यादा विश्वास करते हुए ग्वालियर के आयुक्त को इसका अध्य्क्ष बनाना अधिक उपयुक्त समझा। परिणामस्वरूप मेला एक वार्षिक सरकारी आयोजन की तर्ज पर संचालित कर खानापूर्ति की जाने लगी। पिछले वर्ष की दुर्दशा को लेकर शिवराज सरकार ग्वालियर वासियों व मीडिया के खासे निशाने पर रही और पार्टी नेताओं को काफी नीचा भी देखना पड़ा था।

अब जबकि कि चुनाव नजदीक है मध्यप्रदेश सरकार ग्वालियर मेला की दुर्दशा को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है। यही वजह है कि ग्वालियर मेला प्राधिकरण में नियुक्ति को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक नियुक्ति को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की सत्ता और संगठन के शीर्ष नेताओं से चर्चा हुई है। पार्टी ने तय किया है कि इस वर्ष मेला प्रारंभ होने के पूर्व नियुक्ति कर दी जाय।

इसके लिए कई नाम चर्चा में है। सबसे प्रभावी रूप से जिस नाम की चर्चा है वह है वेदप्रकाश शिवहरे का,इनके अलावा आनन्द छापरवाल,अनुराग बंसल वेदप्रकाश शर्मा,समीक्षा गुप्ता जैसे नाम भी चर्चा में हैं। यह भी सम्भावना है कि इसके लिए कोई चमत्कृत कर देने वाला नाम भी सामने आ सकता है।