मैराथन – Shabd Shakti News

लोह पुरुष सरदार पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को ग्वालियर में “रन फॉर यूनिटी” मैराथन का आयोजन
सांसद खेल महोत्सव का भी होगा शुभारंभ, एलएनआईपीई से दिखाई जायेगी मैराथन को हरी झण्डी सांसद  कुशवाह ने एलएनआईपीई पहुँचकर तैयारियों का लिया जायजा  और पत्रकारों से चर्चा की

https://shabdshaktinews.in/wp-content/uploads/2025/10/VID-20251030-WA0021.mp4

ग्वालियर 30 अक्टूबर 2025/ लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती 31 अक्टूबर ग्वालियर जिले में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जायेगी। इस दिन ग्वालियर में “रन फॉर यूनिटी” मैराथन का आयोजन होगा। इसी दिन सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ भी होगा। साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने की शपथ भी ली जायेगी।

रन फॉर यूनिटी मैराथन एलएनआईपीई से शुरू होगी

रन फॉर यूनिटी में भाग लेने के लिये अब तक 4 हजार से अधिक पंजीयन हो चुके हैं। सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने गुरुवार को एलएनआईपीई पहुँचकर रन फॉर यूनिटी की तैयारियों का जायजा लिया। और पत्रकारों से चर्चा की।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण श्री प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उनके साथ थे।

सांसद श्री कुशवाह ने कहा कि सभी की भागीदारी से ग्वालियर में भी राष्ट्रीय एकता दिवस पर सुव्यवस्थित ढंग से “रन फॉर यूनिटी” आयोजित की जाए। उन्होंने राष्ट्रीय एकता के उद्देश्य से हो रही मैराथन में अधिकाधिक नागरिकों, खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों सहित समाज के सभी वर्गों से भाग लेने की अपील की है। सांसद श्री कुशवाह ने बताया कि लोह पुरुष सरदार पटेल जी की जयंती से ग्वालियर जिले में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ भी हो रहा है। यह खेल महोत्सव अटलजी की जयंती 25 दिसम्बर तक आयोजित होगा।

सांसद भारत सिंह ने पत्रकारों को  बताया कि सरदार पटेल जी की जयंती 31 अक्टूबर को प्रात: 7.30 बजे एलएनआईपीई ये “रन फॉर यूनिटी” मैराथन को  हरी झण्डी दिखाई जायेगी। मैराथन में भाग लेने जा रहे खिलाड़ी व प्रतिभागी प्रात: 6 बजे से पहुँचना शुरू हो जायेंगे और 7.15 बजे तक सभी प्रतिभागी निर्धारित स्थान पर पहुँच जायेंगे।

ये रहेगा रुट

“रन फॉर यूनिटी” एलएनआईपीई से शुरू होकर रेसकोर्स रोड, स्टेशन बजरिया, तानसेन रेसीडेंसी, आकाशवाणी तिराहा व सूर्य नमस्कार तिराहा मेला रोड होते हुए वापस एलएनआईपीई पहुँचेगी।

महिला और पुरुष वर्ग को इतना मिलेगा पुरुस्कार

उन्होंने बताया कि रन फॉर यूनिटी मैराथन महिला व पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित होगी। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। पहला पुरस्कार 11 हजार रुपए, द्वितीय 7 हजार व तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपए का रखा गया है।