मोत – Shabd Shakti News

हाड़ कंपकपा देने वाली सर्दी ने 80 को लीला, मध्यप्रदेश के कई इलाकों में पारा जमाव बिंदु के नजदीक
मध्यप्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड जानलेवा हो गई है। सड़क, रेल यातायात और विमान सेवाएं प्रभावित हैं। मजबूरी में खुले आसमान के नीचे रात बिताने वालों के लिए यह कहर बनकर टूटी है। वैसे इस बेदर्द ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे।

दिल्ली के सफदरगंज और लोधी रोड पर आज सुबह का तापमान 4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 18 और सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

खबरों के अनुसार ठंड के चलते यूपी में ही अब तक 80 से अधिक  लोगों की मौत हो गई है। वहीं दिल्ली सरकार की अनदेखी के चलते दिल्ली में भी हाल बेहाल हैं। गैर सरकारी संगठनों का दावा है कि साल की शुरुआत के पांच दिनों में ही ठंड से 30 बेघर दम तोड़ चुके हैं।

मध्यप्रदेश में पारा जमाव बिंदु तक

मध्यप्रदेश के उत्तरप्रदेश और राजस्थान से लगे छेत्रों में तापमान 1डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। ग्वालियर, मुरैना, दतिया भिंड आदि में पारा जमाव बिंदु के नजदीक पहुंचने से हाड़ कंपकपा देने वाली सर्दी पड़ रही है यहाँ कई लोगों के ठंड से मरने की खबर है।

पंजाब में अमृतसर रहा सबसे ठंडा

पंजाब में कड़ाके की सर्दी सितम ढा रही है। शुक्रवार को भी अमृतसर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्र्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धुंध ने भी राह मुश्किल कर दी है।

केदारनाथ और पिथौरागढ़ में बर्फबारी का दौर जारी

समूचा उत्तराखंड इन दिनों जबरदस्त शीतलहर की चपेट में है। आलम यह है कि मूसरी में तापमान शून्य से चार और अल्मोड़ा में दो डिग्री नीचे चला गया। केदारनाथ में दोपहर बाद मौसम बदला और हिमपात शुरू हो गया। केदारनाथ में न्यूनतम तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। दूसरी ओर पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी की पहाड़ियों ने भी बर्फ की चादर ओढ़ ली।

कश्मीर के ऊपरी पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी

कश्मीर में लंबे समय से चल रहा शुष्क मौसम का दौर शुक्रवार को समाप्त हो गया और गुलमर्ग सहित वादी के सभी उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान वादी में हिमपात जारी रहने की संभावना है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान -4.9 तथा गुलमर्ग में -9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को रोहतांग दर्रे में एक फुट बर्फबारी हुई।

बिहार में शीतलहर, गया सबसे ठंडा

पूरा बिहार शीतलहर की चपेट में है। उत्तर-पश्चिम से आ रही बर्फीली हवा ने राजधानी पटना सहित पूरे सूबे को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। गया राज्य में सबसे ठंडा रहा। वहां तापमान 3.8 डिग्री तक गिरा।

फिरोजपुर मंडल में 200 ट्रेनें चलीं देरी से

धुंध के कारण फिरोजपुर रेल मंडल(पंजाब) के तहत चलने वाली 200 से ज्यादा रेलगाड़ियां जहां शुक्रवार को आधे से 18 घंटे तक की देरी से चल रही थीं, वहीं 13 को रद कर दिया गया। वहीं सात जनवरी को दिल्ली से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस नहीं चलेगी। शुक्रवार को 28 ट्रेनें निरस्त रहीं।