मोदी का आव्हान अनुसरण – Shabd Shakti News

साईकिल पर जिलाध्यक्ष कहा मोदी जी के आव्हान का हम सभी अनुसरण करेंगे
ग्वालियर। 14 मई/देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रहित में लिए आव्हान को मूर्त रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर द्वारा जिले के अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के नेतृत्व में “राष्ट्र हित के लिए संकल्प” कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने कहा कि आज समुचा विश्व संकट कि घड़ी से जूझ रहा है और ऐसे दौर मे हमारे भारतवर्ष पर कोई आर्थिक संकट ना आए इस हेतु जो मोदी जी ने हमसे सात सूत्रों को लेकर आव्हान किया है वह सिर्फ सूत्र नहीं हमारे भविष्य का आधार है इन सूत्रों के माध्यम से हम अपने आने वाली पीढ़ी को कई संकटों से निजात दिला सकते हैं वैश्विक संकट के इस काल में जहां हमें पेट्रोल, डीजल,सोना और ऐसा खाद्य तेल जिसे खरीदने के लिए हमें विदेशी मुद्रा भंडार का इस्तेमाल करना पड़ता है का संचय करने के लिए यह समय कि मांग के साथ आवश्यक कदम है. यदि एक व्यक्ति अपने नियमित इस्तेमाल का 25% ईंधन तेल भी रोज बचाता है तो भी उसका यह कदम राष्ट्र कि आर्थिक समृद्धि मे अप्रत्यक्ष महत्वपूर्ण योगदान होगा.

आज एक छोटे से आव्हान पर भाजपा ग्वालियर के सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता,जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, गण बाल भवन में एकत्रित हुए जहां एक संकल्प के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने यह प्रण लिया कि वे सभी मोदी जी के इस आव्हान को ठीक उसी तरीके से अंगीकार करेंगे जैसे विपत्ति के समय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आव्हान पर देश के लोगो ने एक दिन अन्न का त्याग कर उपवास करना शुरू कर दिया था.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व अध्यक्ष कमल माखीजानी,अभय चौधरी, साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा, मेला अध्यक्ष अशोक जादौन, जीडीए अध्यक्ष मधुसूदन भदोरिया, सुमन शर्मा,समीक्षा गुप्ता,रामबरन सिंह गुर्जर,सभापति मनोज तोमर, हरीश मेवाफरोश, के अलावा जिले के समस्त पदाधिकारीगण, समस्त मंडलो के अध्यक्ष, और सैकड़ो की तादाद में मंडल के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे.