मोदी केबिनेट – Shabd Shakti News

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में कैबिनेट ने कहा आतंकियों के आकाओं को छोड़ा नहीं जाएगा, ब्लास्ट के दोषी आतंकियों का सिंडिकेट खत्म करने का लिया प्रण
नई दिल्ली 12 नवंबर 2025/ राजधानी में लाल किले के पास सोमवार को हुए भीषण कार ब्लास्ट मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली में सीसीएस की अहम बैठक की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ब्लास्ट के दोषी आतंकियों का सिंडिकेट खत्म करने का प्रण लिया। सीसीएस के बाद कैबिनेट की भी बैठक हुई। इस दौरान दिल्ली ब्लास्ट पर चर्चा की गई। कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित कर दिल्ली ब्लास्ट को जघन्य आतंकवादी घटना करार दिया और इस हमले की कड़ी निंदा की। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के साथ कैबिनेट ने 2 मिनट का मौन रखा और मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलरेंस

कैबिनेट मीटिंग के दौरान आतंकवाद पर जीरो टोलरेंस की बात हुई। कैबिनेट ने कहा कि आतंकियों के आकाओं को छोड़ा नहीं जाएगा। भारतीय सेना की एक्सरसाइज़ कमांडर्स के स्टेटमेंट से पाकिस्तान में ख़ौफ़ का माहौल है। दिल्ली ब्लास्ट के बाद से पाकिस्तान को इस बात का डर है कि इस act of war का बदला लेने के लिए भारत, ऑपरेशन सिंदूर 2.0 कर सकता है। मोदी सरकार ने दिल्ली ब्लास्ट को जघन्य आतंकवादी घटना करार दिया है। सरकार ने कहा है कि आतंकियों और उनके आकाओं की पहचान जल्द की जाएगी। आतंकियों को आकाओं को छोड़ा नहीं जाएगा।

कैबिनेट बैठक के बाद हुआ अहम फैसला

देश ने 10 नवंबर 2025 की शाम को लाल किले के पास कार विस्फोट के माध्यम से राष्ट्र-विरोधी ताकतों द्वारा की गई एक घिनौनी आतंकवादी घटना का साक्ष्य देखा है। विस्फोट के परिणामस्वरूप कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मंत्रिमंडल इस निरर्थक हिंसा के शिकारों को गंभीर श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा शोकाकुल परिवारों को हृदय से संवेदना व्यक्त करता है। मंत्रिमंडल सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता है तथा चिकित्सा कर्मियों और आपातकालीन प्रतिक्रिया दलों के त्वरित प्रयासों की सराहना करता है, जिन्होंने पीड़ितों को देखभाल और समर्थन प्रदान किया है। मंत्रिमंडल निर्दोष जानों की हानि का कारण बने इस कायरतापूर्ण और घिनौने कृत्य की स्पष्ट रूप से निंदा करता है ।मंत्रिमंडल आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति के प्रति भारत की अटल प्रतिबद्धता को दोहराता है। मंत्रिमंडल दुनिया भर के कई सरकारों के एकजुटता और समर्थन के बयानों के लिए अपनी सराहना दर्ज करता है।

अविलंब ब्लास्ट के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने का ऐलान

मंत्रिमंडल विपरीत परिस्थितियों में साहस और करुणा के साथ कार्य करने वाले अधिकारियों, सुरक्षा एजेंसियों तथा नागरिकों की समयबद्ध और समन्वित प्रतिक्रिया की सराहना के साथ नोट करता है। उनकी समर्पण भावना और कर्तव्यनिष्ठा अत्यंत प्रशंसनीय है। मंत्रिमंडल निर्देश देता है कि घटना की जांच को अत्यधिक तत्परता और व्यावसायिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए ताकि अपराधी, उनके सहयोगी तथा उनके संरक्षक की पहचान की जाए और उन्हें बिना विलंब न्याय के कटघरे में लाया जाए। स्थिति को सरकार के सर्वोच्च स्तर पर निरंतर निगरानी में रखा जा रहा है। मंत्रिमंडल सरकार की दृढ़ संकल्प को पुनः दोहराता है कि वह सभी भारतीयों के जीवन और कल्याण की रक्षा करेगी, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के प्रति इसकी स्थायी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।