मोदी – Shabd Shakti News

जीत की बधाई देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- भारतीय भाग्यशाली हैं कि उनके पास मोदी हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत प्राप्त की है. इसके बाद देश-दुनिया के नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई देना शुरू किया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी. उन्होंने कहा कि भारतीय भाग्यशाली हैं कि आप उनके पास हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर नरेंद्र मोदी को इस जीत पर बधाई के साथ उन्हें महान आदमी बताया है. ट्रंप ने ट्वीट किया ‘अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात हुई. उन्हें इतनी बड़ी जीत के लिए बधाई दी. वह महान आदमी हैं और भारतीयों के नेता हैं- वह खुशनसीब हैं कि आप उनके (भारतीयों) पास हैं.’

ममता की रैली पर मोदी ने मारा तंज कहा वाह क्या सीन है
जहां एक ओर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष ममता बनर्जी के नेतृत्व में एकजुट विपक्ष ने एक सुर में मोदी सरकार पर निशाना साधा, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमन-दीव और दादर-नागर हवेली के सिलवासा से विपक्ष पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष का महागठबंधन सिर्फ पीएम मोदी के ही खिलाफ नहीं, बल्कि भारत की जनता के भी खिलाफ है. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन की एकजुटता पर भी चुटकी ली.

पीएम मोदी ने कहा, ‘महागठबंधन बनाने में जुटी विपक्षी पार्टियां अभी पूरी तरह से एक साथ आई भी नहीं हैं और आपस में मोलभाव शुरू कर दिया है. कुछ लोग खुद को बचाने के लिए सहारा ढूंढ़ रहे है. आलम ये है कि जो पहले कांग्रेस को पानी पी-पी कर कोसते थे, वो भी एक मंच पर आ गए हैं. इन्हें गुस्सा आ रहा है कि मोदी गरीबों का अधिकार छीनने वाले, उनके राशन, उनकी पेंशन हड़पने वाले दलालों को बाहर क्यों कर रहा है? इन्हें दिक्कत है कि मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ इतनी कड़ी कार्रवाई क्यों कर रहा है? लेकिन मैं तो देश को आगे ले जाने के लिए सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को लेकर निकल पड़ा हूं.’

कोलकाता में ममता बनर्जी की युनाइटेड इंडिया रैली में विपक्ष के जमावड़ा पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सिर्फ एक विधायक है, लेकिन वहां बीजेपी के विरोध में देश के सारे दल इकट्ठा हो गए हैं, क्योंकि हम सत्य के मार्ग पर चलने वाले लोग हैं, इसलिए हमारे एक विधायक से भी ये लोग डर रहे हैं ममता बनर्जी समेत अन्य विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो अपने ही राज्य में लोकतंत्र को कुचल रहे हैं, वो अब लोकतंत्र को बचाने का उपदेश दे रहे हैं. यह देखकर बेहद हैरानी हो रही है.’ कोलकाता में विपक्षी दलों की संयुक्त रैली पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोटने वाले लोकतंत्र को बचाने की बात कर रहे हैं, यह देखकर देश की जनता कहती है कि वाह क्या सीन है!

इस दौरान पीएम मोदी ने दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव में पहले मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि आज दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव को आजादी के बाद अपना पहला मेडिकल कॉलेज मिला है. अभी यह मेडिकल कॉलेज 150 सीटों का है, लेकिन आगे चलकर इनकी संख्या में इजाफा होगा. पीएम ने कहा कि मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सिलवासा में पैरा-मेडिकल की 250 और दमन में नर्सिंग की 50 सीटों की व्यवस्था की गई है. इस प्रयास से यहां की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चल रही केंद्र सरकार विकास की पंचधारा के लिए पूरी तरह समर्पित है, जिसमें बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों को दवाई, युवाओं को कमाई, किसानों को सिंचाई और जन- जन की सुनवाई शामिल हैं. ये पंचधारा हमारे लिए विकास का राजमार्ग है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबको घर उपलब्ध कराने के लिए भी प्रतिबद्ध है, ताकि कोई भी गरीब बेघर न रहे. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 5 साल में सिर्फ 25 लाख घर बनाए थे, जबकि हमने 5 साल में एक करोड़ 25 लाख से ज्यादा घर बनाए हैं.

लोकसभा में मोदी का अभिभाषण आज पकौड़ा पर दे सकते हैं जवाब
बजट सत्र में आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं। भाजपा ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर इस दौरान सदन में उपस्थित रहने को कहा है। माना जा रहा है कि इस दौरान प्रधानमंत्री विपक्ष के सवालों का अपने अंदाज में जवाब दे सकते हैं। पकौड़ा वाले बयान पर भी पीएम अपनी बात रख सकते हैं। पिछले कई दिनों से इस बयान पर हंगामा हो रहा है।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में कल मंगलवार को चर्चा हुई। प्रधानमंत्री के जवाब के बाद आज प्रस्ताव को सदन में पारित कराया जाएगा जहां भाजपा नीत सरकार को बहुमत है।

सूत्रों ने बताया कि सरकार गुरुवार को कुछ महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है. लोकसभा में कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘पकौड़े बेचने वालों’’ से संबंधित टिप्पणी का मुद्दा प्रमुखता से उठा। विपक्षी दलों ने जहां इस बयान को लेकर रोजगार के मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया, वहीं भाजपा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल ‘‘पकौड़े बेचने वालों’’ का अपमान कर रहे हैं।

विश्व में मोदी का डंका लोकप्रियता में ट्रंप और जिनपिंग को पछाड़ा
पीएम मोदी देश ही नहीं दुनिया में लोकप्रिय हैं और यह बात हम नहीं बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे बताता है। इस सर्वे के अनुसार पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति सी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़ दिया है और दुनिया के तीसरे बड़े नेता बन गए हैं। गैलप इंटनरनेशल द्वारा यह सर्वे दुनिया के 50 देशों में किया गया था।

इस सर्वे में इन देशों के लोगों से अलग-अलग सवाल पूछे गए थे और उनसे मिले जवाबों के आधार पर गैलप ने पीएम मोदी को विश्व नेताओं के सर्वे में तीसरे स्थान पर रखा है। सर्वे में पहले नंबर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुल मैक्रों और दूसरे नंबर पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल हैं। सर्वे में मैक्रों को 21, मर्केल को 20 और पीएम मोदी को 8 अंक मिले हैं।

इस सर्वे के लिए जिस तरीके का उपयोग किया गया उसमें गैलप ने अलग-अलग देशों के तहत कुल 53 हजार 769 लोगों ने अपनी राय दी है। सर्वे में 30 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी के पक्ष में राय दी जबकि 22 प्रतिशत विपक्ष में थे। सर्वे में चौथे स्थान पर ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे हैं वहीं पांचवे नंबर पर चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग हैं। इनके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सर्वे में 11वें स्थान पर रहे।

शिवराज ने की ग्वालियर में प्रधानमंत्री की अगवानी टेकनपुर में देश की आंतरिक सुरक्षा पर महत्वपूर्ण मंथन शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह विशेष विमान से मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक नगर ग्वालियर पहुंचे विमानतल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह महापौर विवेक शेजवलकर सहित अनेक नेताओं ने उनकी अगवानी की। प्रधानमंत्री यहां से बी एस एफ हेडक्वाटर टेकनपुर रवाना हुए जहां डी जी कॉन्फ्रेंस में देश की सुरक्षा सहित अहम मुद्दों पर चर्चा प्रारंभ हो चुकी है।

बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में पुलिस डीजी कॉन्फ्रेंस में देश के टॉप पुलिस अफसर 3 दिन आंतरिक सुरक्षा से लेकर पुलिस रिफॉर्म पर चर्चा करेंगे। रविवार को इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए पीएम ग्वालियर आकर टेकनपुर गए। पीएम मोदी पुलिस रिफॉर्म पर सरकार के उपायों को सामने रख सकते हैं।

टेकनपुर में पुलिस डीजी कॉन्फ्रेंस के लिए राज्यों के पुलिस प्रमुख शुक्रवार को ही ग्वालियर आ गए। गृह मंत्री  राजनाथ सिंह शनिवार को टेकनपुर पहुंचे और कॉन्फ्रेंस की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी दो दिन रुककर टॉप पुलिस अफसरों के साथ बैठकर मंथन करेंगे। देश की आंतरिक सुरक्षा से लेकर ह्यूमन ट्रैफिकिंग, साइबर आतंकवाद, सोशल मीडिया का समाज पर प्रभाव, क्रॉस बॉर्डर टेरोरिज्म सहित सभी राज्यों के पुलिस प्रमुख और केन्द्र सरकार के पुलिस अफसर टेकनपुर में चर्चा करेंगे।

इस डीजी कॉन्फ्रेंस में पूरे देश से करीब 250 अफसर शामिल होंगे। इस मीटिंग में होम मिनिस्ट्री पूरे देश में आतंकी गतिविधियों पर रोक लगाने के बारे में प्रजेंटेशन देगी, वहीं पीएम मोदी पुलिस रिफॉर्म पर सरकार के उपायों को सामने रख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 2016 की डीजी कॉन्फ्रेंस हैदराबाद में हुई थी। इसके बाद अब ग्वालियर के पास बीएसएफ अकादमी टेकनपुर को इस कॉन्फ्रेंस का आयोजित करने का मौका मिला है।

मोदी ने भजपा सांसदों से कहा सोशल मीडिया पर रहे सक्रिय गुड मोर्निंग का जवाब तक नहीं देते कई सांसद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सांसदों एक बार फिर धुलाई कर दी। बात सोशल मीडिया पर एक्टिव होने की है। पीएम मोदी चाहते हैं कि भाजपा के सभी लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहें। कम से कम सांसद और मंत्री तो जनता से संवाद बनाएं परंतु चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब मोदी ने खुद बताया कि बहुत कम सांसद उनके गुड मार्निंग का जवाब देते हैं।

गुरुवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में फिर से प्रधानमंत्री की नाराजगी दिखी। दरअसल वह कई बार कह चुके हैं कि सांसदों को लगातार अपने क्षेत्र के लोगों के संपर्क में होना चाहिए। सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार भी करना चाहिए। इसके लिए अलग-अलग मंच का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। एक नमो एप भी है, जिस पर सारी जानकारियां होती हैं।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने शिथिलता की ओर ही इशारा करते हुए कहा कि कई लोग तो उनके गुड मार्निंग का जवाब भी नहीं देते हैं। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि ऐसे सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को लेकर कितने संवेदनशील होंगे।

मोदी का सनसनीखेज खुलासा पाकिस्तान जाकर मणिशंकर ने उन्हें रास्ते से हटाने की बात कही थी
नीच कांड पर आरोप प्रत्यारोप का नया दौर शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की एक चुनावी रैली में मणिशंकर अय्यर पर नया सनसनीखेज आरोप मढ़ा है. मोदी ने कहा कि उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान गए थे और सवाल उठाया कि क्या वो पाकिस्तान में उनकी सुपारी देने गए थे.इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान जाकर मणिशंकर ने उन्हें रास्ते से हटाने की बात कही थी.दूसरी तरफ मणिशंकर अय्यर के बयान पर राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरने की कोशिश की और कहा कि पीएम मोदी जिस भी भाषा का इस्तेमाल करें, वो वैसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करेंगे.आपको बता दें कि बुधवार को कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र को नीच बताया था, जिसके बाद कांग्रेस ने डैमेज केंट्रोल करते हुए मणिशंकर अय्यर पर कार्रवाई की और उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया. लेकिन इसे लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमला कर रही है और इसे देश का अपमान बता रहा है. मोदी ने गुजरात की जनता से अपील की है कि वो देश के इस अपमान का बदला कमल पर बटन बदाकर दें.इस पूरे आरोप प्रत्यारोप के बीच पीएम मोदी के लिए किए गए ‘नीच’ जैसे शब्द के इस्तेमाल से कांग्रेस बचाव के मुद्रा में है.

मणिशंकर अय्यर ने क्या कहा था?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए मणिशंकर अय्यर ने बुधवार को कहा था, ”मुझको लगात है कि ये आदमी बहुत नीच किस्म का है. इसमें कोई सभ्यता नहीं है. ऐसे मौके पर इस किस्म की गंदी राजनीति करने की क्या आवश्यकता है?’

आपको बता दें कि साल 2014 में भी आम चुनाव के प्रचार के दौरान मणिशंकर अय्यर ने तत्कालीन बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था. तब मणिशंकर ने नरेंद्र मोदी का मज़ाक उड़ाते हुए कहा था कि चाय वाला इस देश का पीएम नहीं बन सकता. तब बीजेपी ने मणिशंकर अय्यर के उस बयान को राजनीतिक रंग दे दिया और मोदी की टीम ने ‘चाय पर चर्चा’ जैसी मुहिम का आगाज़ कर खूब सियासी फायदा लूटा.

जब इंदिराजी बदबू से मुंह पर रूमाल लगाए थीं संघ,जनसंघ कार्यकर्ता सेवा में जुटे थे
गुजरात चुनाव के लिए सोमवार को ताबड़तोड़ चार रैलियां करने के बाद पीएम मोदी बुधवार को मोरबी पहुंचे। पीएम ने यहां चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गुजरात सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का जिक्र किया। इस दौरान पीएम ने राहुल गांधी के मकान वाले ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि 70 साल तक राज करने वाले हिसाब नहीं दे रहे। हम गरीबों का पैसा किसी को लूटने नहीं देंगे।

पीएम ने कहा कि हमने गुजरात में पानी की हर एक बूंद सहेजने का काम शुरू किया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पानी की कमी के बदतर नतीजों के बारे में हम अच्छी तरह जानते हैं। हमारे लिए विकास केवल चुनाव जीतना नहीं बल्कि हर व्यक्ति की सेवा करना है।

पीएम ने गुजरात में आए भूकंप को याद करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जब इंदिरा गांधी जी मोरबी आईं थीं, मुझे याद है एक चित्रलेखा मैगजीन में उनकी फोटो थी जिसमें वो बदबू की वजह से मुंह पर रुमाल लगा रखा था, लेकिन हमारे जनसंघ और आरएसएस कार्यकर्ता मोरबी की सड़कों पर थे, यह इंसानीयत की महक है।

बता दें कि पीएम मोदी आज फिर राज्य में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम की यह रैलियां सोमनाथ के आसपास के इलाकों में होंगी। जानकारी के अनुसार मोदी आज सौराष्ट्र के मोरबी और प्राची इलाके के अलावा भावनगर और नवसारी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी भी आज गुजरात के सौराष्ट्र में होंगे और सोमनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे।

मां दुर्गा के भक्त हैं मोदी,आज से नो दिनों तक व्रत रखकर करेंगे शक्ति आराधना
नवरात्र के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से नौ दिन उपवास पर रहेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज से 9 दिन का उपवास रखेंगे. शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का पर्व आज से शुरू होकर 29 सितंबर को समाप्त होगा और 30 सितंबर को विजयदशमी मनाई जाएगी.

इन 9 दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा का विधान है. नवरात्र के पहले दिन मंगल कामना के लिए कलश स्थापना का विधान है. आज शक्ति के पहले स्वरुप शैलपुत्री की आराधना की जाती है.

28 साल से नवरात्र व्रत रखते आ रहे हैं मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 साल से नवरात्र में 9 दिनों का व्रत रखते आ रहे हैं. नवरात्रि के पहले दिन पीएम मोदी नवदेवी की खास पूजा करते हैं और केवल पानी पर उपवास रखते हैं. इस दौरान वो रोज की तरह कामकाज करते हैं.

विजयादशमी को शस्त्र पूजा भी करते हैं मोदी

दरअसल मोदी की नवरात्र के समय उपवास करने की आदत इतनी पुरानी हो चुकी है कि उनके शरीर पर इसका कुछ खास असर नहीं दिखता. रोजाना का काम वैसे ही करते हैं, जैसे नवरात्र के पहले या बाद में. नवरात्र के बाद विजयादशमी को मोदी शस्त्र पूजा भी करते हैं.

बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री, 2001 से 2014 के बीच हर विजयादशमी पर अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ बैठकर मोदी शस्त्रपूजा किया करते थे और इसके सार्वजनिक प्रदर्शन में उन्हें कोई झिझक भी नहीं होती थी.

गोरखनाथ मंदिर में कलश स्थापना करेंगे योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ भी हर नवरात्र पर नौ दिन का व्रत रहते है. आज वो गोरखनाथ मंदिर में कलश स्थापना करेंगे.

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह और जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम ने दी मोदी को जन्मदिन की बधाई कहा भारत को पूरे विश्व में दिलाई नई पहचान
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत को समग्र विकास, स्वच्छता, स्वच्छ पर्यावरण, शिक्षा, संचार, स्वास्थ्य और स्वालम्बन में नई पहचान देने का कार्य किया है। इसके साथ ही उन्होंने भारत को विश्व में नई गरिमामय पहचान दिलाने वाले कर्मठ प्रधानमंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनायी है। श्री नरेन्द्र जी मोदी को जन्म वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई।

जब प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रधानमंत्री पद का दायित्व संभाला था तब देश की क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपा नहीं है। एक व्यापक दृष्टि और राष्ट्र के कल्याण को एक उद्देश्य मानकर कार्य करने वाले प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के समस्याओं को बहुत नजदीक से देखा है। दरअसल उन्होंने जनता के नब्ज टटोली है और उसके अनुसार ही अपनी कार्य योजना बनाकर कदम आगे बढ़ाए है। उन्होंने आम व्यक्ति के जीवन स्तर को सुधारने के लिए जिन योजनाओं की कल्पना की उन्हें जमीन पर उतारने के लिए उतने ही ठोस प्रयास भी किए। उदाहरण के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की बात की जाए। इस योजना से देश की लाखों महिलाओं को रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध करवायी गई है। इसके पहले शहरी और ग्रामीण महिलाएं चूल्हे के धुएं से परेशान होकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करने को विवश होती थीं। आज उनके जीवन में कम से कम प्रदूषण रहित वातावरण में कार्य करना संभव हो सका है। इसी तरह हर व्यक्ति के लिए आवास और गाँव तक पक्की सड़कों के निर्माण की दिशा में किए गए सशक्त प्रयास भारत को समृद्धि का नया मार्ग उपलब्ध करवा रहे हैं। वस्तु एवं सेवाकर की नई व्यवस्था से देश में एक कर प्रणाली लागू करने जैसे क्रांतिकारी कदम उठाकर अर्थ व्यवस्था को दीर्घकालिक सुधारों का लाभ दिलवाने की दूरदर्शिता प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में ही संभव थी। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में भी समृद्धि के नए कदम उठाए।

संयोग से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान भी बतौर मुख्यमंत्री श्री मोदी की तरह राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की तरह मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के विचार को क्रियान्वित किया है। इस समय देश और प्रदेश दोनों जगह सक्षम और समर्थ नेतृत्व जनता के कल्याण के लिए सजग और सक्रिय है। प्रधानमंत्री श्री मोदी को उनके जन्म दिवस पर बधाई देते हुए यह कामना है कि मध्यप्रदेश सहित देश के सभी प्रदेशों में जनकल्याण की उनकी कल्पनाओं को साकार करने के लिए हम सब भी सहभागी बनें और राष्ट्र कल्याण के इस यज्ञ में अपनी आहुति जरूर दें। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी प्रधानमंत्री श्री मोदी की कार्यप्रणाली के अनुसार संगठन स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यह देश का सौभाग्य है कि श्री मोदी और श्री शाह के परस्पर समन्वय से प्रांतों में तरक्की की जो कोशिशें आकार ले रही हैं वे साधारण श्रेणी न होकर ऐतिहासिक श्रेणी की हैं। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 17 सितंबर को स्वच्छता के लिए श्रमदान का आव्हान कर जनता को प्रेरित किया है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का जन्म दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया जाए। आज का दिन इस मायने में किसी त्यौहार से कम नहीं है। त्यौहार हमारी जिंदगी में खुशियां लाते हैं और स्वच्छता के साथ विकास के संकल्प को अमल में लाने के किए यदि सभी मिलकर हाथ बढ़ाते हैं तो यह अवसर किसी बड़ी खुशी से कम नहीं है।