युवा संवाद कार्यक्रम – Shabd Shakti News

युवा राष्ट्र निर्माण में तय करें अपनी भूमिका, देश को रोज दें एक घंटा : मोहन
ग्वालियर में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

ग्वालियर23 अगस्त 2026/राष्ट्र निर्माण केवल सरकार या किसी संगठन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक और विशेषकर युवा को इसमें अपनी भूमिका तय करनी होगी। युवा यह सोचने के बजाय कि देश उनके लिए क्या कर सकता है, यह संकल्प लें कि वे देश के लिए क्या कर सकते हैं। देश के प्रति समर्पण की यही भावना राष्ट्र निर्माण का आधार बनेगी।

यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख ओ.के. मोहन जी ने रविवार को जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता की आसंदी से कही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर महानगर द्वारा युवाओं के राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय मार्गदर्शन देते हुए श्री मोहन ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक परिवार की तरह है, जो पूरी तरह राष्ट्र के लिए समर्पित होकर कार्य करता है। हमारे लिए सबसे पहले मातृभूमि और भारत राष्ट्र है। युवाओं को ऐसे कार्य करने चाहिए, जो आने वाली पीढ़ी के लिए उदाहरण बन सकें। कार्यक्रम का संचालन वासुदेव जादौन एवं आभार चंद्रशेखर मालवीय ने व्यक्त किया।

राष्ट्र निर्माण के लिए समय का दान करना सीखें

उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे त्याग और सेवा के भाव से समाज के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि समाज का विस्तार बहुत व्यापक है। समाज से जुड़ाव और अधिक मजबूत होना चाहिए। समाज के अंतिम व्यक्ति और अंतिम युवा तक राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पण का संदेश पहुंचाना जरूरी है। इस दिशा में युवा संवाद जैसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे राष्ट्र के लिए प्रतिदिन कम से कम एक घंटा देने का संकल्प लें। राष्ट्र निर्माण के लिए केवल विचार पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समय, श्रम और सामथ्र्य का दान भी आवश्यक है। युवाओं को अपने जीवन में सेवा, अनुशासन और राष्ट्र समर्पण को स्थान देना चाहिए।

युवाओं के सवालों के दिए जवाब

कार्यक्रम में युवाओं ने राष्ट्र, समाज, संगठन और युवाओं की भूमिका से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए श्री मोहन ने युवाओं को राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

संघ का एजेंडा है भारत बने विश्वगुरू

गालव सभागार में ही दोपहर में आर्थिक समूह का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख ओ.के. मोहन जी, मुख्य अतिथि उद्यमी ध्रुव भदौरिया रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग संघचालक प्रहलाद सबनानी ने की। मुख्यवक्ता श्री मोहन ने युवाओं की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संघ का सिर्फ एक ही एजेंडा है भारत विश्वगुरू बने। सामाजिक समरसता, वसुधैव कुटुंबकम् के साथ देश का हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो। संस्कृति और धर्म की रक्षा हो। इसके लिए संघ सतत प्रयत्नशील है। इन प्रयासों के अच्छे परिणाम भी मिल रहे हैं। वनवासी क्षेत्रों में बहुत काम हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत का युवा शक्तिशाली बनेगा तो देश को विश्वगुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि व्यक्ति परिवर्तन से ही

समाज में परिवर्तन और व्यवस्था में परिवर्तन आएगा। उन्होंने युवाओं से

अपने जीवन सत्यता और शुचिता लाने का आह्वान किया। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जेन-जी पहले भी रहे हैं। स्वामी विवेकानंद, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे कई युवाओं ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से धाक जमाई थी। उन्होंने कहा कि हमें यह भी ध्यान देना चाहिए कि जेन-जी की

मंशा क्या है, उनके पीछे किन शक्तियों का हाथ है। श्री मोहन ने कहा कि हमारी सोच सकारात्मक और प्रभावी होनी चाहिए। दृढृ इच्छाशक्ति से ही लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रस्तावना उद्यमी संजीव गोयल ने रखी। कार्यक्रम का संचालन आकाश कौरव ने किया। कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम् गीत के साथ हुआ।