राजधानी एक्सप्रेस – Shabd Shakti News

मुंबई से दिल्ली जाने वाली एक और राजधानी शुरू, ग्वालियर अंचल को नहीं मिलेगा लाभ
मुंबई को दिल्ली से जोड़ने वाली तीसरी राजधानी एक्सप्रेस आज राजधानी दिल्ली पहुंचेगी। शनिवार को रेलमंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई-दिल्ली राजधानी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस दौरान उन्होंने दिवा-पनवेल-रोहा सेक्शन में मेमू सेवा और विस्तारित पुणे-कर्जात-पुणे पैसेंजर ट्रेन का भी शुभारंभ किया। सीएसएमटी, मुंबई सेंट्रल और लोकनायक तिलक टर्मिनस में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का भी अनावरण किया गया। नवंबर 2018 में रेलवे ने इसके लिए देशभर में ए श्रेणी के 75 स्टेशनों का चयन किया था।

राजधानी दिल्ली से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को जोड़ने वाली दो राजधानी ट्रेनें पहले से चल रही हैं। ये दोनों ट्रेनें पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल स्टेशन से छूटती हैं। शनिवार से शुरू हुई तीसरी राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलेगी। प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन से दोपहर 2.50 बजे रवाना होने वाली ट्रेन (संख्या 22221) दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर सुबह 10.20 बजे पहुंचेगी। प्रत्येक गुरुवार और रविवार को वहां से शाम 4.15 बजे रवाना होकर यह ट्रेन (संख्या 22222) क्रमश: शुक्रवार और सोमवार को अपराह्न 11.55 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

मुंबई से रवाना होने के बाद यह ट्रेन कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भोपाल, झांसी और आगरा कैंट स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें एक कोच एसी प्रथम श्रेणी, तीन एसी 2-टियर, आठ एसी 3-टियर होंगे। एक कोच पेंट्री कार का होगा।

बता दें कि अब तक पश्चिम रेलवे से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस एवं अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस गुजरात और राजस्थान से गुजरती हुईं दिल्ली पहुंचती थीं। इन दोनों गाडि़यों से महाराष्ट्र का भी बड़ा हिस्सा छूट जाता था। मध्य रेलवे की यह नई राजधानी ट्रेन महाराष्ट्र के कल्याण, नासिक रोड और जलगांव जैसे स्टेशनों के यात्रियों को तो दिल्ली ले जाएगी ही, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एवं देश के प्रमुख पर्यटन स्थल आगरा को भी मुंबई से जोड़ेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्री झांसी रेलवे स्टेशन पर उतरकर आगे की यात्रा कर सकेंगे।