राहुल का ट्वीट – Shabd Shakti News

मोदी की गुजरात यात्रा पर राहुल के मौसम का हाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महीने में आज चौथी बार गुजरात दौरे पर हैं। मोदी के गुजरात दौरे से पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उन पर निशाना साधते हुए पहले ही भविष्यवाणी कर दी कि पीएम राज्य में आज फिर से जुमलों की बारिश करेंगे। बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां तैयरियों में जुट गई हैं। पिछले काफी समय कांग्रेस और भाजपा की राज्य में कड़ी टक्कर हो रही है। दोनों ही बड़ी पार्टियां एक के बाद एक रैली और रोड शो कर रही है ।

राहुल गांधी पिछले काफी समय से पीएम मोदी पर हमलावर हैं। हाल ही में राहुल गुजरात दौरा करके लौटे हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। दिवाली के बाद भी राहुल एक बार फिर से गुजरात दौरे पर जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि गुजरात में अभी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। चुनाव आयोग द्वारा हिमाचल चुनाव की तारीखों के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि मोदी के दौरे की वजह से ऐसा किया गया है ताकि पीएम गुजरातियों को चुनावों से पहले लुभा सकें। मोदी की गुजरात यात्रा पर राहुल चुटकी भरा ट्वीट किया ।