रेडक्रॉस ‘शीतल जल-ओआरएस सेवा रथ – Shabd Shakti News

अनूठी पहल : तपती दोपहरी में शहरवासियों को राहत देंगे रेडक्रॉस के ‘शीतल जल-ओआरएस सेवा रथ
ग्वालियर शहर के चौराहों-बाजारों में शीतल जल और ओआरएस लेकर पहुँचेंगे, जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने तीन सेवा रथों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

ग्वालियर, 03 जून 2026/ भीषण गर्मी और तपती दोपहरी में आमजन को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ग्वालियर इकाई द्वारा तीन “शीतल जल-ओआरएस सेवा रथ” शुरू किए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की प्रेरणादायी पहल पर प्रारंभ की गई यह सेवा शहर के प्रमुख तिराहों-चौराहों, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर पहुँचकर लोगों को शीतल जल एवं ओआरएस घोल उपलब्ध कराएगी, ताकि वे गर्मी और डीहाइड्रेशन से सुरक्षित रह सकें।

बुधवार को नया बाजार स्थित रेडक्रॉस सोसायटी के ब्लड बैंक परिसर से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमेन श्री सर्वजीत सिंह ज्ञानी, सचिव श्री नवल शुक्ला तथा अन्य अतिथियों ने हरी झण्डी दिखाकर इन सेवा रथों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान आम नागरिकों के साथ-साथ तिराहों-चौराहों पर ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मी, सफाई मित्र और अन्य मैदानी अमले को डीहाइड्रेशन से बचाने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह सेवा 30 जून तक संचालित की जाएगी तथा आवश्यकता के अनुसार इसकी अवधि आगे भी बढ़ाई जायेगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का का काम केवल व्यवस्थाएँ बेहतर कराना ही नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की चिंता करना भी है। इसी भावना के साथ कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों को भी नियमित रूप से ओआरएस उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक लगभग 10 हजार ओआरएस पैकेट वितरित किए जा चुके हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्वालियर की रेडक्रॉस सोसायटी मानव सेवा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रही है। एक ओर संस्था जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराकर जीवन बचाने का कार्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुँचाने के लिए यह सेवा भी समाज के प्रति उसकी संवेदनशीलता का परिचायक है।

कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं अन्य अतिथियों ने कैंसर रोगियों को लगन के साथ एसटीपी की सेवा दे रहे रेडक्रॉस सोसायटी के कर्मचारी श्री लखन का सम्मान भी इस अवसर पर किया गया। लखन का आज जन्मदिन भी था।

कार्यक्रम में पार्षद श्री अनिल सांखला तथा श्री नीतेश शर्मा, श्री कनवर मंगलानी, श्री सुघर सिंह पवैया, डॉ. कमल भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं सेवाभावी नागरिक उपस्थित थे।