रेल दुर्घटना – Shabd Shakti News

प्रातः 4 बजे जब सो रहे थे यात्री ,रेल के 11 कोच पटरी से उतरे 7 से ज्यादा की मौत
बिहार के सहदेई बुजुर्ग में रविवार की सुबह4 बजे बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. सहदेई बुजुर्ग में जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस के 11 कोच पटरी से उतर गए हैं. इनमें से तीन कोच पूरी तरह पलट गए हैं. इस हादसे में अब तक 7 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है. जबकि 24 लोगों के घायल होने की खबर है. मृतकों और घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर दुख जाहिर किया है.

रेलवे ने इस पूरे हादसे पर मुआवजे का ऐलान किया है. मृतकों के परिजनों को 5 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख मुआवजे का रेलवे ने ऐलान किया है. वहीं रेलवे ने जांच के आदेश भी दे दिए हैं. रेलवे के मुताबिक प्रभावित यात्रियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं.(खाद्य, सामान की पहचान, आगे की यात्रा आदि). वैशाली के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने इस रेल हादसे में 6 लोगों के मरने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि इसमें अभी तक 24 लोग के घायल होने की सूचना है. वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटनास्थल पर करीब 7 से 8 शवों को निकाला गया है. बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार तड़के करीब 3 बजकर 58 मिनट बजे हुआ. यह ट्रेन जोगबनी से दिल्ली आ रही थी.

रावण दहन के पटाख़ों से बचने दौड़े लोग आए रेल की चपेट में 60 से ज्यादा की मौत
अमृतसर: दशहरा के मौके पर पंजाब के अमृतसर पर एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें लगभग 60 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। यह हादसा अमृतसर में जोड़ा फाटक के नजदीक हुआ जहां रेलवे ट्रैक के किनारे रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान वहां हजारों लोग वहा एकत्र हुए थे तभी पटाखों की आवाज आई तो लोग भागने लगे और उन्हें ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी। इस दौरान आ रही ट्रेन की चपेट में सैकड़ों लोग आ गए।

दिल्ली से रेलवे के शीर्ष अधिकारी अमृतसर रवाना हो गए हैं जिसमें रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक, प्रिसिंपल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, चीफ सेफ्टी ऑफिसर और चीफ कॉमर्शियल मैनेजर शामिल हैं। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है।

फिलहाल जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक मृतकों की संख्या में बढोत्तरी हो सकती है। घायलों में अधिकतर लोग यूपी और बिहार के बताए जा रहे हैं। यह ट्रेन पठानकोट से अमृतसर आ रही थी। यह हादसा उस समय हुआ जब लोग रेलवे ट्रैक पर रावण का पुतला दहन कर रहे थे। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। फिलहाल जो तस्वीरें आ रही हैं वो  विचलित कर  देने वाली हैं।

वास्कोडिगामा एक्सप्रेस के 13 डिब्बे मानिकपुर के पास पटरी से उतरे 5 की मौत सैकड़ों घायल
यूपी के चित्रकूट में ट्रेन हादसा हुआ है, पटना जा रही ट्रेन नंबर 12741 वास्को डि गामा एक्सप्रेस मानिकपुर स्टेशन पर हादसे का शिकार हो गई. एक डिब्बा पलटा है तीन की मौत औऱ 8 घायल बताए जा रहे हैं. इंजन के बिल्कुल पीछे का डिब्बा हादसे की शिकार हुआ. घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मु्ताबिक घायलों को डायल 100 की गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया गया. घटना स्थल पर राहत एवं कार्य तेजी से जारी है.

वास्कोडिगामा एक्सप्रेस को सात बोगियों के साथ पटना की ओर रवाना कर दिया गया है. फिलहाल दो मेडिकल रिलीफ ट्रेन दुर्घटना स्थल पर पहुंच चुकी हैं. ट्रेन हादसे के पीछे वजह को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं है.

दुर्घटना के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. जबलपुर 0761-2677746, कटनी-07622-297468, सतना 07672-228510, सिहोरा 07624-230339 पर फोन कर घायलों और घटना को लेकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

जानकारी के मुताबिक तीन मृतकों में बिहार के बेतिया जिले के रहने वाले एक बच्चा और उसका पिता है. जबकि तीसरे की पहचान नहीं हो पाई है. कुल 13 लोग घायल है, दो को चित्रकूट के जिला अस्पताल रेफर किये गये हैं. जबकि बाकी स्थानीय अस्पताल में है. ट्रेन से सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है.

रेलवे के अनुसार ”वास्कोडिगामा से पटना जा रही वास्कोडिगामा एक्सप्रेस सुबह चार बजकर बाइस मिनट पर उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मानिकपुर स्टेशन से गुजर रही थी तब इसके 13 डिब्बे पटली से उतर गए. अभी इसमें किसी भी मौत की पुष्टि नहीं हुई है.