लंका विजय – Shabd Shakti News

दिल थामकर बैठिये : लंका विजय के लिए महामुकाबला आज शाम
नई दिल्ली13 सितंबर 2026/महिला एशिया कप 2026 का फाइनल आज 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है. खिताबी मुकाबले में एक बार फिर भारतीय टीम और श्रीलंका आमने-सामने है.भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला रात्रि 8 बजे से खेला जाएगा।

फाइनल से पहले श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने कहा है कि उनकी टीम किसी भी टीम को हराने में सक्षम है. सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ दबाव की स्थिति से निकलते हुए जीत दर्ज करने के बाद चमारी अटापट्टू ने कहा कि उनकी टीम में इतनी गहराई और धैर्य है कि वे विमेंस एशिया कप फाइनल में किसी भी विरोधी टीम को हरा सकती है. कप्तान विशेष तौर पर अपनी टीम के युवा खिलाड़ियों से प्रभावित नजर आईं.

श्रीलंकाई कप्तान ने भरी हुंकार

श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, “टीम की ताकत उन खिलाड़ियों की संख्या में है जो हालात के मुताबिक जिम्मेदारी लेने में सक्षम हैं.” उन्होंने कहा, “हमारे पास हर्षिता, नीलाक्षिका, कविशा जैसे अच्छे फिनिशर हैं. ज्यादातर खिलाड़ी बहुत अच्छा खेल रहे हैं, गेंदबाजी यूनिट भी अच्छा कर रही है. अगर हम फाइनल में अपनी योजना को लागू कर पाते हैं, तो मुझे लगता है कि हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं.” अटापट्टू ने कहा, “हमने बल्लेबाजी, गेंदबाजी अच्छी की. युवाओं का प्रदर्शन शानदार रहा. फील्डिंग के दौरान हमने कुछ कैच छूटे. हमें क्षेत्ररक्षण में काम करने की जरूरत है.”

सेमीफाइनल में पाकिस्तान को धोया

शुक्रवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 130 रन बनाए थे. सर्वाधिक 47 रन कप्तान फातिमा सना ने बनाए. 131 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी श्रीलंका ने 5 पर 2 और 33 पर 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद हर्षिता (36) और कविशा (33) ने पांचवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर टीम की मैच में वापसी कराई और स्कोर 100 तक पहुंचा दिया. इसके बाज निलाक्षी डे सिल्वा ने नाबाद 18 और कुशानी ने नाबाद 10 रन बनाकर श्रीलंका का स्कोर 18.4 ओवर में स्कोर 6 विकेट पर 134 तक पहुंचा दिया और 4 विकेट जीत दिलाते हुए फाइनल का टिकट दिला दिया.

2024 वाला कारनामा दोहराने के हैं इरादे

श्रीलंकाई कप्तान के बयान से साफ है कि उनके इरादे पिछले सीजन के फाइनल में भारत को मिली हार को दोहराने के हैं. बता दें कि श्रीलंका ने 2024 में खेले गए पिछले एशिया कप फाइनल में भारत को 8 विकेट से शिकस्त मिली थी. श्रीलंका में खेले गए फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए थे. जवाब में मेजबानों ने 8 गेंदें रहते दो विकेट खोकर 167 रन के साथ लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया.

हालांकि, हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी कल होने वाली खिताबी टक्कर में श्रीलंका से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी. भारत को हराना श्रीलंका के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाया है. देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत आठवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाएगा या श्रीलंका दूसरी बार खिताब जीतने में कामयाब रहेगी. मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा.