लिटिल सीईओ ऑफ ग्वालियर” – Shabd Shakti News

कपिश मित्तल,अनमोल कटारिया,भाव्या आर्या ने लिटिल सीईओ ऑफ ग्वालियर” का खिताब. किया अपने नाम
21 अप्रैल 2026 ग्वालियर – छात्र उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्वालियर स्मार्ट सिटी के तत्वाधान में ग्वालियर स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेशन सेंटर द्वारा आयोजित “लिटिल सीईओ ऑफ ग्वालियर ग्रैंड फिनाले 2026” का भव्य समापन मंगलवार को बाल भवन में हुआ। यह आयोजन निगमायुक्त श्री संघ प्रिय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में चयनित 15 युवा प्रतिभागियों ने अपने-अपने नवाचारी व्यावसायिक विचारों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यावसायिक समझ ने केवल निर्णायक मंडल को ही नही बल्कि उपस्थित सभी लोगो को भी प्रभावित किया। विशेषज्ञों के 5 सदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा गहन मूल्यांकन के बाद प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई। इसमें कपिश मित्तल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर “लिटिल सीईओ ऑफ ग्वालियर” का खिताब अपने नाम किया। वहीं अनमोल कटारिया प्रथम उपविजेता तथा भाव्या आर्या द्वितीय उपविजेता रही।

इस अवसर पर इन्क्यूबेशन सेंटर के नोडल अधिकारी श्री नागेन्द्र सक्सेना ने बताया कि यह पहल विद्यार्थियों में उद्यमिता, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रैंड फिनाले से पहले इस पहल के अंतर्गत 10 से अधिक विद्यालयों में बूटकैंप आयोजित किए गए थे, जिनमें विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की थी। इन बूटकैंप्स के माध्यम से 50 से अधिक नवाचारी व्यावसायिक विचार सामने आए, जो विद्यार्थियों की रचनात्मकता और व्यावसायिक समझ को दर्शाते हैं। इनमें से चयनित 15 आइडिया को आज छात्रों द्वारा जूरी के सामने प्रस्तुत करने का मौका मिला था। जी इंक्यूब द्वारा आयोजित यह आयोजन ग्वालियर में उभरती युवा प्रतिभाओं के लिए एक प्रेरणादायक मंच बनकर सामने आया, जहां उनके विचारों को पहचान मिली और सपनों को नई उड़ान। इस आयोजन के अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चो और स्टार्टअप सहित स्मार्ट सिटी व इन्क्यूबेशन सेंटर के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।