लोकार्पण – Shabd Shakti News

ग्वालियर में लेडीज पार्क व नेहरु पार्क का भूमि पूजन किया तोमर ने
वर्तमान युग विकास की प्रतिस्पर्धा का युग है। इसलिये हम सब मिल-जुलकर ग्वालियर शहर में ऐसे अनूठे नवाचार करें, जिससे देश के पर्यटन मानचित्र पर ग्वालियर प्रमुखता से उभरे। यह बात केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कही। श्री तोमर स्मार्ट सिटी के तहत विकसित होने जा रहे लेडीज पार्क एवं नेहरू पार्क के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने की।

रविवार को यहाँ कम्पू स्थित नेहरू पार्क परिसर में आयोजित हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि स्मार्ट सिटी की प्रतिस्पर्धा में ग्वालियर का चयन कराने में शहरवासियों का सबसे अहम योगदान रहा है। उसी तरह शहरवासियों को अब स्मार्ट सिटी के कार्यों को उत्कृष्ट रूप से मूर्त रूप देने में योगदान देना होगा। तभी हम अपने शहर को स्मार्ट शहर बना पायेंगे। उन्होंने कहा कि ग्वालियर स्वच्छ, सुंदर, डिजिटल, अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं से युक्त और हर हाथ को काम देने वाला शहर बनेगा। तभी सही मायने में स्मार्ट सिटी की अवधारणा सार्थक होगी। यह सब शहरवासियों के सहयोग से ही संभव होगा। श्री तोमर ने कहा खुशी की बात है कि ग्वालियर में स्मार्ट सिटी के तहत पार्कों का आधुनिकीकरण होने जा रहा है। साथ ही शहर के 40 सरकारी स्कूल डिजिटल स्कूल में तब्दील किए जा रहे हैं।

श्री तोमर ने इस अवसर पर यह भी कहा कि देश की मजबूत बुनियाद से ही नए भारत का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री ने इसी सोच के साथ 9 अगस्त 2017 को संकल्प लिया है कि वर्ष 2022 तक देशवासियों के सहयोग से नए भारत का निर्माण करेंगे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा इसके लिये हमें यह प्रवृत्ति छोड़नी होगी कि बिना कुछ करे ही सब कुछ मिल जाए। हम सबकी जिम्मेदारी है कि अपने चरित्र और व्यवहार में अच्छी बातें समाहित करें और दूसरों को भी प्रेरणा दें।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि लेडीज एवं नेहरू पार्क में अत्याधुनिक वो सभी सुविधायें जुटाई जायेंगीं, जिनसे भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोगों को यहाँ सुकून के पल मिल सकें।

महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत 2300 करोड़ से अधिक लागत से विकास कार्य कराए जायेंगे

कार्यक्रम में विधायक  नारायण सिंह ,श्री भारत सिंह कुशवाह, नगर निगम सभापति श्री राकेश माहौर, पार्षदगण सर्वश्री सतीश बोहरे, गंगाराम बघेले, केशव सिंह, दिनेश दीक्षित, महेन्द्र सोलंकी, धर्मेन्द्र कुशवाह, श्रीमती खुशबू गुप्ता, श्रीमती नीलिमा शिंदे, नगर निगम के पूर्व सभापति श्री बृजेन्द्र सिंह जादौन, श्री कमल माखीजानी, अशोक जैन सहित नगर निगम आयुक्त श्री विनोद शर्मा व स्मार्ट सिटी की सीईओ श्रीमती बिदिशा मुखर्जी आदि उपस्थित थे।

नेहरू पार्क के आधुनिकीकरण में यह काम होंगे’

स्मार्ट सिटी के तहत लगभग 4 करोड़ की लागत से नेहरू पार्क का आधुनिकीकरण किया जायेगा। जो भी कार्य कराए जायेंगे, उनके रख-रखाव की पाँच साल तक की जवाबदेही कार्य एजेन्सी की होगी। पार्क में म्यूजिकल फाउण्टेन, योगा एरिया, सेमी कबर्ड ओपन जिम, चिड़ियों को दाना चुंगाने का क्षेत्र, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, आराम करने का स्थल, फुलवारी, घास के टापू, लता मंडप तथा बॉलीबॉल व बैडमिंटन के कोर्ट बनाये जायेंगे। यह पार्क 9 माह में बनकर तैयार होगा।

*’अत्याधुनिक होगा लेडीज पार्क’*

लेडीज पार्क (छत्री उद्यान पार्क) के आधुनिकीकरण पर लगभग 2 करोड़ 3 लाख रूपए की राशि खर्च की जायेगी। इस पार्क में भी सेमी कबर्ड ओपन जिम, योगा क्षेत्र, चिड़ियों को दाना चुंगाने का क्षेत्र, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, फूल वाटिका, घास के टापू, लता मंडप, बॉलीबॉल व बैडमिंटन कोर्ट, आराम करने का स्थान, परफोरमेन्स स्टेज व महिलाओं के लिये शौचालय बनाये जायेंगे। यह पार्क 7 महीने में बनकर तैयार होगा। कार्य एजेन्सी की 5 साल तक रख-रखाव की जिम्मेदारी होगी।

खेलमंत्री सिंधिया और जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में किया जल क्रीड़ा केंद्र का लोकार्पण
प्रदेश में खेल सुविधाओं के निरंतर विकास के तहत आज  मध्यप्रदेश के दतिया में जल क्रीड़ा केन्द्र (वॉटर स्पोर्टस सेन्टर) का लोकार्पण किया गया। खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने दतिया के लाला के ताल पर इस केन्द्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने की।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। महिला हॉकी में मध्यप्रदेश की खिलाड़ी लगातार अच्छा खेल रही हैं। इसी तरह वॉटर स्पोर्टस में होशंगाबाद और राजगढ़ की खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंर्तराष्ट्रीय स्पर्धाओं में हिस्सा ले रही हैं।

जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि दतिया का वॉटर स्पोर्टस सेन्टर इस खेल से जुड़े बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य करेगा। खेल संचालक श्री उपेन्द्र जैन ने खेल क्षेत्र में अर्जित प्रदेश की उपलब्धियों की जानकारी दी।

दतिया में वॉटर स्पोर्टस सेन्टर के पूर्व ही उच्च स्तरीय लान टेनिस और बैंडमिंटन कोर्ट भी बनाए गए हैं। वॉटर स्पोर्टस सेन्टर में पर्याप्त नौकाओं की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कोच और गार्ड का प्रबंध भी किया गया है। करीब पाँच करोड़ रूपये की राशि से दतिया में नई खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। दतिया स्टेडियम में मल्टी जिम शुरू करने का सुझाव भी प्राप्त हुआ है। खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया और जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज दतिया स्टेडिया का निरीक्षण कर खेल सुविधाओं का जायजा भी लिया।