वन्देमातरम – Shabd Shakti News

ग्वालियर में भी समारोहपूर्वक मनेगी राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” की 150वी वर्षगांठ,होंगे कई आयोजन
7 नवम्बर को बाल भवन में विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर एवं ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में होगा जिला स्तरीय समारोह का आयोजनकार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी के उदबोधन का होगा सीधा प्रसारण

वंदे मातरम गीत के 150 साल पूरे होने पर वंदेमातरम गायन उत्सव, मुख्य अतिथि होंगे जयभान सिंह पवैया,वाद्य यंत्रों के साथ होगा वंदेमातरम

ग्वालियर 06 नवम्बर 2025/ राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” की 150वी वर्षगांठ 7 नवम्बर को ग्वालियर जिले में भी देश भर के साथ समारोहपूर्वक मनाई जायेगी। जिले का मुख्य समारोह इस दिन प्रात: लगभग 9 बजे से बाल भवन में आयोजित होगा। यह आयोजन विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर राष्ट्रगीत का गायन होगा और स्वदेशी का संकल्प लिया जायेगा। साथ ही अतिथियों के उदबोधन भी होंगे। इसके साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का सीधा प्रसारण होगा।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने नागरिकों से राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लेने की अपील की है।

वंदे मातरम् के ऐतिहासिक सांस्कृतिक महत्व के दृष्टिगत वर्ष भर विविध गतिविधियां 7 नवम्बर 2025 से 7 नवम्बर 2026 तक चार चरणों में आयोजित होंगीं। प्रथम चरण 7 से 14 नवम्बर 2025, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस), तृतीय चरण 7 से 14 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) तथा चतुर्थ चरण एक से 7 नवम्बर 2026 में व्यापक रूप से आयोजित किया जायेगा।

वंदे मातरम गीत के 150 साल पूरे होने पर वंदेमातरम गायन उत्सव, मुख्य अतिथि होंगे जयभान सिंह पवैया,वाद्य यंत्रों के साथ होगा वंदेमातरम

भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मनाएगी। वंदे मातरम गीत के 150 साल पूरे होने पर 7 नवंबर को प्रातः 10.00 बजे महारानी लक्ष्मीबाई समाधि पर वंदेमातरम उत्सव मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं महाराष्ट्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया होंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने बताया कि वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ ग्वालियर समेत देशभर में वंदेमातरम गायन के कार्यक्रम आयोजन होंगे। इसी तारतम्य में ग्वालियर 7 नवंबर को प्रातः 10 बजे महारानी लक्ष्मीबाई समाधि पर वंदेमातरम गायन का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में बालक बालिकाओं द्वारा वंदेमातरम गायन म्यूजिकल वाद्ययंत्रों से किया जाएगा। वहीं इस मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भी वंदेमातरम गायन किया जावेगा।

उन्होंने भाजपा के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से वंदेमातरम गायन कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

पहले किया बन्द अब नए स्वरूप में की वन्देमातरम गायन की घोषणा
भोपाल। राज्य शासन द्वारा नये स्वरूप में भोपाल में वन्दे-मातरम् गायन की व्यवस्था की गई है। नयी व्यवस्था में शौर्य स्मारक से प्रात: 10.45 बजे प्रारंभ होकर पुलिस बैण्ड राष्ट्रीय भावना जाग्रत करने वाले गीतों की धुन बजाते हुए वल्लभ भवन पहुँचेगा। आम जनता भी पुलिस बैण्ड के साथ चल सकेगी। पुलिस बैण्ड और आम जनता के वल्लभ भवन पहुँचने पर राष्ट्रीय गान ” जन-गण-मन” और राष्ट्रीय-गीत “वन्दे-मातरम्” गाया जायेगा। वल्लभ भवन प्रांगण में राज्य शासन के अधिकारी-कर्मचारी भी वंदे-मातरम् कार्यक्रम में शामिल होंगे। नये स्वरूप में वन्दे मातरम् गायन का यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के प्रथम कार्य-दिवस पर ही होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित राज्य मंत्रि-परिषद् के सदस्य क्रम से शामिल होंगे। संभाग/जिला मुख्यालय पर भी कार्यक्रम प्रतिमाह के कार्य दिवस पर कार्यालय प्रारंभ होने के तत्काल पूर्व समारोहपूर्वक आयोजित किया जायेगा। इसमें राष्ट्र-गान और राष्ट्र-गीत का गायन होगा। नये स्वरूप में कार्यक्रम को आकर्षक बनाकर आम-जनता को इसमें शामिल होने के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा। आम जनता की भागीदारी से “वन्दे मातरम्” गायन का यह कार्यक्रम भोपाल के आकर्षण के बिन्दुओं में से एक बन सकेगा। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व “वन्दे मातरम्” गायन का कार्यक्रम राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम कार्य-दिवस को सिर्फ शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों की सहभागिता से ही किया जाता था। अब कार्यक्रम में पुलिस बैण्ड और आम जनता की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई है।