वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी स्व. पातीराम जैन – Shabd Shakti News

वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी स्व. पातीराम जैन की 26वीं पुण्यतिथि पर 21 जून को होगा श्रमवीर सम्मान एवं पुष्पांजलि सभा
ग्वालियर 20 जून 2026/वरिष्ठ भाजपा नेता और लोकप्रिय समाजसेवी स्व. पातीराम जैन की कल रविवार, 21 जून को 26वीं पुण्यतिथि पर प्रात : 9.00 बजे जैन छात्रावास, माधव डिस्पेंसरी के समीप, नया बाजार रोड पर श्रद्धांजलि सभा और श्रमवीर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित हो रहे श्रमवीर सम्मान समारोह की 26वीं कड़ी में मेहनतकश मजदूरों, कामगारों को सम्मानित किया जाएगा। चूंकि स्व. श्री पातीराम जैन जीवनभर मेहनतकश मजदूरों के हित में कार्यरत रहे, इसलिए उनकी पुण्य स्मृति में हर वर्ष यह समारोह आयोजित किया जाता है।

मदद संस्था के अध्यक्ष निर्मल जैन एवं सचिव संजय चुघ ने बताया कि श्रमवीर सम्मान समारोह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के वास्तविक शिल्पकारों यानी मेहनतकश मजदूरों को उनके अमूल्य योगदान के लिए समग्र समाज की ओर से कृतज्ञता जताना है। यह कार्यक्रम पूरी तरह से स्व. पातीराम जैन के विचारों, सिद्धांतों और गरीबों व श्रमिकों के प्रति उनके समर्पण को समर्पित रहेगा। ज्ञातव्य है कि स्व. पातीराम जैन लंबे राजनीतिक जीवन में जीडीए के डायरेक्टर, ग्वालियर निगम परिषद के एल्डरमैन, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं राज्य सरकार की विभिन्न उद्योग व्यापार समितियों के सदस्य रहे। उन्हें विगत सदी के आठवें, नवें दशक में ग्वालियर की विभिन्न विकास योजनाओं का शिल्पी माना जाता है।

मदद संस्था के अध्यक्ष निर्मल जैन एवं सचिव संजय चुघ ने शहरवासियों से कार्यक्रम में सादर उपस्थिति का आग्रह किया है।