वरुण गांधी – Shabd Shakti News

बीजेपी में अलग-थलग चल रहे वरुण गांधी की परिवार सहित पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात चर्चा में
बीजेपी में अलग-थलग चल रहे वरुण गांधी ने परिवार सहित पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। वरुण गांधी ने इस मुलाकात की फोटो X पर पोस्ट कर कहा, “परिवार सहित श्रद्धेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से मिलकर उनका आर्शीर्वाद और मार्गदर्शन पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।”

इसी पोस्ट में उन्होंने आगे कहा, “आपके आभामंडल में अद्भुत पितृवत स्नेह और संरक्षण का भाव है। आपसे हुई भेंट इस विश्वास को और भी दृढ़ बना देती है कि आप देश और देशवासियों के सच्चे अभिभावक हैं।”

वरुण ने पहला लोकसभा चुनाव साल 2009 में बीजेपी के टिकट पर पीलीभीत से जीता। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के वीएम सिंह बड़े अंंतर से हराया। इसके बाद वरुण साल 2014 में सुल्तानपुर से चुनाव और जीते। साल 2019 में बीजेपी ने उन्हें एक बार फिर से पीलीभीत भेजा, जहां उन्होंने जीत दर्ज की। हालांकि साल 2024 के चुनाव में वरुण गांधी का टिकट काट दिया गया।

वरुण गांधी के बीजेपी नेतृत्व से मतभेद किसान आंदोलन के दौरान शुरू हुए। यूपी के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत मामले में उन्होंने खुलकर सरकार की निंदा की। कहा जाता है कि यहीं से वे पार्टी में अलग-थलग पड़ने शुरू हो गए। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति से हटा दिया। इस दौरान कई बार उनके कांग्रेस और सपा में जाने के कयास लगे लेकिन वरुण शांत रहे। पीलीभीत से टिकट कटने के बाद भी उन्होंने ज्यादा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।