वांगचुक की पत्नी हाईकोर्ट पहुंची – Shabd Shakti News

हाईकोर्ट पहुंची वांगचुक की पत्नी कहा सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं, प्राइवेट अस्पताल की मांग
नई दिल्ली 19 जुलाई 2026/सोनम वांगचुक फिलहाल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं. इस बीच उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की है. इसको लेकर उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका भी लगाई है. उनका कहना है कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है. बता दें कि सोनम वांगचुक अस्पताल से भी अपनी हड़ताल कर रहे हैं. उनकी भूख हड़ताल का रविवार को 22वां दिन है. फिलहाल अस्पताल में उन्होंने ड्रिप या किसी भी तरह की दवा लेने से मना कर दिया है. जंतर-मंतर पर हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार की सुबह उठाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था.

‘सफदरजंग अस्पताल पर पर भरोसा नहीं’

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने कहा ‘उन्हें सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है, यह एक गैरकानूनी डिटेंशन जैसा है, यहां से उनके पति को जल्द ही प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट कराया जाएगा.’ सोनम वांगचुक की पत्नी ने दिल्ली हाईकोर्ट से आज ही तत्काल सुनवाई की मांग की है. इस बीच रविवार सुबह सफदरजंग अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ अपडेट जारी किया था. जिसमें उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है. सोनम वांगचुक ने अस्पताल से ही हड़ताल जारी रखने की बात कही है. बताया जा रहा है कि सोनम वांगचुक की हेल्थ को लेकर आगे भी अपडेट जारी किया जाएगा.