विकास कार्यों की डीपीआर – Shabd Shakti News

सांसद की अधिकारियों को सीख बार बार न बदली जाए विकास कार्यों की डीपीआर
गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और जवाबदेही पर भी दिया जोर

ग्वालियर, 27 अप्रैल 2026/ विकास कार्यों की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तकनीकी शुद्धता और बारीकी के साथ तैयार की जाए, ताकि बार-बार संशोधन की स्थिति न बने। उन्होंने स्पष्ट कहा कि डीपीआर में त्रुटियों के कारण परियोजनाओं की लागत और डिजाइन में बदलाव करना पड़ता है, जिससे कार्यों में अनावश्यक देरी होती है। इसलिये पहले से ही पूरी गंभीरता के साथ डीपीआर तैयार करें। इस आशय के निर्देश सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने ग्वालियर शहर के विकास में बड़े आयाम के रूप में जुड़ने जा रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया।

सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई दिशा की बैठक में सांसद श्री कुशवाह ने कहा कि मैदानी स्तर पर विकास कार्यों में आने वाली बाधाओं का विभागीय समन्वय बनाकर तत्परता से निराकरण करें। साथ ही निर्माण कार्यों की मॉनीटरिंग भी बारीकी से हो। उन्होंने अगली बैठक में हर बड़े विकास कार्य की तुलनात्मक भौतिक व वित्तीय प्रगति प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। साथ ही कार्यों के पूर्ण होने की समय-सीमा, गुणवत्ता नियंत्रण और जवाबदेही तय करने पर भी बल दिया।

बैठक में एलीवेटेड रोड, ठाठीपुर पुनर्घनत्वीकरण योजना, चंबल पेयजल प्रोजेक्ट, रेलवे स्टेशन उन्नयनीकरण, वेस्टर्न बायपास, ग्रीन फील्ड आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेस-वे, राज्य सड़क विकास प्राधिकरण, एनएचएआई व लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कें व अन्य विकास कार्य, पर्यटन विकास निगम द्वारा स्वीकृत कार्य, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ग्रीष्म ऋतु के दौरान पेयजल व्यवस्था इत्यादि सहित अन्य विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत व जनपद पंचायत मुरार के अध्यक्ष श्री दिलराज सिंह किरार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयराज कुबेर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

स्वीकृत डीपीआर के अनुसार ही विकास कार्यों को मूर्तरूप दें

सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने समीक्षा बैठक में कहा कि स्वीकृत डीपीआर के अनुसार ही विकास कार्य कराए जाएं। अपनी मर्जी से निर्माण कार्यों में कोई बदलाव न करें। उन्होंने एलीवेटेड रोड के प्रथम चरण में तानसेन नगर क्षेत्र में 9 नम्बर पुलिया के समीप निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि एलीवेटेड रोड पर प्रथम चरण का 75 प्रतिशत और दूसरे चरण का 28 प्रतिशत पूरा हो चुका है। सांसद श्री कुशवाह ने लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग के तहत सिंध नदी पर सेमरी – बैना मार्ग, मालनपुर-बेहट मार्ग पर बैसली नदी पर उच्च स्तरीय पुल, सुपावली-जखारा मार्ग डाडाखेड़ी पहुंचमार्ग पर निर्माणाधीन पुल का शेष काम पूर्ण कर जून माह के दौरान लोकार्पण कराने के निर्देश कार्यपालन यंत्री सेतु को दिए।

ठाठीपुर पुनर्घनत्वीकरण योजना में तेजी लाने पर जोर

सांसद ने ठाठीपुर पुनर्घनत्वीकरण परियोजना के तहत बनकर तैयार हो चुके 272 आवासीय टाउनशिप में शेष बुनियादी सुविधायें पूर्ण कर जल्द से जल्द शासकीय सेवकों को आवंटित करने के लिये कहा । साथ ही योजना के अन्य कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया। ठाठीपुर पुनर्घनत्वीकरण योजना के अन्य कार्यों में ढ़िलाई सामने आने पर बैठक में नाराजगी जताई गई। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने हाउसिंग बोर्ड (अधोसंरचना विकास मंडल) के कार्यपालन यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

रेलवे स्टेशन के उन्नयनीकरण के दौरान यात्री सुविधाओं का ध्यान रखें

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण और उन्नयनीकरण कार्य की समीक्षा के दौरान सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश रेलवे के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा रेलवे स्टेशन उन्नयन के शेष कार्य तेजी से पूर्ण कराए जाएं। साथ ही निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लें। सांसद ने रेलवे प्लेटफॉर्म के ओवरब्रिज को जोड़ने वाली सीढ़ियों की चौड़ाई बढ़ाने पर रेलवे के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया।

बैठक की अन्य खास बातें व निर्देश

 चंबल पेयजल परियोजना में ग्वालियर जिले के हिस्से के काम को तेजी से पूर्ण करने पर जोर।

 सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह 28 अप्रैल को नगर निगम के अधिकारियों के साथ चंबल प्रोजेक्ट के कार्यों का जायजा लेने जायेंगे।

 एलीवेटेड रोड निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुईं सीवर लाइन को अभियान बतौर दुरुस्त करने के निर्देश।

 वेस्टर्न बायपास निर्माण का काम शुरू । लगभग 5 प्रतिशत प्रगति आई।

 बड़े-बड़े प्रोजेक्ट के लिये माल ढोने में संलग्न बड़े वाहनों की वजह से क्षतिग्रस्त हुईं सड़कों को प्रावधानों के अनुसार संबंधित कार्य एजेंसी मरम्मत कर मूल रूप में लाएं।

 स्वदेश दर्शन योजना के तहत पर्यटन विकास निगम उच्च मानकों के अनुरूप विकास कार्य सुनिश्चित करे। बैजाताल सहित फूलबाग क्षेत्र में हो रहे हैं विकास कार्य।

 लगभग 17.27 करोड़ से जिले में तीन बड़े पुल बनेंगे। मोतीझील, तिघरा कैनाड रोड से मेहदपुर मार्ग में सांक नदी, मोहना-उम्मेदगढ़ एवं घाटीगांव से जखौदा मार्ग पर सांक नदी पर बनेंगे यह पुल।

 ग्रीष्म ऋतु के दौरान ग्रामीण अंचल के हैंडपंप युद्ध स्तर पर ठीक कराएं। नल-जल योजनाओं की टंकियों से पेयजल आपूर्ति कदापि बाधित न हो।

 ओला व असमय बारिश से प्रभावित 910 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया जारी।

 कलेक्टर ने किया आग्रह अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शासकीय कन्या स्कूल ठाठीपुर में बालिकाओं को प्रवेश दिलाने में जनप्रतिनिधि मदद करें।