विकास बैठक सांसद – Shabd Shakti News

रेलवे स्टेशन कार्य की धीमी गति पर सांसद श्री कुशवाह ने जताई नाराजगी
सांसद श्री कुशवाह ने कहा चंबल पेयजल प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिये 15 – 15 दिन की कार्ययोजना बनाएं

सांसद श्री कुशवाह की अध्यक्षता एवं मंत्री श्री तोमर की मौजूदगी में हुई दिशा की बैठक

मंत्री श्री तोमर ने शहर के पेयजल नेटवर्क का नक्शा तैयार करने पर दिया जोर

ग्वालियर 23 जनवरी 2026/अमृत भारत योजना के तहत किए जा रहे ग्वालियर रेलवे स्टेशन के उन्नयनीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य की धीमी प्रगति पर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि रेलवे के डायरेक्टर जनरल ऑफ ऑडिट को लिखित में सूचित करें कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन के काम की गति अत्यंत धीमी है। साथ ही गुणवत्ता का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है और यात्रियों को आने-जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। डायरेक्टर जनरल पूरे प्रोजेक्ट की जांच कराकर कार्य को गति दिलाएं। सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की मौजूदगी में आयोजित हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में इस प्रोजेक्ट से जुड़े कार्य पर चर्चा कर रहे थे।

आगरा-ग्वालियर 6 लेन एक्सप्रेस-वे के काम में तेजी लाने पर जोर से

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे आगरा-ग्वालियर 6 लेन एक्सप्रेस-वे के काम में तेजी लाने पर भी सांसद श्री कुशवाह ने विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी उत्तरप्रदेश व राजस्थान के अधिकारियों से समन्वय बनाकर एक्सप्रेस-वे के काम को गति दें। भू-अर्जन की वजह से काम प्रभावित नहीं होना चाहिए। बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश के हिस्से में इस एक्सप्रेस-वे पर लगभग 90 प्रतिशत भू-अर्जन का काम किया जा चुका है।

सांसद ने कहा कि ग्वालियर शहर की दीर्घकालीन पेयजल आपूर्ति के लिये निर्माणाधीन चंबल पेयजल प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन डालने के काम में तेजी लाई जाए। चंबल प्रोजेक्ट को गति देने के लिये कार्य एजेंसी को 15 – 15 दिन की कार्ययोजना बनाकर दें। साथ ही दो शिफ्ट में काम कराया जाए, जिससे शहरवासियों को जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जा सके।

सांसद श्री कुशवाह एवं मंत्री श्री तोमर ने अमृत 2.0 की प्रस्तावित कार्ययोजना की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सम्पूर्ण ग्वालियर शहर की सभी बस्तियों की पेयजल व सीवर लाइनों के नेटवर्क का नक्शा तैयार कर प्रस्तुत करें, जिससे इन लाइनों को ध्यान में रखकर सड़कों का निर्माण किया जा सके। सांसद श्री कुशवाह ने कहा कि सड़क बनाने से पहले सभी तरह की पाइपलाइन डालने का कार्य कर लिया जाए, जिससे अनावश्यक रूप से सड़कों को खोदने की नौबत न आए।

बैठक में सांसद श्री कुशवाह एवं मंत्री श्री तोमर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि अमृत 2.0 के प्रस्तावों को इस प्रकार से अंतिम रूप दें जिससे कार्यों के मूर्तरूप लेने पर शहर की हर बस्ती में पानी पहुँचे। मंत्री श्री तोमर ने कहा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार करने के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति नेटवर्क को भी मजबूत करें। यदि इस काम के लिये पैसों की जरूरत हो तो उसका प्रस्ताव तैयार करें। सभी जनप्रतिनिधिगण साझा प्रयास कर शासन स्तर से धनराशि उपलब्ध करायेंगे। साथ ही कहा कि आज की बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर अमृत 2.0 की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। सांसद श्री कुशवाह ने कहा कि अगले 15 दिन के भीतर विशेष बैठक आयोजित कर इस कार्ययोजना की समीक्षा की जायेगी।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई दिशा की बैठक में अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन उन्नयन कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तहत निर्माणाधीन सड़कें, ठाठीपुर पुनर्घनत्वीकरण योजना, नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम, अटल स्मारक, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना एवं एमपी आरडीसी व लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाई जा रहीं सड़कों की समीक्षा भी की गई।

बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण श्री प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय व वन मंडला अधिकारी श्री मुकेश पटेल समेत अन्य सदस्यगण व संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

वन विभाग एनओसी देने में देरी न करे

सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने बैठक में मौजूद वन मण्डला अधिकारी से कहा कि विभाग की एनओसी के अभाव में निर्माण कार्य बाधित नहीं होना चाहिए। वन मण्डला अधिकारी स्वयं सभी निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का स्थल अवलोकन कर जल्द से जल्द लंबित एनओसी जारी कराएं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बैठक में मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विस्तृत जानकारी के साथ वन मण्डला अधिकारी से संपर्क करें, जिससे एनओसी जारी हो सके।

पेयजल परियोजनाओं का अवलोकन जनप्रतिनिधियों को कराएं

ग्रामीण पेयजल योजनाओं की समीक्षा के दौरान पीएचई के अधिकारियों से सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि जो पेयजल परियोजनायें पूर्ण हो चुकी हैं उनकी सूची जनप्रतिनिधियों को दें। साथ ही 10 प्रतिशत पेयजल परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण विधायक सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को कराएं। विधायक श्री मोहन सिंह राठौर ने भितरवार – घाटीगांव क्षेत्र के पेयजल प्रोजेक्ट में देरी की ओर ध्यान आकर्षित किया। बैठक में बताया गया कि संबंधित कार्य एजेंसी पर अर्थदण्ड लगाया गया है। साथ ही एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड कराने की कार्रवाई प्रचलन में है।

बैठक की खास बातें एवं निर्देश

सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने मुरार नदी उन्नयन कार्य की धीमी प्रगति सामने आने पर कार्य एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

 सांसद श्री कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर के चारों ओर आवासीय प्रोजेक्ट हाथ में लें, जिससे सम्पूर्ण शहर का विकास हो।

 सांसद श्री कुशवाह ने कहा कि डामरीकृत सड़कों की बजाय सीमेंट-कंक्रीट की सड़कों के प्रस्ताव तैयार कराएं।

 सांसद श्री कुशवाह ने कार्य एजेंसियों को निर्देश दिए कि जिले में बनाई जा रहीं ग्रामीण सड़कों के दोनों ओर सुनियोजित वृक्षारोपण कराया जाए।

 ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि इस साल की बरसात में जिन बस्तियों में जल भराव की स्थिति बनी हैं वहाँ ऐसे इंतजाम करें, जिससे अगली बारिश में यह स्थिति न बने।

 सांसद श्री कुशवाह ने अटल स्मारक का निर्माण कार्य मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 सांसद श्री कुशवाह ने कहा कि नगर निगम की आय बढ़ाने के लिये संपत्तिकर की वसूली में तेजी लाएं। साथ ही बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक करें।

 नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम को गंभीरता से लें और शहर में एयर क्लाविटी इंडेक्स जाँचने के लिये प्वॉइंट बढ़ाए जाएं।

 पीएम जनमन योजना के शेष कार्य जल्द पूर्ण करायें।

 वन विभाग की कैम्पा योजना के तहत सिटी फोरेस्ट विकसित करने पर भी बल दिया गया।

सांसद भारत सिंह 23 को शहर विकास से संबंधित दो महत्वपूर्ण बैठकों की करेंगे अध्यक्षता
ग्वालियर 22 जनवरी 2026/ जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 23 जनवरी को प्रात: 11 बजे से सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। बैठक में शहर विकास की विभिन्न परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की जायेगी। इसी दिनस्मार्ट सिटी की जिला स्तरीय एडवायजरी फोरम की बैठक में भी क्षेत्रीय सांसद श्री कुशवाह  समीक्षा करेंगे

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में जिन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा होगी, उनमें ग्वालियर रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण, अमृत भारत योजना, एनएचएआई के विकास कार्यों की समीक्षा, सेतु निगम के विकास कार्यों की समीक्षा, ठाठीपुर पुनर्घनत्वीकरण योजना, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक निर्माण कार्यों की समीक्षा, नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत स्वीकृत कार्य, चंबल परियोजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही एमपी आरडीसी एवं लोक निर्माण विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा की जायेगी। इस बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा होगी।

स्मार्ट सिटी की जिला स्तरीय एडवायजरी फोरम की बैठक में भी क्षेत्रीय सांसद श्री कुशवाह करेंगे समीक्षा

स्मार्ट सिटी की जिला स्तरीय एडवायजरी फोरम की बैठक सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में 23 जनवरी को दोपहर एक बजे से आयोजित की जायेगी।

कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित स्मार्ट सिटी एडवायजरी फोरम की बैठक में स्मार्ट सिटी के कार्यों की विस्तार से समीक्षा होगी। इस बैठक में स्मार्ट सिटी के अपूर्ण कार्यों की समीक्षा के साथ ही सचिन तेंदुलकर मार्ग के उन्नयन कार्य की समीक्षा, कंट्रोल कमाण्ड सेंटर द्वारा ट्रैफिक चालान प्रकरणों की समीक्षा के साथ ही अन्य कार्यों की समीक्षा की जायेगी।