विजय दिवस – Shabd Shakti News

भारत की पाकिस्तान पर 1971 की ऐतिहासिक विजय की स्मृति में किया गया विजय दिवस का भव्य आयोजन
भारतीय सेना ने सदैव मानव अधिकारों की रक्षा की : मिश्रा

ग्वालियर14 दिसंबर 2025/ नागरिक परिषद ग्वालियर एवं एमिटी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एमिटी विश्वविद्यालय में विजय दिवस का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन भारत की पाकिस्तान पर 1971 की ऐतिहासिक विजय की स्मृति में किया गया।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए बीएसएफ के बैंड दल ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक धुनें प्रस्तुत कीं, जिससे पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत द्वीप प्रज्जवलन के एवं अतिथियों के सम्मान के साथ हुई।

प्रेरणादायक सानिध्य के रूप में सेवानिवृत्त एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया, ने भारतीय वायुसेना ने 1971 के युद्ध में भारतीय वायुसेना की निर्णायक भूमिका को स्मरण करते हुए कहा- कि इस तरह के कार्यक्रम सैनिकों का बलिदान आने वाली पीढिय़ों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। 1971 की ऐतिहासिक जीत स्वर्णिम अक्षरों में लिखने लायक है। इस युद्ध के पीछे हमारी सेना की रणनीति की एक गौरव गाथा है। जिसे आने वाली पीढ़ी को अनुशरण करना चाहिए कि तीनों सेना के सहयोग और समर्पण का अनूठा संगम इस युद्ध में देखने को मिला।

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं पूर्व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने कहा कि नागरिक परिषद ग्वालियर द्वारा शहीदों के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उनकी पत्नियों को सम्मानित करना सराहनीय है । हमारे देश की सेना का शौर्य पूरे विश्व में अतुलनीय है। भारत देश में मानवाधिकारों की परंपरा पुरातन काल से चली आ रही है। भारतीय सेना ने सदैव मानव अधिकारों की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि भारत ने पूरे विश्व को ज्ञान रूपी प्रकाश दिया है। हमारे शास्त्रों में सभी धर्मों का कल्याण वर्णित है।

ऋग्वेद में कहा है धर्मो रक्षति रक्षिता। हमारा धर्म मानवीय मूल्यों और मानव अधिकारों की रक्षा है। हमने अपने प्राणों की बाजी लगाकर भी शरणागत को आश्रय दिया है। प्रत्येक देश को मानवाधिकारों का पालन करना चाहिए।

भारतीय सशस्त्र बलों का साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण देश की सबसे बड़ी ताकत है।

एमिटी विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल वीके शर्मा ने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश की सेनाओं का मनोबल बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि ये देश सभी का है इसलिए हमें राष्ट्र की संपत्ति का संरक्षण करना चाहिए। भारतीय सेनाएं कभी भी मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं करती। एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर डॉ. एमपी कौशिक भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजेन्द्र सिंह एवं आभार एमिटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. आरएस तोमर एवं पारस जैन ने व्यक्त किया।

इनका हुआ सम्मान

इस मौके पर देश की रक्षा करते हुए बलिदान हुए जवानों की पत्न्यिों को अतिथियों ने सम्मानित किया । 1962 में भारत-चीन युद्ध में बलिदान हुए जगन्नाथ सिंह की पत्नी सीता बाई, गिरिजा कुशवाह पति शहीद मनोज सिंह, 26 सितंबर 2002 में ऑपरेशन पराक्रम, सज्जन देवी पति बिंद्रा पाल भारत पाक युद्ध 1971, नीलम शर्मा पति महादेव शर्मा 27 अप्रैल 1990 ऑपरेशन मेघदूत, गुड्डीबाई पति पुलेंद्र सिंह 1994 ऑपरेशन रक्षक जम्मू कश्मीर, सरोज सेंगर पत्नी शहीद सरमन सिंह कारगिल युद्ध, रिंकू भारतीय पत्नी सुभाष चंद्र, सरोजनी देवी पत्नी आरबीएस भदौरिया को सम्मानित किया गया।

शस्त्र प्रदर्शनी का सैकड़ों लोगों ने किया अवलोकन

इस अवसर पर शस्त्र प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें रॉकेट लॉन्चर, गलीच स्नाइपर, मनेगन एलएनजी, सेमी स्नाइपर, नाइट साइट दूरबीन, ग्रेनेड टबोर, टबोर, कमांडर टबोर, एयर क्राफ्ट गन, मिका मिसाइल आदि हथिायर प्रदर्शित किए गए। जिसका विद्यार्थियों सहित सैकड़ों लोगों ने अवलोकन किया।

विजय दिवस के उपलक्ष्य में सेना के शस्त्रों की लगेगी प्रदर्शनी, बलिदानियों की पत्नियों का होगा सम्मान
ग्वालियर 13 दिसंबर 2025/ भारत की पाकिस्तान पर विश्वविख्यात विजय दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय सेनाओं की शौर्य गाथा पर व्याख्यान 14 दिसंबर को सायं 4:30 बजे व्याख्यान महाराजपुरा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के बी ब्लॉक सभागार में होगा। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अरुण मिश्रा, सेवा निवृत्त एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता एमिटी विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल वीके शर्मा करेंगे। व्याख्यान से पहले यहां प्रात: 10 बजे से सशस्त्र बलों के शस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जो सायं 4 बजे तक चलेगी।

नागरिक परिषद ग्वालियर एवं एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में युद्ध में वीरगति को प्राप्त बलिदानियों की पत्नियों का भी सम्मान किया जाएगा।

इसी तारतम्य में 16 दिसंबर को दोपहर 3:30 बजे व्याख्यान टेकनपुर स्थित सीमा सुरक्षा बल अकादमी के कौटिल्य सभागार में होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आईबी के पूर्व विशेष निदेशक एवं सचिव सुरक्षा यशोवद्र्धन झा आजाद होंगे। अध्यक्षता बीएसएफ अकादमी ग्वालियर के निदेशक डॉ.शमशेर सिंह करेंगे। विजय दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नागरिक परिषद के पदाधिकारियों ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

विजय दिवस पर कार्यक्रम 14 को :जब भारत के सामने 93 हजार पाकिस्तान सेनिकों ने डाल दिए थे हथियार
नागरिक परिषद द्वारा विजय दिवस  के उपलक्ष्य में व्याख्यान 14 को, सशस्त्र बलों के शस्त्रों का प्रदर्शन भी होगा

ग्वालियर दिनांक 11 दिसंबर 2025/ भारत की पाकिस्तान पर विश्वविख्यात विजय दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय सेनाओं की शौर्य गाथा पर व्याख्यान 14 दिसंबर को सायं 4:30 बजे एमिटी विश्वविद्यालय के बी ब्लॉक सभागार में होगा। 1972 से टेकनपुर में यह कार्यक्रम आज तक लगातार जारी है ग्वालियर में नागरिक परिषद द्वारा 2010 से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, और इस कार्यक्रम में ग्वालियर की जागरूक जनता बड-चडकर कर हिस्सा लेती है। भारत की सेना का दुनिया में एक बडा नाम है और विश्व में भारत की वायुसेना का तीसरे स्थान पर नाम है। इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर नागरिक परिषद की बैठक आज होटल अल्फांजो सिटी सेन्टर पर सम्पन्न हुई। बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में ग्वालियर के आमजनों के स्कूल एवं महाविद्यालयी छात्रो/छात्राओं से आग्रह किया गया है कि सैन्य हथियारों की प्रर्दशनी एवं कार्यक्रम में भाग लें। कार्यक्रम के अंतर्गत युद्ध में वीरगति प्राप्त शहीदों की पत्नियों का भी सम्मान किया जायेगा।

नागरिक परिषद ग्वालियर एवं एमिटी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वक्ता के रूप में उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अरुण मिश्रा एवं सेवानिवृत्त एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता एमिटी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के प्रो चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल वीके शर्मा करेंगे। व्याख्यान से पहले यहां प्रातः 10 बजे से कार्यक्रम स्थल पर सशस्त्र बलों के शस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी जो सायं 4 बजे तक चलेगी। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 14 दिसंबर को प्रातः 10ः30 बजे एमिटी विश्वविद्यालय में होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य सैन्य बलों का सम्मान करना है। उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर 1971 को 93 हजार पाकिस्तानी सेना ने भारत के पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था।

विजय दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को एक होटल अल्फाजों में नागरिक परिषद की बैठक आयोजित की गई। जिसमें डॉ.राजेंद्र सिंह, प्रमोद वित्थरिया, श्रीमन नारायण शर्मा, डॉ.जेएस सिकरवार, उदलसिंह बुंदेला, अतुल अधौलिया, डाॅ. वीरेन्द्र, डाॅ आर.के शर्मा, प्रहलाद सिंह भदौरिया, पप्पू वर्मा, डॉ.अमित यादव,,, डॉ. अविशेष सिंह, डॉ.भारत वर्मा, डॉ.संदीप मौर्य, सुधीर सगर, बृजराज सिंह तोमर, सोमेश गोस्वामी, हनी गुर्जर, मोनिका गोयल, कैप्टन नरेंद्र सिंह गुर्जर,, वीरेंद्र सिंह गुर्जर, गिर्राज अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह घुरईया, डाॅ लक्ष्मीनारायण आर्य, मोहन सिंह जादौन, प्रदीप सिंह परमार, डाॅ अरविन्द सिंह, डाॅ बन्टू समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।