विधानसभा चुनाव – Shabd Shakti News

GWALIOR: फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन होंगे “स्वीप” आइकॉन, वोटिंग के लिए युवाओं को करेंगे प्रेरित
ग्वालियर । ‘प्यार का पंचनामा’, ‘गेस्ट इन लंदन’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और लुका छिपी जैसी फिल्मों से युवाओं के दिल की धड़कन बन चुके कार्तिक आर्यन अब लोकसभा चुनाव 2019 में सिस्टमेटिक वोटर एज्यूकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन यानि “स्वीप” के माध्यम से युवाओं को वोटिंग के लिए प्रेरित करते दिखाई देंगे । ग्वालियर जिला शासन ने कार्तिक से ग्वालियर सहित मध्यप्रदेश के लिए स्वीप आइकॉन बनने के लिए रजामंदी ले ली है। कार्तिक की सहमति के बाद ग्वालियर जिला प्रशासन को एक वीडियो भी शूट करके भेजा है । जिसे सोशल मीडिया सहित अलग अलग प्लेटफॉर्म पर प्रमोट किया जाएगा।

ग्वालियर में जन्मे, पले , बढ़े और शिक्षित हुए कार्तिक आर्यन ने कम समय में अपनी मेहनत से मुम्बई में अपनी जगह बना ली है वे इस समय युवाओं में बहुत लोकप्रिय हैं । प्यार का पंचनामा, गेस्ट इन लंदन, सोनू के टीटू की स्वीटी और लुका छिपी जैसी फिल्मों से युवाओं के दिल की धड़कन बन चुके हैं । जिला प्रशासन उनके स्टारडम का लाभ चुनाव में लेना चाहता है इसलिए कार्तिक को “स्वीप” का आइकॉन बनाया गया है।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने इस बार वोट प्रतिशत 70 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है इसलिए चुनाव के लिए लगी प्रशासनिक टीम तरह तरह के प्रयोग कर रही है । कार्तिक आर्यन को इस टीम ने इसीलिए चुना है क्यूंकि वे ग्वालियर के हैं इसलिए मध्यप्रदेश का युवा वोटर उनकी अपील से प्रभावित होगा ऐसा प्रशासन का मानना है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अनुराग चौधरी के मुताबिक कार्तिक आर्यन से इसके लिए सहमति मिल गई है, उन्होंने कुछ वीडियो भी शूट करके भेजे हैं जिनका उपयोग सोशल मीडिया सहित अलग अलग प्लेटफॉर्म पर जल्दी ही किया जाएगा।

इस हाईवोल्टेज राजनीतिक ड्रामें के बीच स्वस्थ लोकतंत्र निर्माण की चुनौती
प्रवीण दुबे

चुनाव आयोग द्वारा मतदान की तारीख घोषित करने के साथ ही मध्यप्रदेश में राजनीति का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है। चन्द घण्टे बाद ही प्रदेश की राजधानी में एक सोशल एक्टीविस्ट ने प्रदेश सरकार के एक निर्णय के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाकर इस बात के संकेत दे दिए कि अब न  सरकार की और न विपक्ष की मनमानी चलेगी, चलेगा तो सिर्फ चुनाव आयोग का डंडा, और जिसने भी आयोग द्वारा निर्धारित आचरण सहिंता की अनदेखी की उसे परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा।

सभी राजनीतिक दलों की यह जिम्मेदारी है कि वे चुनाव आयोग द्वारा तय दिशानिर्देशों का पालन करें जिससे लोकतंत्र के इस महाकुम्भ को बिना किसी तनाव और अशांति के पूर्ण किया जा सके।

यह सच है कि वर्तमान विधानसभा चुनाव की तुलना  2013 या उससे पूर्व के विधानसभा चुनावों से की जाए तो बहुत कुछ बदला हुआ है। एक तरफ जहां राजनीति के चाल चेहरे और चरित्र में तेजी से परिवर्तन आया है वहीं राजनेताओं की भाषा, कार्य व्यवहार राजनीति के मूल सिद्धांतों को मुंह चिढ़ाते से नजर आते हैं। मर्यादा की लक्षमण रेखा को मानने कोई भी तैयार नहीं है। ऐसी स्थिति में आदर्श चुनाव आचरण सहिंता का पालन करना और कराना दोनों ही बेहद कठिन कार्य कहा जा सकता है।

इस चुनाव में चुनाव आयोग के सामने सबसे बड़ी चुनौती यदि कोई है तो वह सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव  कहा जा सकता है। कब किस क्षण कोई फेक खबर समाज में  विषवमन कर आग लगा देगी यह किसी को भी नहीं मालूम। इसे विडम्बना ही कहा जाएगा कि हमारे देश में चुनाव के समय सोशल मीडिया का इस्तेमाल माहौल को खराब करने में ज्यादा किया जाता रहा है।

इसे नियंत्रित करना चुनाव आयोग के लिए सबसे बड़ी चुनौती कहा जा सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस चुनाव में सोशल मीडिया का सर्वाधिक उपयोग होने जा रहा है।

इससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में और इस चुनाव में मोबाइल इंटरनेट के सहारे सोशल मीडिया का प्रयोग करने वालो  की संख्या चार गुना हो गई है  ।यह भी जगजाहिर तथ्य है की देश में इंटरनेट प्रयोग करने वालों की संख्या में सर्वाधिक वृद्धि हिंदी भाषी क्षेत्रों में हुई है।यही वजह है कि सभी राजनीतिक दलों ने अपने सोशल मीडिया और तकनीक के बूते प्रचार करने वालों की बड़ी फौज मैदान में उतारी है।

यह फ़ौज चुनाव आदर्श आचरण सहिंता का पालन करे यह सबसे बड़ी चुनौती कही जा सकती है। जैसे जैसे सोशल मीडिया की ताकत बढ़ी है वैसे वैसे मर्यादा उल्लंघन के मामले भी बड़ी संख्या सामने आ रहे है। हमारे देश की यह एक कड़वी सच्चाई है कि आई टी नियमों के तहत इस वर्ग को उसके उत्तदायित्वों के प्रति जागरूक करने में चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं बहुत पीछे हैं।

सोशल मीडिया के अलावा इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया की भूमिका भी चुनावी माहौल में बेहद अहम हो जाती है। इस मौसम में तमाम राजनीतिक दल अपने मन माफिक समाचार छपवाने के लिए पैकेज का सहारा लेते हैं। बड़ी चतुराई से पेड न्यूज प्रकाशित की जाती हैं। जोकि स्वस्थ लोकतंत्र निर्माण के लिए बेहद नुकसानदेह है। हालांकि इसको लेकर चुनाव आयोग सख्त हुआ है और राजनीतिक दलों उनके नेताओं पर कार्यवाही भी की गई हैं बावजूद इसके इसमें और बहुत कुछ किये जाने की आवश्यकता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

कुल मिलाकर चुनाव की रणभेरी बज चुकी है,अब चुनावी मौसम में राजनीतिज्ञों में जोश है हर कीमत पर अपने प्रतिद्वंद्वी को परास्त करने की चतुर चालें हैं ।ऐसे वातावरण में जनता भृमित न हो सब कुछ नियंत्रण में रहे सीमा उल्लंघन न हो इसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है। हां इस समय हमारी और आपकी अर्थात जनता जनार्दन की भूमिका भी बहुत बढ़ जाती है। हमारे चारों तरफ शोर शराबा होगा, नेता चरणवंदन कर चक्कर लगाएंगे , तमाम नारे गुंजायमान होंगे सबसे बड़ी बात तो प्रलोभन की चाशनी भी हमें परोसी जाएगी । यही समय है हमारी परीक्षा का और इसमें खरा उतरने में ही हमारे लोकतंत्र की सफलता होगी।