वैश्विक विजेता घोषित – Shabd Shakti News

सिंधिया के नाम बड़ी उपलब्धि दूरसंचार विभाग की प्रमुख परियोजना ‘समृद्ध ग्राम: भारत वैश्विक विजेता घोषित
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार विभाग की प्रमुख परियोजना ‘समृद्ध ग्राम: भारत नेट द्वारा समर्थित एकीकृत भौतिक सेवा वितरण मॉडल’ को प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड समिट ऑन द इन्फार्मेशन सोसाइटी’ (डब्ल्यूएसआईएस )2026 के वैश्विक विजेता घोषित किए जाने की उपलब्धि का अभिवादन किया। इस पहल को अंतर्राष्ट्रीय दूरसचार संघ द्वारा समर्थित: एक्शन लाइन सी – 6 के तहत पुरस्कृत किया गया है।

श्री सिंधिया ने इस सम्मान को विकसित भारत तथा समेकित डिजिटल इंडिया के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को वैश्विक समर्थन तथा भारत के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया। श्री सिंधिया ने कहा कि यह मान्यता डिजिटल जन अवसंरचना, समेकित सम्पर्क और नागरिक केद्रिंत डिजिटल नवाचार में भारत के बढ़ते नेतृत्व का साक्षी है। उन्होंने कहा कि समृद्ध ग्राम सिर्फ इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान नहीं करेगी बल्कि यह ग्रामीण समुदाय को वास्तविक अवसर तथा सार्थक सेवा में डिजिटल कनेक्टिविटी को परिवर्तित भी करेगी।

श्री सिंधिया ने कहा कि यह परियोजना भारतनेट फाइबर कनेक्टिविटी का लाभ उठाते हुए ग्राम-स्तरीय समृद्धि केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि, डिजिटल बैंकिंग, ई-शासन, कौशल विकास और आजीविका सेवाओं को एकीकृत करती है। श्री सिंधिया ने कहा कि एकीकृत डिजिटल मॉडल डिजिटल प्लेटफॉर्म की शक्ति को ग्राम स्तर पर भौतिक सेवा वितरण के भरोसे और सुलभता के साथ जोड़ता है। उन्होंने कहा कि इस मॉडल से किसानों को आधुनिक कृषि सेवाओं तक पहुंच, विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा का लाभ, रोगियों को दूरस्थ रूप से विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श, नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ और स्थानीय उद्यमियों को अपने ही गांवों के भीतर व्यापक बाजारों से जुड़ने में मदद मिलती है।

‘वर्ल्ड समिट ऑन द इन्फार्मेशन सोसाइटी’ 2026 पुरस्कार सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का उपयोग करने वाली परियोजनाओं के लिए विश्व के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक हैं। भारत नेट के आधार पर निर्मित, समृद्धि ग्राम ग्राम-स्तरीय समृद्धि केंद्रों को एकीकृत नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने वाले एक ही स्थान पर सभी सेवाएं उपलब्ध कराने वाले केंद्रों के रूप में स्थापित करता है। इनमें स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास, ई-शासन, ई-कॉमर्स और डिजिटल कनेक्टिविटी शामिल हैं। यह पहल मजबूत दूरसंचार अवसंरचना स्थानीय सुविधा और सामुदायिक भागीदारी द्वारा समर्थित एक एकीकृत सेवा वितरण मॉडल के माध्यम से कनेक्टिविटी से परे जाकर सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन में परिवर्तित हो सकती है।