शराब बिक्री – Shabd Shakti News

मध्यप्रदेश सरकार का गजब कारनामा : “चोर से कहो चोरी करे साहूकार से कहो जागते रहना”
प्रवीण दुबे

भोपाल 31 दिसंबर 2025/अजीब बात है “चोर से कहो चोरी करे और साहूकाsर से कहो जागते रहना” जी हां मध्यप्रदेश सरकार को लेकर यह कहावत बिल्कुल सही बैठती है एक तरफ अंग्रेजी नववर्ष का जश्न मनाने 600  से अधिक शराब बेचने के अस्थाई लायसेंस जारी किए हैं तो दूसरी ओर पूरे मध्यप्रदेश में अंग्रेजी नववर्ष पर हुड़दंगियों पर लगाम लगाने हजारों पुलिस वाले तैनात करने का फरमान जारी किया है इतना ही नहीं शराबियों के लिए चौराहे चौराहे ब्रीथ एनालाइजर भी लगा दिए गए हैं।

अब समझ से परे है एक तरफ शराब बेचने के लिए 600  से अधिक अस्थाई लायसेंस तो दूसरी तरफ पुलिस का डंडा तो भाई किसी ने सही कहा है एमपी गजब है सबसे अलग है

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश ने नव वर्ष समारोह के लिए 600 से अधिक अस्थायी लाइसेंस जारी किए हैं प्रदेश की राजधानी भोपाल की ही बात करें तो अकेले यहां 150 लाईसेंस शामिल हैं। जानकारी के अनुसार नव वर्ष समारोह के लिए 600 से अधिक अस्थायी पार्टी लाइसेंस जारी किए हैं, जिनमें से लगभग 150 भोपाल में जारी किए गए हैं।

ये FL-5 लाइसेंस एक दिन के लिए विदेशी शराब की बिक्री की अनुमति देते हैं, जिसमें निजी घरेलू पार्टियों के लिए 500 रुपये का मामूली शुल्क भी शामिल है।

उधर रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आबकारी विभाग ने त्योहारों के दौरान अवैध गतिविधियों की निगरानी और नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए 50 से अधिक टीमें भी तैनात की हैं ऐसा लगता है मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य शराब जैसे नशे से मुक्ति कतई नहीं है वह तो चाहती है शराब खूब बिके और राजस्व एकत्रित हो। इसी लिए नए साल के मौक़े का फायदा उठाने उसके द्वारा अतिरिक्त लायसेंस जारी कर दिए गए हैं।

उधर दूसरी ओर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों को रोकने की बात भी पुलिस कर रही है आश्चर्यजनक पहले शराब पीने की अतिरिक्त सुविधाएं फिर नशा चढ़ने पर पुलिस का डंडा तैयार जानकारी के अनुसार अकेले ग्वालियर पुलिस ने नव वर्ष 2026 के जश्न के लिए सख्त सुरक्षा योजना लागू करने के लिए 40 स्थानों पर 35 टीमें तैनात की हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शराब पीकर गाड़ी चलाने पर अंकुश लगाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है, जिसके लिए सख्त रुख अपनाया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्वालियर पुलिस ने शांतिपूर्ण नव वर्ष 2026 के जश्न को सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत सुरक्षा और प्रवर्तन योजना तैयार की है, जिसमें शराब पीकर गाड़ी चलाने पर अंकुश लगाने और पूरे शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त उपाय शामिल हैं।

शहर में 2 हजार जवान तैनात:

40 प्वाइंट पर कड़ी चेकिंग, 35 सड़क-चौराहों पर ब्रीथ एनालाइजर से पकड़े जाएंगे नशेड़ी

शहर में नए साल के जश्न को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। 31 दिसंबर की रात से 1 जनवरी की सुबह तक कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 2 हजार पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

पुलिस ने शहर के 40 संवेदनशील और प्रमुख प्वाइंट्स चिन्हित कर वहां कड़ी चेकिंग व्यवस्था लागू की है। वहीं, 35 प्रमुख सड़क और चौराहों पर ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी/पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशे में ड्राइविंग, स्टंटबाजी, हुड़दंग और तेज रफ्तार पर विशेष नजर रखी जाएगी। बाइक सवारों को हेलमेट अनिवार्य होगा और चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट की जांच की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे नए साल का जश्न शांतिपूर्ण, सुरक्षित और नियमों के तहत मनाएं।