शहीद क्रांतिवीर चंद्रशेखर आजाद जयंती भव्य आजाद शोभायात्रा – Shabd Shakti News

ग्वालियर में शहीद क्रांतिवीर चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर निकली भव्य आजाद शोभायात्रा
ग्वालियर, 23 जुलाई। अमर क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को ग्वालियर में भव्य “आजाद शोभायात्रा” का आयोजन किया गया। फूलबाग मैदान से प्रारंभ होकर आजाद चौक, बारादरी, मुरार तक निकली। शोभायात्रा के दौरान युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों पर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संपूर्ण वातावरण “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “चंद्रशेखर आजाद अमर रहें” जैसे गगनभेदी नारों और देशभक्ति गीतों से गुंजायमान हो उठा। ओजस्वी उद्घोष वातावरण में राष्ट्रप्रेम का संचार करते रहे।

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण 150 फीट लंबा तिरंगा रहा, जिसे युवाओं ने पूरे गौरव के साथ पंक्तिबद्ध होकर पूरी यात्रा संभाले रखा। इसके साथ ही क्रांतिवीर चंद्रशेखर आजाद, मंगल पांडे, राजगुरु, सुखदेव, रानी लक्ष्मीबाई एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक सहित अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों की आकर्षक झांकियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्वालियर केवल अपनी सांस्कृतिक विरासत, दुर्ग और संगीत परंपरा के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी क्रांतिकारी चेतना के लिए भी जाना जाता है। चंद्रशेखर आजाद ने इस भूमि पर संगठन, साहस और रणनीति के बल पर स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति, त्याग और स्वाभिमान का प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम का समापन चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अवनीश शर्मा, शुभम चौधरी, रवि गौड़, राजा चौहान, मुकेश दुबे, शेर सिंह डंडोतिया, विपिन शर्मा, आकाश शर्मा, अभी शुक्ला, राहुल शर्मा सहित सैकड़ों राष्ट्रभक्त उपस्थित रहे। सभी ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को कोटिशः नमन करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।