शहीद – Shabd Shakti News

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने शहीद श्री राम अवतार को कांधा दिया व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
पाकिस्तानी सेना द्वारा जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में की गई गोली बारी में शहीद हुए ग्वालियर के राइफलमैन वीर शहीद श्री रामावतार लोधी को आज केंद्रीय ग्रामीण विकास,पंचायती राज एवं खनन मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पर उनके पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शहीद की अंत्येष्टि में शामिल होकर कांधा दिया.

एयरफोर्स स्टेशन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह आदि ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी.

शहीद के परिवार को शिवराज ने दिए एक करोड़ ग्वालियर में लगेगी प्रतिमा माता पिता को मिलेगी पेंशन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पाकिस्तानी फायरिंग में शहीद हुए ग्वालियर के राइफलमैन रामऔतार लोधी के परिवार एक करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही ग्वालियर में एक फ्लैट भी दिया जाएगा। और उनके माता-पिता को 5 हजार रुपए की पेंशन दी जाएगी। ग्वालियर शहर में शहीद रामऔतार की स्टेच्यू लगेगी। पाकिस्तान सेना की जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी में की गई भारी गोलाबारी में सेना के कैप्टन और समेत तीन जवान शहीद हो गए।

शहीदों में मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी राइफलमैन रामऔतार लोधी भी शामिल हैं। शहीद रामऔतार तीन महीने पहले ही बेटी के पिता बने थे। अंतिम बार तभी वह अपने परिवार से मिलने ग्वालियर आए थे। ग्वालियर के पुराने छावनी के बरौआ गांव में रहने वाले 27 वर्षीय रामऔतार लोधी तीन साल पहले फौज में भर्ती हुए थे। राम अवतार के परिवार में पांच साल का बेटा दिव्यांश और तीन महीने की एक बेटी हैं। महेंद्र के बड़े भाई महेंद्र, छोटा भाई शंकर और पत्नी रचना गांव में ही रहती हैं। परिजनों ने बताया कि राम अवतार तीन महीने पहले बेटी के जन्म के वक्त गांव आए थे।

पत्नी ने कहा- खून का बदला खून

बता दें कि शहीद राइफलमैन की पत्नी रचना ने भारत सरकार से कहा है कि उनके पति की कुर्बानी खाली नहीं जाएगी। खून का बदला खून होना चाहिए। कब तक हमारे सेना के जवान मरते रहेंगे। इस बार बदला लेना होगा।

कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला 5 सैनिक शहीद
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा स्थित सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर पर हुए आतंकी हमले में अब तक पांच सैनिकों के शहीद होने की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, हमले में चार भारतीय जवान शहीद हुए थे। बाद में एक घायल जवान ने भी दम तोड़ दिया। सेना की जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकवादियों को भी ढेर किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार सुबह तड़के आतंकियों ने सेंटर पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। आतंकी धमाके और फायरिंग करते हुए सेंटर के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने तड़के करीब दो बजे अवंतीपुरा में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 185वीं बटालियन के शिविर पर हमला कर दिया।

सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया, ‘‘रात करीब दो बजे सशस्त्र आतंकवादी शिविर में घुस आये। वे अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर और स्वचालित हथियारों से लैस थे। उन्होंने शिविर में मौजूद संतरियों को चुनौती दी।’’ एक शहीद सीआरपीएफ जवान की पहचान श्रीनगर के रहने वाले सैफुद्दीन सोज के रूप में की गयी है।